Leftover Chicken Curry Recipe: अक्सर ऐसा हम लोगों के साथ होता है हम लोग पार्टी करते हैं और कुछ न कुछ खाने के आइटम बच ही जाते हैं। अगर हम चिकन करी की बात करें तो अक्सर पार्टी में इसे बनाया जाता है और यह बच ही जाती है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने खाने को वेस्ट नहीं करना चाहते लेकिन एक जैसी चीज बार-बार खाने का मन नहीं करता तो कोई बात नहीं। हम आपके लिए यहां बची हुई चिकन करी की कुछ लाजवाब रेसिपीज लेकर आए हैं। जिसे खाने के बाद आप अंगुलिया चाटते रह जाएंगे। आपको यह भी चिंता नहीं रहेगी कि बची हुई चिकन करी का क्या किया जाए? इन रेसिनपीज को आजमाने के बाद आप करी के बचने का इंतजार करेंगे। तो बस फिर देखते हैं इन रेसिपीज को बनाने का आसान सा तरीका।
Also read : अगर आप हैं बिरयानी लवर तो ट्राई करें चिकन टिक्का बिरयानी: Chicken Tikka Biryani
चिकन पास्ता

सामग्री
- पास्ता- उबला हुआ 1 कप
- टमाटर- 1
- प्याज-1
- चीज- कद्दूकस करने के लिए थोड़ा सा
- मिक्स हर्ब- 1 चम्मच
- मक्खन- 1 छोटा चम्मच
- लहसुन-2
- बची हुई करी-1 बाउल
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले प्याज और टमाटर को बारीक काट कर रख लें।
- इसके बाद एक पैन में मक्खन गर्म करें और इसमें 1 या दो लहसुन की कली काट कर डाल दें। अब इसमें प्याज और टमाटर को भी डाल दें।
- प्याज टमाटर के सही से पकने के बाद इसमें थोड़े मिक्स हर्ब डालें और उबला हुआ पास्ता इसमें मिक्स कर दें।
- अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें यह डाल दें। इसके बाद चिकन करी को गर्म करें और गर्म करने के बाद यह इसके ऊपर डाल दें। इसके बाद चीज को डाल दें।
- अब बारी है टेस्ट करने की। आप अपने अनुसार स्वाद को समायोजित कर सकते हैं। यह चिकन पास्ता बहुत अच्छा लगता है।
तवा पुलाव

सामग्री
- प्याज-1
- टमाटर-1
- लहसुन-अदरक कुटा हुआ-1 चम्मच
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-1
- उबले हुए चावल-1 कप
- हरी सब्जी- उबली एक कप
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आपको सभी सब्जियों को बारीक काटकर अलग रख लेना है। आप सब्जियों अपने स्वाद के अनुसार लें।
- अब तवे पर तेल गर्म कर सबसे पहले जीरे को चटकाएं। इसमें बारीक प्याज और टमाटर डालें। इसके बाद इसमें कुटा हुआ अदरक लहसुन डालें। अब उबले हुए चावल गरम मसाला, हरी मिर्च और सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें बची हुई चिकन करी डालें। इसे लगातार चलाते रहे। जब तक करी चावल में ही रम न जाए। बस इसे हरी चटनी और रायते के साथ सर्व करें। तैयार है आपका तवा पुलाव। आप चाहें तो इसमें पनीर भी जोड़ सकते हैं।
चिकन रोल

सामग्री
- रोटी-2
- मक्खन- 1 चम्मच
- हरी चटनी-1 चम्मच
- लाल चटनी-1 चम्मच
- लच्छा प्याज-1 कटोरी
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आप एक पैन लें। उसमें मक्खन डालकर उसमें प्याज को डालें। अब इसमें आपकी बची हुई चिकन करी को डालें।
- करी का मसाला गैस पर ही गाढ़ा कर लें। इसके बाद इस पर नींबू डाल लें।
- बस अब रोटी लें। उस पर लाल चटनी और हरी चटनी लगाएं। चिकन करी को अच्छे से फैलाएं। आप चाहें तो थोड़ी मेयोनीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चिकन रोल तैयार है। आप इसे चाय या खाने में खा सकते हैं।
चिकन करी पुलाव

सामग्री
- चिकन करी- 1 डिश
- चावल- दो कटोरी
- हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच सजावट के लिए
- हरी मिर्च-2 बारीक कटी सजावट के लिए
- तली हुई प्याज-जरा सी सजावट के लिए
- देसी-1 बड़ा चम्म्मच
- लॉन्ग-4
- काली मिर्च-6
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले एक कूकर लें। इसमें देसी घी गर्म करें।
- घी के गर्म होने के बाद इसमें लॉन्ग और काली मिर्च डालें। जब यह चटक जाए तो इसमें चावल डालें।
- चावल को घी में अच्छे से सेंक लें। अब इसमें बची हुई चिकन करी डालें। आपको चिकन करी और चावल को अच्छे से भूनना है।
- जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसमें चावल गलने का पानी डालकर इसको प्रेशर दे दें। इसका मसाला चख लें। कुछ कम ज्यादा हो तो उसे अपने अनुसार एडजस्ट कर लें।
- दो सीटी में चावल बन जाएंगे। बस इसे सर्व करने से पहले तली हुई प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिए से सजाएं। यकीं मानें यह सिंपल सा पुलाव आपको और आपके परिवार को पसंद आएगा। इसे आप अपनी पसंद की चटनी और रायते के साथ खाएं। वैसे बाजार में आजकल बिरयानी मसाला भी मिलता है। अगर आप तीखे के शौकीन हैं तो इस मसाले को आप ऊपर से बुरक सकते हैं।
