Iron and Vitamin C Benefits: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा विटामिनस की जरूरत रहती है। अगर हम उन्हे सही मात्रा में नहीं ले रहे होते है उनका असर हमारे शरीर पर पड़ने लगता है। हमारा शरीर उतनी अच्छी तरह से काय नहीं कर पाता है। जिससे हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत से विटामिन्स की जरूरत होती है। जैसे कि आयरन और विटामिन सी दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। और अगर ऐसे में आप आयरन और विटामिन सी दोनों को एक साथ लेते है। तो यह शरीर को काफी फायदा पहुंचाते है। आईए जानिए आयरन और विटामिन सी के बारे में-
आयरन और विटामिन सी एक साथ लेने का फायदा

आयरन और विटामिन सी को एक साथ लेना सुरक्षित रहता है। और अगर आप इनका सेवन एक साथ करते है तो आपको इनका फायदा और भी ज्यादा होता है। यदि आप आयरन और विटामिन सी के साथ लेते है। तो आयरन का अवशोषण बढ़ता है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन स्टोरेज कर प्रोटीन मायोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता है। इसलिए यदि आप विटामिन सी को आयरन के साथ लेते है। तो आपको आयरन की कमी नहीं रहती है।
आईए जानिए आयरन और विटामिन सी के बारें में
आयरन
आयरन एक खनिज है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। इसका कार्य शरीर में ऑक्सीजन को सही से पहुंचाना है। और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना है। साथ ही शरीर में यदि इसकी कमी हो जाती है तो आपको एनीमिया भी हो सकता है। जब आयरन की शरीर में बहुत ज्यादा कमी हो जाती है तो ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक ईंधन की कमी हो जाती है। जिससे आपको बार बार थकान महसूस होती है। और सांस लेने में भी दिक्कत होती है। साथ ही अगर आप आयरन और विटामिन सी को एक साथ लेते है। तो आयरन का अवशोषण बेहतर हो जाता है। जिससे यह प्रभावी रूप से कार्य करता है।
विटामिन सी
आयरन की तरह विटामिन सी भी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विटामिन सी शारीरिक क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारी हडिडयों,दांतों,मसूड़ों और रक्त वाहिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभात है। क्योंकि यह कोलेजन का एक आवश्यक घटक है और ककोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो संयोजी ऊतक का निर्माण करता है। इसके अलावा विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और मांसपेशियों व रक्त वाहिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है।
इन दोनों ही विटामिन को आप अपने रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ से प्राप्त कर सकते है।
-विटामिन सी को आप अपने दैनिक आहार से प्राप्त कर सकते है। जैसे फलों और सब्जियों से आप इसे प्राप्त कर सकते है। जैसे कि स्ट्रॉबेरी,शिमला मिर्च,नींबू,संतरा,ब्रोकली,कीवी और आलू सभी से आप विटामिन सी को प्राप्त कर सकते है।
-आयरन को आप दाल,सब्जियां और फलों से प्राप्त कर सकते है। जैसे कि सब्जियों में पालक,सरसों,चुकंदर आदि और फलों में सेब,शरीफा,किशमिश,खजूर आदि से आप आयन को प्राप्त कर सकते है। और यदि आपके आयरन काफी ज्यादा कम है तो उसे डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट के जरिए भी ले सकते है।
