Roxid 150 Mg Tablet: रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट एक मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग वायु मार्ग, गले, टॉन्सिल्स, स्किन, लंग्स और यूरिनरी ट्रैक्ट – किडनी, ब्लैडर, यूरेटर्स और यूरेथ्रा के बैक्टीरियल इनफेक्शंस के इलाज में किया जाता है l यह दवा इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारती है व उनकी वृद्धि को रोकती है l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट वायरस के खिलाफ होने वाले इन्फेक्शन के खिलाफ इफेक्टिव नही है इसलिए इसका उपयोग केवल बैक्टीरिया के कारण होने वाले इन्फेक्शन के इलाज या रोकथाम के लिए किया जाना चाहिए l
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट की रासायनिक संरचना – Roxid 150 mg Tablet composition in Hindi
रॉक्सिथ्रोमाइसिन ( Roxithromycin )
Read more: एवोमाइन टैबलेट रासायनिक संरचना | इकोनॉर्म रासायनिक संरचना
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट के उपयोग – Roxid 150 mg Tablet uses in Hindi
• साइनसाइटिस (Sinusitis )
साइनसाइटिस आपकी मेंबरेन्स में होने वाली सूजन है जो आपकी नाक और आसपास के साइनस में होती है l यह अक्सर बैक्टीरिया और कभी-कभी वायरस और फंगी के कारण होती है l ऐसे में आपकी नाक म्यूकस से भर जाती है और आपको, आंखों, नाक, गाल और माथे के पीछे दर्द या दबाव का अनुभव हो सकता है l रॉसिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग बैक्टीरियल साइनसाइटिस के इलाज के लिए किया जाता है l
• फैरिंजाइटिस / टॉन्सिलाइटिस ( Pharyngitis / Tonsilitis )
फैरिंजाइटिस और टॉन्सिलाइटिस ऐसे इंफेक्शन हैं जो गले और टॉन्सिल में सूजन और दर्द का कारण बनते हैं l यदि यह इन्फेक्शन गले और टॉन्सिल दोनों को प्रभावित करता है, तो इसे फैरिंगोटॉन्सिलाइटिस कहां जाता है l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग फैरिंजाइटिस, टॉन्सिलाइटिस और फैरिंगोटॉन्सिलाइटिस तीनों के ही इलाज में किया जाता है l
• ब्रोंकाइटिस (Bronchitis )
ब्रोंकाइटिस ब्रोंकिअल ट्यूब्स में होने वाली सूजन और इर्रिटेशन है जो फेफड़ों में वायु मार्ग को रेगुलेट करते हैं l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए किया जाता है l
• निमोनिया (Pneumonia )
निमोनिया फेफड़ों में वायु की थैलियों ( Air Sacs ) का संक्रमण है l यह बैक्टीरियल और वायरल दोनों हो सकता है l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले निमोनिया के इलाज के लिए किया जाता है l
• स्किन और सॉफ्ट टिशु इन्फेक्शन
स्किन और सॉफ्ट टिशु में इन्फेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया स्किन और उसकी सहायक संरचनाओं पर आक्रमण करते हैं l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले फोड़े सहित सभी स्किन इनफेक्शंस के इलाज के लिए किया जाता है l
• इम्पेटिगो ( Impetigo )
इम्पेटिगो बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक स्किन इन्फेक्शन है जो छोटे बच्चों में ज्यादा कॉमन है l यह चेहरे पर, ज्यादातर नाक और मुंह के आसपास, और हाथों और पैरों पर लाल घाव के रूप में दिखाई देता है l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग इम्पेटिगो के इलाज के लिए किया जाता है l
• यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन
आपके यूरिनरी सिस्टम के किसी भी भाग में होने वाले इंफेक्शन – किडनी, ब्लेडर, यूरेटर्स, यूरेथ्रा को यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (यू टी आई ) कहां जाता है l यू टी आई सबसे कॉमन इंफेक्शन है और महिलाओं में इस इन्फेक्शन का खतरा सबसे अधिक होता है l यह बैक्टीरिया और कुछ मामलों में वायरस या फंगी के कारण होता है l रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन के इलाज में किया जाता है l
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट के फायदे – Roxid 150 mg Tablet benefits in Hindi
बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में रोक्सिड 150 एमजी टैबलेट एक एंटीबायोटिक मेडिसिन है जिसका उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले कई अलग-अलग इनफेक्शंस के इलाज के लिए किया जा सकता है l इसमें बड़ों और बच्चों में कान, नाक, गला, स्किन ,फेफड़े, आंख आदि के इंफेक्शन शामिल हैं l इसका उपयोग टाइफाइड बुखार और गोनोरिआ जैसी कुछ सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के इलाज के लिए भी किया जाता है l यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक कर काम करती है l
इस दवा का उपयोग करके आप बहुत जल्दी बेहतर महसूस करने लगते हैं लेकिन आपको इसे तब तक लेते रहना चाहिए जब तक आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई है l इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि सभी बैक्टीरिया मर गए हैं और प्रतिरोधी नही बनेंगे l
Read More: बैंडी प्लस टैबलेट के फायदे | बस्कोगास्ट टैबलेट के फायदे
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स – Roxid 150 mg Tablet side effects in Hindi
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट के कुछ कॉमन साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं
• पेट दर्द
• डायरिया
• मतली और उल्टी
• मुंह में छाले
• वेजाइनल थ्रश
• स्किन रैश
• सिरदर्द
• भूख में कमी
• कानों में घंटी गूंजना
Read more: रोसुवास्टैटिन टैबलेट: नुकसान । ग्लिमेपिराइड टैबलेट: नुकसान
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट को इस्तेमाल कैसे करें – How to take Roxid 150 mg tablet in Hindi
इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज और अवधि में लें l बेहतर महसूस होने पर भी ट्रीटमेंट का कोर्स पूरा करें नहीं तो इन्फेक्शन वापस आ सकता है l
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट की कीमत – Roxid 150 mg Tablet price
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट की एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट हैं और इसकी कीमत करीब 193 ₹ है I
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट के विकल्प – Roxid 150 mg Tablet substitute in Hindi
रोक्सीकेम 150mg टैबलेट (Roxikem 150mg Tablet)
अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा (by Alkem Laboratories Ltd)
रक्सीटिड 150mg टैबलेट( Raxitid 150mg Tablet)
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा (by Sun Pharmaceutical Industries Ltd)
रोक्सी 150 टैबलेट (Roxy 150 Tablet)
इंड स्विफ्ट लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा (by Ind Swift Laboratories Ltd)
रोक्सेंस 150mg टैबलेट (Roxens 150mg Tablet)
एराइट हेल्थकेयर द्वारा (by Eright Healthcare )
रोक्सर 150mg टैबलेट (Roxser 150mg Tablet)
सेरेन लाइफवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा (by Serene Lifeworld Pvt Ltd)
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट कैसे कार्य करती है?
क्या रॉक्सिड 150 एमजी टैबलेट एक सुरक्षित दवा है?
क्या रॉक्सिड 150 टैबलेट के इस्तेमाल से डायरिया हो सकता है?
रॉक्सिड 150 टैबलेट को काम करने में कितना समय लगता है?
