Empty Stomach Ghee Benefits
Empty Stomach Ghee Benefits

Ghee for Empty Stomach: ज्यादातर लोगों का मानना है कि घी को खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि अति हर चीज की बेकार होती है। घी खाना बेहद फायदेमंद है लेकिन यदि आप उसे बहुत ज्यादा मात्रा में खा रहें है तभी वह आपके लिए हानिकारक साबित होगा। और यहां आपको घी के सम्बन्ध में एक और बात पता चलेगी कि घी को यदि आप खाली पेट खाते है तो उसका फायदा आपको और भी ज्यादा होता है। इसके सेवन के बारे में जब आप जानेंगे तो आपको बेहद हैरानी होगी कि इसको खाली पेट लेने के कितने अधिक फायदे हैं-

Also read : देसी घी को गर्म दूध में पीने के फायदे जानती हैं आप?

इम्यूनिटी बनाए स्ट्रांग

Ghee for Empty Stomach
Immunity

अक्सर लोगों को बीमारियां घर कर लेती है। उसका कारण उनकी इम्युनिटी का दिन प्रतिदिन कमजोर पड़ना है। ऐसे में आपको अपने खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। घी एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है, जिससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 है जो आपके दिमाग के साथ शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ बनाने में कारगर होता है। इसलिए आप रोज एक चम्मच घी तो लेना ही चाहिए।

पाचन तंत्र करे मजबूत

यदि आप घी खाते है तो इससे आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा पहुंचता है। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। जिससे पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अक्सर लोगों को कब्ज रहती है। या फिर आंत की परेशानियां ऐसे में घी उनके लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यदि आप इसे सुबह के समय लेते है तो इससे वेट लॉस भी होता है।

त्वचा को बनाता है चमकदार

खाली पेट घी खाने से त्वचा चमकदार बनती है। इससे आपके चेहरे पर होने वाला रूखापन खत्म होता है। साथ ही घी त्वचा पर वक्त से पहले पड़ने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन से बचाता है। घी का नियमित सेवन करने से आपकी त्वचा रूखी नजर आने की बजाए चमकदार नजर आती है।

जोड़ों में दर्द से राहत

आपने देखा होगा कि कई लोगों में और खासकर महिलाओं में वक्त से पहले ही जोड़ों में दर्द आरम्भ हो जाता है। लेकिन यदि आप घी पर्याप्त मात्रा में लेते हैं तो आपको कभी जोड़ों का दर्द नहीं होगा। क्योंकि घी से जोड़ों की ग्रीसिंग पावर बनी रहती है। जिससे आप जोड़ों में खिंचाव महसूस नहीं करते है। घी जोड़ों में दर्द,सूजन और कट कट की आवाज की दिक्कतों को रोकने में भी ये मदद करता है।

दिमाग को बनाए तेज

Brain Health
Brain Health

यदि आप खाली पेट देसी घी का सेवन करते है हैं तो इससे आपके दिमाग की कोशिकाएं सक्रिय होती है। जिससे आपकी याददाश्त भी तेज होती है। साथ ही आपकी सीखने समझने की क्षमता भी तेज होती है। दिमाग में होने वाली अल्जाइमर बीमारी से भी आपका बचाव होता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप खाली पेट घी का सेवन करने से शरीर में बढ़ी हुई चर्बी कम होती है। इसे खाली पेट एक या दो चम्मच लेती है तो आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है और वजन भी कम होता है।

खाली पेट घी खाने का तरीका

  • सुबह खाली पेट गर्म पानी में 2 चम्मच घी का सेवन करने से फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है।
  • आजकल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को घी कॉफी के बारे में बात करते हुए देखा गया है। ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीने से वजन कम करने मदद मिलती है। साथ ही ये आपके दिमागी स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है।