ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प: Bro Zedex Syrup
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप का इस्तेमाल आमतौर पर खांसी, बहती नाक, छींकने, गले में खराश और राइनाइटिस के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
Bro Zedex Syrup: ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप का इस्तेमाल आमतौर पर खांसी, बहती नाक, छींकने, गले में खराश और राइनाइटिस के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा डॉक्टर्स इसे तेज फीवर, ब्रोंकाइटिस और साइनसिसिस और विभिन्न अन्य पुरानी प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोगों के उपचार के लिए भी रिकमेंड करते हैं। ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप हमारे फेफड़ों से बलगम और जमाव को साफ करने में मदद करता है। इस सिरप का सेवन डायबिटिक पेशेंट्स आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि आपकों इस दवा में शुगर फ्री का भी ऑप्शन मिल जाएगा। इस सिरप का उपयोग कैसे करना है और इसके क्या लाभ और नुकसान हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप की रासायनिक संरचना – Bro Zedex Syrup Composition in Hindi

ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप में चार दवाओं का संयोजन होता है, जिनमें ब्रोमहेक्सिन, गुआइफेनसिन, मेंथोल और टर्ब्युटॅलिन का नाम शामिल है। इस सिरप का इस्तेमाल सांस लेने के मार्ग से बलगम को साफ करने के लिए किया जाता है। यह बहती नाक और फेफड़ों से बलगम को बाहर निकालती है। इसके अलावा यह सिरप बहती नाक, छींकने, खुजली और आंखों से पानी आने में भी राहत देती है। कई व्यक्तियों को सर्दी खांसी होने के कारण गले में सूजन हो जाती हैं, उसे भी ठीक करने के लिए इस सिरप का इस्तेमाल किया जाता है।
Also Read : आईमॉल प्लस टैबलेट रासायनिक संरचना | इटोशाइन टैबलेट रासायनिक संरचना
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप के उपयोग- Bro Zedex Syrup uses in Hindi

ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप खांसी और सर्दी के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। ये हमें छींकने और आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। हालांकि, इस दवाई के कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। फिर भी इसका उपयोग डॉक्टर के दिशा-निर्देशों पर करना चाहिए। अगर आपने एक बार इसका सेवन कर चुके हैं, तो उसके लगभग 6 घंटे के अंतराल पर लेने की सलाह दी जाती है। ये एक एंटी-एलर्जिक सिरप है, जो मौसम में आए बदलाव के कारण होने वाली सर्दी-खांसी का उपचार कर सकती है। आप डॉक्टर द्वारा बताएं गए निर्देश के अनुसार कभी भी इस सिरप को हिलाएं बिना नहीं पीना चाहिए। ध्यान रखें कि एक बार खांसी शुरू होने के बाद इसका आप प्रतिदिन समय पर सेवन करें, तभी ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Also Read : डेवीरी टैबलेट के उपयोग | ट्रैपिक एमएफ टैबलेट के उपयोग
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप के फायदे- Bro Zedex Syrup Benefits in Hindi
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है और इसके चिपचिपेपन को कम करता है, जिससे कफ को हमारे श्वांस नली से बाहर निकलने में मदद मिलती है। प्रतिदिन इस सिरप के सेवन से सांस अंदर लेना और बाहर निकलना आसान हो जाता है। ये सिरप गंभीर एलर्जी के लक्षणों, जैसे आंखों से निरंतर पानी आना, लगातार छींक आना, गले में खराश से राहत देती हैं। इसके अलावा इस सिरप में ऐसे कई प्रभावशाली कम्पोनेंट मौजूद हैं, जो कुछ ही समय में अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। इस सिरप का इस्तेमाल डॉक्टर के सलाह के बाद ही करना चाहिए। क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है।
Also Read : लोपैमाइड टैबलेट के फायदे | सर्फ़ज-एसएन क्रीम के फायदे
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Bro Zedex Syrup Side Effects in Hindi

ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप सूखे कफ को कम करने का काम करती है। इसलिए इसके साइड इफेक्ट्स कुछ खास चिंताजनक नहीं होते है। हालांकि, दवा लेने के दौरान साइड-इफेक्ट्स दिख भी रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स-
- निरंतर चक्कर आना
- गाढ़ा श्वसन पथ स्राव
- थकान महसूस होना
- मतली
- उल्टी
- पेट खराब होना
- कब्ज
- मुंह और नाक में जलन
- गले में खराश
- घबराहट होना
- सांस लेने में कठिनाई
- खुजली होना
- पेट में मरोड़ होना
- पसीना आना
- हाथ-पैरों में दर्द
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Bro Zedex Syrup in Hindi
अगर आपकों पहले किसी भी दवाई से एलर्जी की शिकायत रही है, तो इस सिरप के सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि और खुराक के मुताबिक ही इसका सेवन करें। पहले ध्यान रखें कि बोतल खोलने से पहले उसे अच्छे से हिलाना है। आप चाहें तो 6 घंटे के अंतराल पर दिन में 6 बार इस सिरप को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन अगर इसे आप एक तय समय पर लेंगे, तो इसका असर जल्दी दिखेगा। ध्यान रखें कि इसे मापने वाले कप से मापें और फिर पिएं। इसके अलावा इस सिरप की बोतल को ठंडी जगह पर स्टोर करें। डॉक्टर द्वारा पेशेंट की कंडीशन को देखकर इसे सिरप की खुराक तय की जाती है। इसलिए, खुद से सिरप की खुराक बढ़ाने की गलती ना करें। इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स दिख सकता है।
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप से जुड़ी सावधानी – Bro Zedex Syrup Precaution in Hindi
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और ब्रोन्कियल पल्मोनरी डिसऑर्डर वाली खांसी से राहत पहुंचाता है।- इस सिरप के सेवन से चक्कर और नींद आ सकती है। ऐसे में इस दवाई को लेने के बाद गाड़ी ना चलाएं।
- गर्भवती महिलाएं और स्तनपान करने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर के सलाह के इस सिरप का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आप डायबिटीज के मरीज़ है, तो इस दवा को लेते समय नियमित रूप से अपने ब्लड ग्लूकोज की निगरानी करें। इसके अलावा आप चाहें तो सुगर फ्री सिरप भी लें सकते है।
- अगर आपकों थायरॉइड या दिल से जुड़ी कोई भी बीमारी रही हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें, उसके बाद ही सिरप का सेवन करें।
- अगर आपकी खांसी एक हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं।
- इसके अलावा अगर सिरप के सेवन से आपके शरीर पर रैशेज हो रहे हैं या लगातार सिर दर्द की समस्या परेशान कर रही है, तो तुरंत यह सिरप लेना बंद कर दें।
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप की कीमत – Bro Zedex Syrup Price

ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप की 100 एमएल की बोतल की बाजार में कीमत लगभग 142 रुपए है। हालांकि, जगह और उपलब्धता के आधार पर इसकी कीमत प्रत्येक शहर में बदलती रहती है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है।
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप की विकल्प – Bro Zedex Syrup Substitute in Hindi

ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्य दवाएं इस प्रकार हैं। यह सभी ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप की तरह ही काम करती हैं। लेकिन, इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- टेरफेन सिरप (Terfen Syrup)
- कफ़्रिड सिरप (Cufrid Syrup)
- एम्डेक्स सिरप (Amdex Syrup)
- कॉफ़सिलिस खांसी सिरप (Cofsilis Cough Syrup)
- COF-RYL कफ सिरप (COF-RYL Cough Syrup)
- कॉफ़्रिल सिरप (Cofryl Syrup)
- सनकैरिल सिरप (Suncaryl Syrup)
- ब्रो-ज़ेडेक्स एक्सपेक्टोरेंट (Bro-Zedex Expectorant)
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप का इस्तेमाल खांसी के इलाज में किया जाता है। यह नाक बहना और आंखें से पानी आने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
स्तनपान के दौरान डॉक्टर महिलाओं को जब तक अत्यंत आवश्यकता ना हो, तब तक इस ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप के सेवन की सलाह नहीं देते हैं।
ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप 15 से 20 मिनट में अपना असर दिखाना शुरू करता है। लेकिन, इसका अधिक प्रभाव सेवन के लगभग 2 से 4 घंटे बाद होता है।
गले में खराश होने पर मुलेठी का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। मुलेठी गले में ज्यादा बलगम बनने से रोकती है और इस तरह यह खांसी से राहत दिलाती है।
खांसी के वक्त आपका गला और श्वांसनली इनफ्लेम्ड हो जाती है। ऐसे में दही, कोल्डड्रिंक, खटाई, मिर्च, मसाला न खाएं।
अगर इस कफ सिरप के सेवन के बाद आपको लगातार चक्कर आ रहे हैं या थकान महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करने के बाद इस सिरप को लेना बंद कर दें।
आप इस सिरप का एक हफ्ते से अधिक समय तक के लिए सेवन न करें। इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं।
इसे आमतौर पर सोने से आधे घंटे पहले या खाने के बाद लिया जाता है। अगर आप सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो ये अधिक फायदा पहुंचाता हैं।
इसे आमतौर पर 6 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है। फिर भी आप डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही बच्चों को ये सिरप पिलाया करें।
आप बिना डॉक्टर के सलाह के कोई भी दवा ना लिया करें। इससे कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी देख सकते है।
