हरी पत्तेदार सब्जियां को फ्रीज में इस तरह रखें कि खराब न होने पाएं: Kitchen Hacks
Store Leafy Vegetable in Freeze

Kitchen Hacks: सर्दियों में हम सभी को हरी पत्तेदार सब्जियां खासा पसंद होती है। साथ ही सब्जियों के दाम भी कम होते है। ऐसे में हम ज्यादा के चक्कर में इन्हें खूब सारा खरीदकर स्टोर कर लेते हैं। लेकिन नतीजा यह होता है कि ये जल्दी ही गल जाती है। क्योंकि हमें सब्जियां खूब सारी खरीदनी और बनानी तो आती है। लेकिन उन्हें भली प्रकार से सहेजना नहीं आता है। ये नहीं पता होता है कि पत्तेदार सब्जियों को फ्रिज में कैसे रखना है जिससे ये खराब न हो। हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां आपको पत्तेदार सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करने के तरीके बताए गए हैं।

Also read: फल-सब्जियां खाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके: Fruits and Vegetables

सबसे पहले अच्छी तरह धोएं

अक्सर सब्जियां आने पर हम उन्हें बिना धोएं ही फ्रिज में रख देते है लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन सब्जियों में कितनी मिटटी और छोटे-छोटे कीड़े हो सकते हैं। इन्हें फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह धोएं। फिर एक साफ टॉवल बिछाकर उस पर सूखने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि यहां बहुत सी महिलाएं गलती करती है कि इन्हें गीला ही फ्रीज में रख देती है जिससे इनके पत्ते सड़ जाते हैं। तो पहले इन्हें पूरी तरह सूखने दें। जिससे इनके पत्ते सड़ेंगे नहीं।

स्टोर करने का तरीका

पत्तेदार सब्जियों को स्टोर करने का एक तरीका यह है कि इन्हें आप टॉवल में लपेट कर रख दें। यदि आप इन्हें तौलिये में लपेट कर नहीं रखना चाहती हैं तो इन्हें आप अखबार में भी लपेट कर रख सकती हैं। इससे ये जल्दी से खराब नहीं होती है। साथ ही इनकी नमी को अखबार सोख लेता है। साथ ही फ्रीज में इसे रखना भी आसान है और जगह भी कम घिरती है। इसलिए आप अलग अलग सब्जियों को अखबार में लपेट कर फ्रिज में रख सकती हैं। जिससे आपकी सब्जियां खराब नहीं हो पाएंगी।

कंटेनर का इस्तेमाल

Vegetable in Freeze
Store Leafy Vegetable in Freeze

यदि आप मटर को फ्रिज में स्टोर करना चाहती हैं तो इनको छीलकर ही रखें। इस तरीके से आपको बार-बार मटर छिलने नहीं पड़ेंगे साथ ही ये आसानी स्टोर हो जाएंगे। मटर को आप छीलकर किसी कंटेनर में रखें जिससे ये ज्यादा दिन तक चल सके। मटर को यदि आप छिलके के साथ रखना चाहती है तो कपड़े की थैली में करके रखें जिससे ये जल्दी से खराब नहीं हो पाएगी। और मटर फ्रीज में काफी दिन तक भी चल जाती है।

धनिये को रखने का तरीका

आप धनिये को जब मार्केट से लाते हैं तो सीधे उसे भी फ्रीज में ऐसे ही रख देते हैं। लेकिन ऐसा न करते हुए आप उसे अच्छी तरह धोएं फिर सूखा कर उसकी जड़े काट दें और फिर उसे कंटेनर में बंद करके रख दें। धनिया काफी दिन तक चल पाएगा। साथ ही धनिये को यदि आपको सब्जी में बार-बार इस्तेमाल करना होता है तो उसके पत्तों को निकाल लें और उसे डिब्बे बंद करके रख दें जिससे आप इसे सब्जी में जल्दी ही डाल पाएंगी। और ये खराब भी नहीं हो पाएंगे।