कम करना हो वजन या बढ़ानी हो इम्युनिटी, बस अपनी रेगुलर कॉफी में मिलाएं एक चम्मच घी: Coffee with Ghee Benefits
Coffee with Ghee Benefits Credit: Istock

Coffee with Ghee Benefits: कई लोगों के दिन की शुरूआत कॉफी के साथ होती है। कॉफी का एक कप न सिर्फ आपको एनर्जी से भर देता है बल्कि आपके पाचन तंत्र में भी सुधार कर सकता है। कई लोग कॉफी में दूध और विप्‍ड क्रीम का इस्‍तेमाल करते हैं। स्‍वाद की दृष्टि से ऐसी कॉफी पीने में तो लाजवाब लगती है लेकिन इस प्रकार की कॉफी का नियमित रूप से सेवन करने से मोटापा, कोलेस्‍ट्रॉल और कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। यदि आप कॉफी की न्‍यूट्रिशनल वेल्‍यू बढ़ाना चाहते हैं तो कॉफी में एक चम्‍मच देशी घी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जी हां, भारत में मिठाई हो या खिचड़ी हर व्‍यंजन की जान होता है देशी घी। भारतीयों में हर चीज में घी मिलाने का जूनून आम है। आपको बता दें कि घी हेल्‍दी फैट से भरपूर होता है। यदि आप दिन की शुरूआत घी वाली ब्‍लैक कॉफी से करेंगे तो आपको वजन कम करने, मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करने और इम्‍यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। घी आपके शरीर में अद्भुद बदलाव ला सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में।

Also read : डेड स्किन को रिमूव करने के लिए होममेड वॉलनट स्‍‍क्रब

पेट को रखे भरा

Coffee with Ghee Benefits
keep the stomach full

सुबह एक कप घी वाली कॉफी पीने से पेट अधिक देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके सेवन से पूरे दिन की कुल कलौरी की मात्रा कम हो सकती है। जो वजन को कम करने में बढ़ावा दे सकती है। घी वाली कॉफी का सेवन करने से सेटिस्‍फेक्‍शन मिलता है। कॉफी में घी मिलाने से यह फैट के हेल्‍दी ब्‍लैन्‍ड में बदल जाता है जो फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है। इस कॉफी को बुलेट कॉफी के नाम से भी जाना जाता है।

बढ़ाए एनर्जी लेवल

माना जाता है कि प्‍लेन ब्‍लैक कॉफी की अपेक्षा घी वाली कॉफी पीने से शरीर ऊर्जा यानी एनर्जी से भर जाता है। प्‍लेन कॉफी के सेवन से एनर्जी तो बढ़ जाती है लेकिन कुछ ही समय में ये एनर्जी कम होती महसूस होने लगती है। लेकिन घी वाली कॉफी पीने से लंबे समय तक आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। साथ ही कैफीन के एब्‍जॉर्प्‍शन की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है।

गट हेल्‍थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट घी वाली कॉफी का सेवन करने से गट हेल्‍थ में सुधार होता है। इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्‍टम की प्रक्रिया तेज हो जाती है और गैस व एसिडिटी जैसी समस्‍याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। घी में मौजूद हेल्‍दी फैट पुरानी कब्‍ज की समस्‍या से भी निजात दिला सकते हैं।

शुगर लेवल करे कंट्रोल

control sugar level
control sugar level

घी में मौजूद फैट और ब्‍लैक कॉफी में कार्बोहाइड्रेट की अनुपस्थिति ब्‍लड शुगर लेवल को स्थिर करने में योगदान कर सकती है। जिससे लो कार्बोहाइड्रेट डाइट लेने वालो को संभावित रूप से लाभ हो सकता है।

वजन कम करने में मदद

वजन कम करने के लिए इनदिनों बुलेट कॉफी का इस्‍तेमाल तेजी से किया जा रहा है। बुलेट कॉफी कीटो डाइट का हिस्‍सा है जिसमें फैट, प्रोटीन और कार्ब्‍स डाइट में शामिल होते हैं। खाली पेट इस कॉफी का सेवन करने से फूड क्रेविंग कम हो जाती है और डाइजेशन स्‍लो हो जाता है। जिस वजह से वजन कम होने लगता है।