ग्रिलिंक्टस सिरप: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Grilinctus Syrup

Grilinctus Syrup: मौसम में बदलाव, प्रदूषण, सर्दी जुकाम, बुखार और एलर्जी के कारण अक्सर लोगों को खांसी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में ग्रिलिंक्टस सिरप आपके लिए मददगार हो सकता है। यह सिरप सूखी खांसी के साथ ही सर्दी के कारण होने वाली खांसी और ब्रोंकाइटिस से होने वाली परेशानियों से भी राहत दिलाता है। चलिए जानते हैं आखिर क्यों है खांसी का यह सिरप इतना पॉपुलर।

ग्रिलिंक्टस सिरप की रासायनिक संरचना – Grilinctus Syrup Composition in Hindi

Grilinctus Syrup
Grilinctus Syrup Composition in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप कई घटकों से मिलकर बना होता है। इसमें अमोनियम क्लोराइड, डेक्स्ट्रोमेथोर्फन, क्लोरफेनिरामाइन और गुइफेनेसिन का संयोजन होता है। इन सभी तत्वों के अपने गुण होते हैं, जो संयुक्त रूप से मिलकर खांसी से राहत दिलाते हैं। डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सूखी खांसी पर सीधा असर करता है। वहीं क्लोरफेनिरामाइन एक एंटी-एलर्जी दवा है। यह खांसी के साथ ही एलर्जी से होने वाली खुजली और सिरदर्द से राहत दिलाता है। इसी के साथ यह त्वचा पर रैशेज करने वाले तत्वों को भी रोकता है। फेफड़ों में जमे बलगम को दूर करने का काम करता है गुइफेनेसिन। इससे कफ कम होता है और छाती में होने वाली जकड़न कम होती है।  अमोनियम क्लोराइड श्वास नली को चिकना बनाती है, जिससे बलगम आसानी से शरीर से बाहर निकल पाता है।

ग्रिलिंक्टस सिरप के उपयोग-Grilinctus Syrup uses in Hindi

Grilinctus Syrup uses in Hindi
Grilinctus Syrup uses in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप को आप हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें। कभी भी इसकी ओवरडोज न लें। बताई गई खुराक का सटीक मात्रा में ही सेवन करें। 12 वर्ष से छोटे बच्चों को यह सिरप देने से बचना चाहिए। इसी के साथ इसके सेवन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर आपको क्लोरफेनिरामाइन, अमोनियम क्लोराइड, डेक्स्ट्रोमेथोर्फन से एलर्जी है तो आप  ग्रिलिंक्टस सिरप का सेवन नहीं करें। अगर आप मनोरोग से संबंधित कोई ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें। इस सिरप को कभी भी सूरज की सीधी रोशनी या नमी में न रखें।  

Read more: टेंटेक्‍स फोर्ट टैबलेट का उपयोग | लेवोसल्पिराइड टैबलेट का उपयोग

ग्रिलिंक्टस सिरप के फायदे- Grilinctus Syrup Benefits in Hindi

Grilinctus Syrup
Grilinctus Syrup Benefits in Hindi

दरअसल, आपके फेफड़ों में जमे हुए कफ और बलगम को बाहर निकालने का काम खांसी करती है। लेकिन कई बार यह लंबे समय तक ठीक नहीं होती और लोगों को परेशान करती है। वहीं सूखी खांसी में बलगम नहीं बन पाता और इसलिए गले व छाती में दर्द होने लगता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने में ग्रिलिंक्टस सिरप मदद करता है। यह सूखी  खांसी को कम करता है, जिससे गले और छाती के दर्द से भी आराम मिलता है। यह बलगम को ढीला करके आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। वहीं ग्रिलिंक्टस-बीएम सिरप गीली खांसी को ठीक करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप कई प्रकार की एलर्जी को भी ठीक करता है। साथ ही सर्दी के कारण स्किन पर होने वाली एलर्जी को भी कम करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप सर्दी जुकाम, नाक बहने और खुजली से भी राहत दिलाता है। धूल से होने वाली एलर्जी को भी यह सिरप ठीक करता है।

Read more:  ओकासेट टैबलेट का फायदे | नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के फायदे

ग्रिलिंक्टस सिरप के साइड इफेक्ट एवं नुकसान-Grilinctus Syrup Side Effects in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप काफी असरदार है, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिसके बारे में जानना जरूरी है।
Grilinctus Syrup Side Effects in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप काफी असरदार है, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिसके बारे में जानना जरूरी है। इसके सेवन के बाद कुछ लोगों को चक्कर आना, सुस्ती महसूस होना, मुंह सूखना, दृष्टि धुंधली होना, जी मिचलाना, बेचैनी, उल्टी आना, कमजोरी महसूस होना आदि हो सकता है। कई बार इसके कारण सिर और पेट दर्द भी हो सकता है। कई बार सिरप में घटकों के कारण एलर्जी भी हो सकती है। इस​की ओवरडोज लेने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। कई बार शरीर में पोटेशियम का स्तर भी कम हो जाता है। इसकी ओवरडोज कोमा का कारण भी बन सकती है।  

Read more: डल्कोफ्लेक्स टैबलेट का साइड-इफेक्ट्स | मोनोसेफ़ 500 एमजी इंजेक्‍शन साइड-इफेक्ट्स

ग्रिलिंक्टस सिरप का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Grilinctus Syrup in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक के अनुसार ही लेना चाहिए।
How to Take Grilinctus Syrup in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक के अनुसार ही लेना चाहिए। अगर आपकी खुराक बीच में छूट गई है तो अगली बार उसकी भरपाई के लिए दोगुनी खुराक नहीं लेनी चाहिए। प्रेंग्नेंट महिलाओं को यह सिरप सिर्फ डॉक्टर के परामर्श के बाद ही लेनी चाहिए। ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही यह सिरप लेना चाहिए, क्योंकि इसके तत्व दूध में मिलकर, उसे प्रभावित करते हैं। ऐसे में बच्चे के लिए यह हानिकारक हो सकता है। ग्रिलिंक्टस सिरप के सेवन के बाद सुस्ती, नींद और चक्कर आने की आशंका रहती है, इसलिए गाड़ी चलाने के दौरान इसके सेवन से बचें। शराब के सेवन के साथ इस सिरप का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह सिर्फ सर्दी, जुकाम और एलर्जी से होने वाली खांसी पर असर करती है। अगर आप अस्थमा या फेफड़ों के इंफेक्शन से प्रभावित हैं तो आप खांसी ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। हार्ट पेशेंट्स को भी डॉक्टर के परामर्श के ​बाद ही इसे लेना चाहिए।

ग्रिलिंक्टस सिरप की कीमत – Grilinctus Syrup Price

ग्रिलिंक्टस सिरप आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। कई ऑनलाइन साइट्स भी इसकी बिक्री करती हैं। इस सिरप की 100 एमएल बोतल की कीमत 52 रुपए से 70 रुपए तक हो सकती है।

ग्रिलिंक्टस सिरप के विकल्प -Grilinctus Syrup Substitute in Hindi

ग्रिलिंक्टस सिरप के विकल्प
Grilinctus Syrup Substitute in Hindi

– जेडेक्स-एसएफ ड्राई कफ सिरप शुगर फ्री

– रेस्पिरा डी सिरप

– विस्कोडाइन-डी सिरप

– ग्रिलिंक्टस पेडियेट्रिक सिरप  

– क्लोराइड सिरप

– कॉफमैक सिरप

– रोनी कफ सिरप

– जेडेक्स कफ सिरप

– टोसेक्स डीएमआर सिरप कीवी शुगर फ्री

– सॉल्विन कफ सिरप शुगर फ्री

– लास्टस-डी सिरप

– कोफस्टॉप-सीडीएक्स सिरप

– सोवेंटस डीएक्स सिरप

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

ग्रिलिंक्टस सिरप का क्या काम है?

ग्रिलिंक्टस सिरप  खांसी को कम करता है, जिससे गले और छाती के दर्द से भी आराम मिलता है। यह बलगम को ढीला करके आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। यह गीली के साथ ही सूखी खांसी पर भी काम करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप कई प्रकार की एलर्जी को भी ठीक करता है। साथ ही सर्दी के कारण स्किन पर होने वाली एलर्जी को भी कम करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप सर्दी जुकाम, नाक बहने और खुजली से भी राहत दिलाता है। धूल से होने वाली एलर्जी को भी यह सिरप ठीक करता है।

खांसी के लिए कौन सा ग्रिलिंक्टस सिरप सबसे अच्छा है?

ग्रिलिंक्टस-बीएम सिरप गीली खांसी को ठीक करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप कई प्रकार की एलर्जी को भी ठीक करता है। साथ ही सर्दी के कारण स्किन पर होने वाली एलर्जी को भी कम करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप सर्दी जुकाम, नाक बहने और खुजली से भी राहत दिलाता है। धूल से होने वाली एलर्जी को भी यह सिरप ठीक करता है।

सिरप कैसे पीना है?

ग्रिलिंक्टस सिरप को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक के अनुसार ही लेना चाहिए। अगर आपकी खुराक बीच में छूट गई है तो अगली बार उसकी भरपाई के लिए दोगुनी खुराक नहीं लेनी चाहिए। प्रेंग्नेंट महिलाओं को यह सिरप सिर्फ डॉक्टर के परामर्श के बाद ही लेनी चाहिए।

मुझे ग्रिलिंक्टस सिरप कब लेना चाहिए?

ग्रिलिंक्टस सिरप  सूखी खांसी को कम करता है, जिससे गले और छाती के दर्द से भी आराम मिलता है। यह बलगम को ढीला करके आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। वहीं ग्रिलिंक्टस-बीएम सिरप गीली खांसी को ठीक करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप कई प्रकार की एलर्जी को भी ठीक करता है। साथ ही सर्दी के कारण स्किन पर होने वाली एलर्जी को भी कम करता है। ग्रिलिंक्टस सिरप सर्दी जुकाम, नाक बहने और खुजली से भी राहत दिलाता है। धूल से होने वाली एलर्जी को भी यह सिरप ठीक करता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...