Overview:
नवरात्र के पहले दिन घर-घर में घटस्थापना करके मां दुर्गा को विराजित किया जाता है। इन नौ दिनों में घर में उत्सव का माहौल होता है। दोस्त और रिश्तेदार एक दूसरे के घर आते हैं और मिलकर माता की आराधना करते हैं। माता की चौकियां लगाई जाती हैं।
Navratri 2024 Outfit: शारदीय नवरात्र से साल के सबसे बड़े त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। मां दुर्गा की स्तुति के ये नौ दिन बेहद खास होते हैं। नवरात्र के पहले दिन घर-घर में घटस्थापना करके मां दुर्गा को विराजित किया जाता है। इन नौ दिनों में घर में उत्सव का माहौल होता है। दोस्त और रिश्तेदार एक दूसरे के घर आते हैं और मिलकर माता की आराधना करते हैं। माता की चौकियां लगाई जाती हैं। ऐसे में इन 9 दिनों में आपका अंदाज बहुत ही खास होना चाहिए। अगर आप भी नवरात्र के 9 दिनों में 9 अलग-अलग लुक में नजर आना चाहती हैं तो ये 9 सूट स्टाइल आपके लिए ही बनें हैं।
Also read: खास पूजा फंक्शन के लिए बेस्ट रहेंगी, सेलिब्रिटीज की डिजाइनर येलो साड़ियां: Yellow Saree for Pooja
व्हाइट सूट है परफेक्ट च्वॉइस
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में इस दिन आप सफेद कलर का सूट वियर कर सकती हैं। वैसे भी व्हाइट कलर हमेशा से ही काफी रॉयल लगता है। नवरात्र के पहले दिन आप इस कलर का अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। अपने सिंपल अनारकली सूट को हैवी लुक देने के लिए आप गोटे की जैकेट बनाएं और उसे वियर करें। इससे न सिर्फ आपको अलग लुक मिलेगा बल्कि आप काफी क्लासिक भी नजर आएंगी। हैवी झुमकों के साथ लुक को कंप्लीट करें।
पहनें ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बिनेशन
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अर्चना की है। इस दिन आपको हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन के लिए अगर आप भी कुछ लाइट लेकिन रॉयल पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस सोनम बाजवा का यह पीला सूट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सूट ट्रेडिशनल और मॉडर्न का एक फ्यूजन कहा जा सकता है। गोटा पट्टी वर्क के इस सूट की स्लीव्स काफी लूज हैं, जो आपको डिफरेंट लुक देंगी। लाइट मेकअप और बड़े झुमकों के साथ आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
लाइट पिंक लगेगा क्लासिक
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन भी आप किसी लाइट कलर के सूट को वियर करें। मां चंद्रघंटा स्वयं गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करती हैं। ऐसे में इस कलर का सूट बेस्ट रहेगा। मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का ड्रेसिंग सेंस हर किसी को इंप्रेस कर देता है। जैस्मिन का यह बेबी पिंक ए लाइन सूट इसका उदाहरण है। इस सूट की लॉन्ग स्लीव्स और वी नेक पर बेहद खूबसूरत थ्रेड एंब्रॉयडरी है। पैंट के बॉटम पर भी एंब्रॉयडरी की गई है। अगर आप भी नवरात्र के तीसरे दिन के पूजन के लिए लाइट कलर का सूट खोज रही हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
लौट आया एंकल लेंथ अनारकली का दौर
चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना। इस दिन के लिए आप गोल्डन, येलो या कॉफी कलर को चुन सकती हैं। एंकल लेंथ अनारकली सूट्स एक बार फिर से ट्रेंड में आ गए हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का यह शानदार कॉफी और गोल्डन कलर का सूट इस नवरात्र पूजन में आपको ग्लैमरस लुक देगा। सिंपल सूट के साथ हैवी दुपट्टा इस सूट को शानदार बना रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट में ढेर सारी हरी रंग की कांच की चूड़ियां, चोकर नेकलेस व स्टड्स इयररिंग्स पहने हैं। आपका यह लुक इस नवरात्र पूजन में सभी को इंप्रेस कर देगा।
कुर्ती के साथ पहनें स्कर्ट
नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता को पूजा जाता है। इस दिन आप हरे रंग का सूट वियर कर सकती हैं। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का यह बॉटल ग्रीन, रॉयल ब्लू और गोल्डन सूट इस नवरात्र पूजा के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ग्रीन कलर की कुर्ती के साथ ब्लू कलर की स्कर्ट इस सूट को क्लासिक पीस बना रही है। स्कर्ट पर खूबसूरत गोटे का वर्क है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सूट पर हुआ बारीक मिरर और एंब्रॉयडरी वर्क इसे हैवी लुक दे रहे हैं। लाइट मेकअप के साथ हैवी इयररिंग्स पहनकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
गरारा है इन दिनों चलन में
नवरात्र में षष्ठी का बहुत महत्व होता है। इस दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। इस दिन आप एक्ट्रेस डायना पेंटी का यह रॉयल लुक अपना सकती हैं। यह गोल्डन हैवी एंब्रॉयडरी गरारा सूट आपके लिए परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। गरारा इन दिनों ट्रेंड में है। यह काफी कंफर्टेबल लगते हैं। इसके साथ लॉन्ग इयररिंग्स वियर करें। ध्यान रखें अगर आपके वी नेक पर हैवी एंब्रायडरी है तो आप गले में कुछ न पहनें या फिर कोई पतली गोल्ड चेन वियर करें।
वेलवेट सूट लगता है रॉयल
शारदीय नवरात्र के समय मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाते है। भीषण गर्मी का दौर खत्म होने लगता है और गुलाबी सर्दी का दौर शुरू होने लगता है। मां कालरात्रि के पूजन के इस दिन आप वेलवेट सूट पहन सकती हैं। वेलवेट सूट काफी रॉयल और रिच लगते हैं। आप इन्हें कंट्रास्ट कलर और सेम कलर दोनों ही विकल्पों में चुन सकती हैं। हैवी एंब्रॉयडरी से यह आपको गॉर्जियस लुक देगा।
अनारकली कुर्ते में दिखें शानदार
अष्टमी के दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है। ऐसे में आप अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। अनारकली कुर्ते के साथ स्कर्ट का दौर एक बार फिर से लौट आया है। किसी भी पूजा, फंक्शन और त्योहार पर यह पैटर्न आपको हमेशा भीड़ से अलग दिखाएगा। एक्ट्रेस कृति सेनन का यह सूट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पिंक और गोल्डन का एक कॉम्बिनेशन हमेशा से ही काफी क्लासिक लगता है। इसके साथ लाइट मेकअप और ज्वेलरी से आप अपने लुक को कंप्लीट करें।
बहुत खास है नवमी का दिन
नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह महापूजन का दिन है और नवरात्र का आखिरी दिन भी। इस दिन आपका लुक सबसे खास होना चाहिए। इस दिन के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह यह क्लासिक सूट वियर कर सकती हैं। सारा का यह हैवी एंब्रॉयडरी ग्रीन सूट विद स्कर्ट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी वियर करें। मेकअप को सटल रखने की कोशिश करें।
