आरजी नाइन : उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प: ARG 9
गर्भावस्था के दौरान आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स डॉक्टर्स द्वारा लेने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है और भ्रूण के उचित विकास में मदद करता है।
ARG 9: गर्भावस्था के दौरान आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स डॉक्टर्स द्वारा लेने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है और भ्रूण के उचित विकास में मदद करता है। इसके अलावा आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का इस्तेमाल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने, यौन विकार, गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, हाई ब्लड प्रेशर, सीने का दर्द, जुखाम, मूत्र मार्ग में संक्रमण और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए निर्देशित किया जाता है। आप बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवाई को लेने की गलती न करें। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का उपयोग कैसे करना है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं।
आरजी नाइन की रासायनिक संरचना – ARG 9 Composition in Hindi
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स एल-आर्जिनिन और प्रोएंथोसायनिडिन जैसी दो दवाओं का कॉम्बिनेशन है। एल-आर्जिनिन एक गैर-आवश्यक अमीनो एसिड है, जो पर्याप्त वृद्धि और विकास के लिए उचित पोषण प्रदान करता है। डॉक्टर्स द्वारा ये दवाई अक्सर गर्भवती महिलाओं को दी जाती है, ताकि उनके बच्चे का गर्भ में सही तरीके से विकास हो सके। हालांकि, इसके अलावा भी इस दवाई के अन्य कई उपयोग होते है। बिना डॉक्टर के सलाह के इस दवाई को न लें।
Also read : पैंटोसेक की रासायनिक संरचना | जै़नफ्लोक्स की रासायनिक संरचना
आरजी नाइन के उपयोग- ARG 9 uses in Hindi

आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स में एल-आर्जिनिन मौजूद होता है, जो एक गैर-आवश्यक अमीनो एसिड है। यह डाइट से प्राप्त होता है और शरीर को प्रोटीन बनाने के लिए आवश्यक है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। इस दवाई का काम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना और कोशिकाओं से हानिकारक कणों को बहार निकालना है। इस दवाई का इस्तेमाल कई शारीरिक परेशानियां, स्थितियों, लक्षणों और बीमारियों की रोकथाम तथा उन्हें ठीक करने के लिए किया जाता है। अगर आप गर्भवती है, तो इस पाउच का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करें। अगर आप पहले से ही किसी दूसरी दवा का सेवन कर रही हैं, तो उसके बारे में बता दें।
दरअसल, गर्भावस्था के दौरान कई महिलाएं इम्यूनिटी सिस्टम को सही करने के लिए दूसरी चीजें जैसे की विटामिन, हर्बल और सप्लीमेंट का सेवन करती है। ऐसी स्थिति में आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का सेवन शायद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Also read : डी कोल्ड टोटल टैबलेट के उपयोग I प्रोथियाडेन टैबलेट के उपयोग
आरजी नाइन के फायदे- ARG 9 Benefits in Hindi

महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में असंतुलन होने के कारण शरीर में ढेरों बदलाव देखें जाते हैं। इसमें खून की कमी होना, ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ना, कमजोरी महसूस होना, थकान होना और गैस की वजह से सीने में जलन और दर्द होना आदि शामिल हैं। इन शारीरिक परेशानी पेट में पल रहे शिशु को भी प्रभावित करती है। अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलकर सलाह करें। उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं और फिर उनकी सलाह के बाद ही आरजी नाइन का सेवन करें। ये दवाई गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य लोगों को भी उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखकर रिकमेंड की जाती हैं।
Also Read: सिप्काल 500 टैबलेट के फायदे I एमिकासिन इंजेक्शन के फायदे
आरजी नाइन के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- ARG 9 Side Effects in Hindi
गर्भावाथा के दौरान आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का सेवन करने के कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स हो सकते है। जिनपर ध्यान रखने की अति आवश्यकता है। अगर आप नीचे बताएं गए किसी भी लक्षण को महसूस करती हैं, तो डॉक्टर से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताएं। कई मामलों में साइड इफेक्ट्स कुछ ही दिनों तक देखे जाते है। बाद में वो खुद ठीक हो जाते है। फिर भी ज्यादा परेशानी होने पर इसके सेवन को रोक देना चाहिए।
- पेट फूलना
- गुस्सा आना
- एलर्जी होना
- जी मिचलाना
- पेट में गैस होना
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- चिड़चिड़ापन होना
- मुंह का स्वाद खराब होना
- नींद सोने का पैटर्न बदल जाना
- किसी भी चीज में मन नहीं लगना
आरजी नाइन का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take ARG 9 in Hindi

आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स की खुराक कई चीजों को ध्यान में रख कर दी जाती हैं। पहला गर्भवति महिला की समस्या, उनकी आयु और शारीरिक वजन के आधार पर । आप हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही इस दवाई का सेवन करें। इसमें खुद से कोई भी बदलाव ना करें और ना ही कोई डोज मिस करें। आमतौर पर आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स दिन में एक बार ले सकती हैं। इसे पानी में मिलाकर पिया करें। इसे आप खाना खाने के बाद और खाना खाने से पहले भी कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात कि इसका सेवन आप भी जब भी करें तो एक ही विधि से इसे लें और दवाई लेने का एक समय भी निर्धारित कर लें। तभी अधिक लाभ मिलेगा।
आरजी नाइन से जुड़ी सावधानी – ARG 9 Precaution in Hindi

- जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उन्हें इस दवाई के सेवन से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सुझाव लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
- किसी प्रकार की एलर्जी होने पर डॉक्टर से बात करने के बाद इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- अगर आप पहले से ही कोई दूसरी दवाई लें रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इसका सेवन करना चाहिए।
- अगर आपको पहले लिवर से संबंधित बीमारी हो चुकी है, तो इस दवा का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- अगर आप अपने शिशु को स्तनपान कराने की सोच रही हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि आपके शिशु पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
- इस दवाई को एक निर्धारित समय पर लेना चाहिए। तभी इसका सही सी लाभ मिलता है।
- अगर आपकों इस दवाई के किसी भी सप्लीमेंट से एलर्जी है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आरजी नाइन की कीमत – ARG 9 Price
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स की कीमत की बात की जाए तो यह एक सस्ती दवा है। इस दवा को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरुरत पड़ती है। आप चाहें तो इस दवा को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से खरीद सकते हैं। इसके एक पाउच की कीमत 49 रूपये है। आप जब भी दुकान में ये दवाई खरीदने जाएं तो एक्सपायरी डेट पर ध्यान दें और दवाई के उपयोग के बाद इसे अच्छे से बंद करके रखें। ताकि ये खराब न हो सकें।
आरजी नाइन के विकल्प – ARG 9 Substitute in Hindi
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्य दवाएं इस प्रकार हैं। यह सभी आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स की तरह ही काम करती हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- आर्जिनॉल ग्रैन्यूल्स 5 ग्राम (Arginall Granules 5gm)
- आर्गीहोप पाउच (Argihope sachet )
- आर्गिन ऑरेंज फ्लेवर शुगर फ्री सैशे 5 ग्राम (Argin Orange Flavour Sugar Free Sachet )
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
गर्भावस्था के दौरान आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स डॉक्टर्स द्वारा लेने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है और भ्रूण के उचित विकास में मदद करता है। इसके अलावा आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का इस्तेमाल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का उपयोग आमतौर पर गाड़ी चलाने से पहले सुरक्षित होता है। यदि आपको चक्कर आना जैसा कोई दुष्प्रभाव दिखाई देता है, तो बेहतर महसूस होने तक ड्राइविंग और मशीनरी चलाने से बचें। इस दवाई के सेवन से पूर्व अपने डॉक्टर को मेडिकल हिस्ट्री के बारे में बताना न भूलें।
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स को भोजन के साथ या भोजन के बिना लिया जा सकता है। दानों को एक गिलास पानी या दूध में डालें, हिलाएं और तुरंत सेवन करें ।
ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स के सेवन के बाद इसकी आपको कोई आदत या लत नहीं लगती है।
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स का सेवन कभी भी खुद से तय करके नहीं करना चाहिए। इस दवाई का सेवन हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक में ही लेना चाहिए। इसमें कभी भी खुद से कोई बदलाव करने से बचना चाहिए।
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स काफी कम समय में काम करना शुरू कर देती हैं। इसके सेवन के 30 मिनट के अंदर ही इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स लेने के दौरान आपको चक्कर या फिर नींद ज्यादा आने की समस्या हो सकती है l अगर आप भी इन साइड इफेक्ट का अनुभव कर रहे हैं तो फिर गाड़ी चलाने से बचें I
आरजी नाइन ग्रैन्यूल्स की खुराक पेशेंट की उम्र और वजन पर निर्भर करती है।
