बैंगनी फुलगोभी को खाने से मिलते हैं, शानदार हेल्थ बेनिफिट्स: Benefits of Purple Cauliflower
Health Benefits Of Purple Cauliflower

Benefits Of Purple Cauliflower: अधिकतर भारतीय लोगों को आलू के साथ सफेद फूलगोभी की सब्जी सबसे ज्यादा पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं… सफेद फूलगोभी के साथ-साथ आजकल कई तरह और रंगों की फूलगोभी आसानी से मार्केट में देखने को मिल जाती है। जो केवल देखने में ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी शानदार और फायदेमंद साबित होती है। ऐसे में बैंगनी फूलगोभी की बात करें तो आजकल ये सलाद के रूप में काफी पसंद की जा रही है। जिसका स्वाद तो लगभग सफेद फूलगोभी की तरह ही होता है, लेकिन ये एक सुपरफूड है जिसके हेल्थ बेनिफिट्स काफी शानदार है। आइए बैंगनी फूल गोभी के 5 हेल्थ बेनिफिट्स जानते हैं।

Also read : दांतों को साफ करने में कारगर है धागा तकनीक: Flossing Benefits

हेल्थ बेनिफिट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ बेहतरीन स्वाद से भरपूर है, बैंगनी फूलगोभी: Benefits Of Purple Cauliflower

गट हेल्थ के लिए है बेहतरीन

बैंगनी फूलगोभी इनसोल्युबल फाइबर से भरपूर होती है। जिसका सेवन करने से बॉडी का शुगर लेवल मेंटेन रहता है और वेट लॉस में सहायता मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो फाइबर युक्त बैंगनी फूलगोभी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी फायदेमंद है। बैंगनी फूलगोभी प्रीबायोटिक का काम बखूबी करती है, जिसका रेगुलर सेवन करने से गट हेल्थ बेहतर होती है और इम्युनिटी बढ़ती है। सामान्य कांसेपशियन या प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होती है।

एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर

Benefits of Purple Cauliflower
Rich in antioxidants and nutrients

बैंगनी फूल गोभी एंटीऑक्सीडेंट्स, ग्लूकोसिनोलेट और एंथोस्यानिंस से भरपूर होती है। एंथोस्यानिंस ही इस सब्जी को वाइब्रेंट बैंगनी रंग प्रदान करता है। बैंगनी फूल गोभी का रंग हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के साथ-साथ शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन और लिवर फंक्शन को बेहतर कर शरीर से टॉक्सिंस को निकालने का काम बखूबी करता है। डाइट में बैंगनी फूलगोभी को शामिल करने से हेल्दी लिवर एंजाइमंस को बढ़ावा मिलता है।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेट्स से भरपूर एंथोस्यानिंन शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इन्फ्लेमेशन और टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्या के खतरे को कम करने के साथ कैंसर सेल्स के खतरे को कम कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बैंगनी फूलगोभी एक सुपरफूड है, जिसका का नियमित सेवन करने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। और आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से बाहर रहते हैं।

विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स

कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बैंगनी फूलगोभी विटामिन सी से भी भरपूर होती है। जिसका नियमित सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। बैंगनी फूलगोभी कॉलेजन बूस्ट करने के लिए बेहतरीन सोर्स है। जिसका सेवन करने से स्किन बेहतर रहती है और ग्लो करती है। विटामिन सी युक्त बैंगनी फूलगोभी शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी शानदार है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बैंगनी फूल गोभी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के साथ साथ कई शानदार न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। जिसे डाइट में शामिल करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में बैंगनी फूलगोभी विटामिन k का बढ़िया सोर्स है। जो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रदान कर हार्ट हेल्थ को बेहतर कर कैल्शियम होमियोस्टेसिस में भी मददगार साबित होती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...