Overview:
एक सदाबहार रंग है स्काई ब्लू। सावन के मौसम में यह रंग हमेशा ट्रेंड में रहता है। साल 2024 के ट्रेंडी कलर्स की लिस्ट में भी यह रंग शामिल है। दिल और आंखों को सुकून देने वाला यह रंग पहनकर आप फ्रेश नजर आते हैं।
Blouse for Sky Blue Saree: फैशन की दुनिया कई रंगों से सजी है। इसमें हर एक रंग की अपनी जगह है। कुछ रंग समय के साथ आते हैं तो कुछ रंग सदाबहार होते हैं। ऐसा ही एक सदाबहार रंग है स्काई ब्लू। सावन के मौसम में यह रंग हमेशा ट्रेंड में रहता है। साल 2024 के ट्रेंडी कलर्स की लिस्ट में भी यह रंग शामिल है। दिल और आंखों को सुकून देने वाला यह रंग पहनकर आप फ्रेश नजर आते हैं। यही कारण है कि इन दिनों स्काई ब्लू कलर की साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। गर्मियों और सावन के मौसम में आसमानी रंग की साड़ियां ताजी हवा के झोंके की जैसी लगती हैं। प्रकृति से जुड़ा यह रंग आपकी सुंदरता को निखार देता है। अगर आप भी स्काई ब्लू कलर की साड़ी वियर करने जा रही हैं तो इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगेंगे। स्काई ब्लू के साथ कुछ कॉम्बिनेशन हमेशा आपको गॉर्जियस लुक देते हैं।
स्काई ब्लू और मैरून
स्काई ब्लू साड़ी के साथ मैरून ब्लाउज का कॉम्बिनेशन हमेशा ही काफी अच्छा लगता है। खासतौर पर सिल्क साड़ियां इससे और ग्रेसफुल नजर आती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी, फंक्शन या शादी में हैवी लुक चाहती हैं तो स्काई ब्लू कलर की साड़ी के साथ मैरून ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।
रॉयल ब्लू कलर से मिलेगा रॉयल लुक
लाइट और डार्क का मेल हमेशा बेमिसाल होता है। ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो स्काई ब्लू कलर की साड़ी के साथ रॉयल ब्लू कलर का ब्लाउज वियर करें। यह कॉन्ट्रास्ट हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। रंगों के इस मेल पर आप आंख बंद करके विश्वास कर सकती हैं।
स्काई ब्लू और बेबी पिंक
सिंपल और एलिगेंट लुक की चाहत रखती हैं तो आप स्काई ब्लू कलर की साड़ी के साथ बेबी पिंक कलर का ब्लाउज वियर करें। छोटे फंक्शन, ऑफिस पार्टी, बच्चों के स्कूल फंक्शन आदि के लिए यह कॉन्ट्रास्ट बेस्ट माना जाता है। यह आपको सटल और सोबर लुक देता है।
सनशाइन येलो के साथ ब्लू का मेल
लाइट कलर पहनकर भी अगर आप भीड़ में अलग दिखना चाहती हैं तो आप स्काई ब्लू कलर की साड़ी के साथ सनशाइन येलो कलर का स्टाइलिश ब्लाउज वियर करें। लाइट और ब्राइट का यह कॉन्ट्रास्ट आपको सबसे हटके लुक देगा।
सदाबहार मेल है ब्लू और व्हाइट
स्काई ब्लू और व्हाइट कलर का साथ बरसों पुराना है। यह मेल आज भी ट्रेंड में है और महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। स्काई ब्लू कलर की साड़ी के साथ व्हाइट कलर का स्टाइलिश ब्लाउज वियर करके आप गॉर्जियस नजर आ सकती हैं। ये दो लाइट कलर्स मिलकर आपको ब्राइट लुक देते हैं। यह कॉन्ट्रास्ट खास तौर पर कॉटन और लेनिन साड़ियों के साथ बेस्ट लगता है।
एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज करें ट्राई
लाइट ब्लू कलर की साड़ी के साथ आप डार्क कलर का एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज वियर करके हैवी और रॉयल लुक पा सकती हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की यह स्काई ब्लू साड़ी किसी भी पार्टी, फंक्शन के लिए बेस्ट है। इससे आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।
