Apple cider vinegar drink
Apple cider vinegar drink

Apple Vinegar Benefits: अक्सर हम अपनी किचन में रखी चीजों के बारे में नहीं जानते है कि आखिर इनका क्या फायदा है। और बस इस्तेमाल के लिए एक साइड में रखी होती है। लेकिन जरूरी है कि आप सभी चीजों को भली प्रकार से जानें। अगर यहां हम एप्पल साइडर विनेगर की बात करें तो अक्सर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होगा कि इसके क्या फायदे है इसका इस्तेमाल हम कैसे कर सकते है। तो यहां हम आपको इसके फायदों के बारे में बताएंगे जिससे आप इसे अच्छी तरह इस्तेमाल कर पाएं आईए जानिए इसके फायदों के बारे में-

Also read: अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं ये मिनरल्स: Important Minerals

अक्सर लोगों में देखा जाता है कि उन्हे कुछ भी जल्दी से पचता नहीं है ऐसे में जरूरी है कि आप एप्पल विनेगर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी पाचन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है। जिससे आपकी पाचन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती है और भोजन भली प्रकार से पच पाता है।

कही महिलाएं अपने वनज को लेकर काफी चिंतित दिखाई पड़ती है। क्योंकि उनके शरीर में फैट इतना अधिक होता है कि उन्हे समझ ही नहीं आता है कि वह उसे कंट्रोल कैसे करें। तो आप उसके लिए एप्पल विनेगर का सेवन करना आरम्भ कर दें। क्योंकि इसके रोज सेवन से शरीर में से एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है। और आपका वजन नियंत्रण में आ जाता है।

यदि आप शुगर है तो आपको रोज एप्पल विनेगर लेना चाहिए। क्योंकि इसके नियमित इस्तेमाल से खून में से शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है। और आपकी शुगर और अधिक नहीं बढ़ती है लेकिन ऐसा नहीं कि आप फिर परहेज छोड़ दें। परहेज के साथ में विनेगर रोजाना में लेते रहें। जिससे शर्करा का स्तर नियंत्रण में रहें।

एप्पल विनेगर में एंटीऑक्सीडेंटस हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे रोज लेने से आपको हृदय सम्बंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह दिल के आस पास की गंदगी और वसा को हटाने का कार्य करता है जिससे हृदय स्वस्थ बना रहे।

यदि विनेगर को आप त्वचा पर लगाती है तो आपकी त्वचा साफ रहती है साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन इसे लगाने का आपको सही तरीका आना चाहिए। साथ ही आप थोड़ा सा लगा कर देख लें। कि यह आपकी त्वचा पर सूट कर रहा है या नहीं।

सेब के सिरके में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपका शरीर मजबूत बनता है। जिससे आप बार बार बीमार होने से भी बच पाते है।

यदि आप जोड़ो के दर्द से परेशान है तो आप सेब का सिरका रोजाना पीएं। क्योंकि इसमें एंटीइंफलेमेटरी और एंटीनोसाइसेप्टिव गुण होते है जिससे आप जोड़ो के लिए फायदेमंद होते हैै और आप जोड़ो के दर्द और जलन से राहत पाते है।

इसे आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में दो चम्मच छोटी डालकर लें। जिससे आपका पूरा दिन बेहद ताजगी भरा रहेगा। इसके अलावा आप जूस में या सलाद के उपर छिड़क कर इसे ले सकते