Best Cheese Dessert: भई हम हिंदुस्तानी खाने के साथ अपना एक भावनात्मक रिश्ता रखते हैं। जहां खाने में नित नई वैराइटी चाहिए होती है। वहीं खाने के बाद हमारा दिल और जुबान मीठा ढूंढती है। मीठे में अगर रसमलाई मिल जाए तो बात ही क्या है। अक्सर लोगों की रसमलाई फेवरेट होती है। तो बस आपके और हमारे लिए खुशी की खबर है हमारी फेवरेट रसमलाई पॉपलुर फूड गाइड टेस्ट एटलस की टॉप 10 बेस्ट चीज डेजर्ट में शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं इसने 2 स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पोलैंड का सेर्निक चीज़ केक है।
Also read : घर में क्रिसमस पर मिनटों में तैयार करें रसमलाई केक: Rasmalai Cake Recipe
और भी हैं शामिल

इन दोनों के अलावा ग्रीस का सफ़ाकियानोपिटा, NYC स्टाइल चीजकेक, (यूएसए), जापानी चीज़केक (जापान), बास्क चीज़केक (सैन सेबेस्टियन, स्पेन), राकोस्ज़ी टूरोस (हंगरी), मेलोपिटा (सिफनोस, ग्रीस), कासेकुचेन (जर्मनी) और चेक रिपब्लिक का मिसा रेजी शामिल हैं। खैर अब जब रसमलाई दूसरे नंबर पर आ ही चुकी है तो हम जान लेते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
ऐसे बनाएं रसमलाई
सामग्री
- दूध- 1 किलो
- विनेगर-2 टेबल स्पून
- चीनी- आधी कटोरी
- इलायची-2
ऐसे बनाएं
सबसे पहले दूध को फाड़कर उसका छेना बना लें। इसे एक कपड़े में बांध कर लटका दें ताकि इसका पानी अच्छे से निकल जाए। इसके ऊपर आप पानी बहा दें ताकि इसकी खटास दूर हो जाए।
जब पानी ढंग से निकल जाए तो इसे बाहर निकालें और अच्छे से मथे। इसे तक तब मथे जब तक यह स्मूथ न हो जाए।
इसके बाद इसकी बॉल्स बना लें। अगर आपको थोड़ी चपटी पसंद हैं तो आप वैसे भी बना सकते हैं।
अब पानी लें उसमें चीनी और इलायची डाल लें। जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो यह बॉल्स डालें।
5 से 7 मिनिट में छेने की यह बॉल्स अच्छे से पक जाएंगी।
अब इसे इस चीनी के सिरप में रहने दें।

रस तैयार करने की सामग्री
- दूध- 1 किलो
- चीनी- आधा कप
- इलायची पाउडर- 1/4छोटा चम्मच
- केसर के लच्छे-5 से 6
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले कढ़ाई में दूध, केसर मिलाकर गर्म करें।
- इसे गाढ़ा होने तक पकाते रहें। इसे बहुत गाढ़ा नहीं करना है।
- अब चीनी डालें और उबालें।
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब जो बॉल्स आपने बनाई हैं उन्हें इस रस में डाल दें। इसे आपस में सैट होने के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे लगते हैं।
- इसे फ्रिज में रखें। चाहे तो सूखे मेवे से सजा सकते हैं।
