Salt Water Benefits: वजन कम करना हो या स्किन को ग्लोइंग बनाना हो,पानी आपकी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने में कारगर भूमिका निभाता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। ये एक हेल्दी आदत है लेकिन क्या आप जानते हैं यदि एक गिलास पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो पाचन, त्वचा और मांसपेशियों संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन हमें किस नमक का सेवन करना चाहिए और इसके क्या लाभ हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: बेड टाइम बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें: Milk Before Bed Time
किस नमक का करें उपयोग

वैसे तो गुनगुने पानी में किसी भी साधारण नमक का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन यदि आप पानी में काला नमक डालकर पीते हैं तो कई अद्भुत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। काला नमक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, फाइबर, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। जो स्वाद बढ़ाने के साथ ही गैस और पेट संबंधित समस्याओं से निजात दिला सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर पिया जा सकता है।
सुबह नमक का पानी पीने का फायदा
वजन घटाने में सहायक
सुबह के समय गुनगुने पानी में नमक डालकर पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। नमक का पानी पीने से वसा के संचय को रोकना आसान हो जाता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसके अलावा नमक के पानी से क्रेविंग को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
डाइजेशन में सुधार
बेहतर डाइजेशन के लिए लोग सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नमक का पानी पीने से गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिल सकती है। खाली पेट नमक का पानी पीने से लार ग्रंथियों की उत्तेजना बढ़ती है जिससे पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। नमक के पानी का सेवन करके डाइजेशन को सुधारा जा सकता है।
शरीर रहे हाइड्रेटिड
शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए दिन में लगभग 8-9 ग्लास पानी का सेवन किया जाना चाहिए। लेकिन कई बार हम परिस्थितियोंवश कम पानी पीते हैं जिससे शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है। शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए प्रतिदिन खाली पेट नमक के पानी का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
Also read: नियमित फल-सब्जी खाकर कम करें पेट की चर्बी: Reduce Belly Fat
डायबिटीज में फायदेमंद

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है उन लोगों को नमक का पानी पीने से निश्चित फायदा हो सकता है। नमक का पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्लैक सॉल्ट में सोडियम की मात्रा सामान्य नमक की अपेक्षा कम होती है। नमक का पानी पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही डायबिटीज की वजह से बार-बार मुंह सूखने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अधिक पानी का सेवन करना चाहिए।
ओरल हेल्थ में सुधार
दिन की शुरुआत नमक वाले पानी से करने का एक फायदा ये भी होता है कि इससे आपकी ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है। नमक के पानी से गरारा करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नमक वाला पानी मसूड़ों को मजबूत करके मुंह से आने वाली बदबू को भी कम कर सकता है।
