गणेश चतुर्थी पर सोनम कपूर की तरह दिखें स्टाइलिश, ये ट्रेडिशनल अवतार करेंगे सभी को इंप्रेस: Celebrity Ganesh Chaturthi Look
Celebrity Ganesh Chaturthi Look

Overview:

फैशन और ट्रेंड्स की जब बात आती है तो इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम हमेशा टॉप में लिया जाता है। सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री में वह हमेशा अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के कारण छाई रहती हैं।

Celebrity Ganesh Chaturthi Look: फेस्टिवल और वेडिंग दोनों सीजन नजदीक हैं। ऐसे में हर महिला और युवती चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आए। यह बात सच है कि आपके ओवरऑल लुक पर ड्रेसिंग सेंस का काफी असर पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने खास सेलिब्रेशन के लिए बहुत ही खास आउटफिट्स वियर करें। फैशन और ट्रेंड्स की जब बात आती है तो इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम हमेशा टॉप में लिया जाता है। सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री में वह हमेशा अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के कारण छाई रहती हैं। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। गणेश उत्सव के दौरान भी आप सोनम के ट्रेडिशनल अवतार ट्राई कर सकती हैं।

पिछले दिनों फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के बेबी शॉवर में पहुंची सोनम कपूर बेहद खास अंदाज में नजर आईं। पार्टी में सोनम ने मसाबा गुप्ता के ही लेबल हाउस की डिजाइन की गई कॉफी ब्राउन कलर की साड़ी वियर की। इस साड़ी को सोनम की बहन और मशहूर फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने स्टाइल किया। साड़ी के लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने साउथ कोरिया की फैशन डिजाइनर रेजिना फ्लो के कलेक्शन से ब्लाउज लिया। लाइट बॉर्डर पल्लू साड़ी के साथ यह क्रोशिया का बैकलेस ब्लाउज बहुत ही स्टाइलिश लग रहा था। अपने लुक को बढ़ाने के लिए सोनम ने साड़ी को गुजराती स्टाइल में ड्रेप किया। अगर आप भी अपनी साड़ी के साथ एक डिफरेंट लुक चाहती हैं तो सोनम के इस लुक को अपना सकती हैं।

गोल्डन टिशू सिल्क साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। फेस्टिवल सीजन के लिए सोनम कपूर की यह लाइट वेट गोल्डन साड़ी बेस्ट हो सकती है। त्योहार के समय घर के ढेर सारे कामों के बीच भी यह साड़ी आपको हैवी नहीं लगेगी, लेकिन इसका लुक जरूर रॉयल आएगा। आप इसे हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर करें। 

ट्रेडिशनल आउटफिट में कूल दिखना चाहती हैं तो सोनम कपूर का यह आइवरी लहंगा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। डिजाइनर अनामिका खन्ना के इस लहंगे को स्टाइल किया है सोनम की बहन और डिजाइनर रिया कपूर और मनीषा ने। किसी भी आउटफिट का लुक उनकी एक्सेसरीज पर भी निर्भर करता है। सोनम ने इसके साथ एमरल्ड और पर्ल चोकर व लॉन्ग कॉन्ट्रास्ट सेट वियर किया है।  

नए फैशन के दौर में कुछ पुराने ट्रेंड्स ने आज भी अपनी जगह बना रखी है। इन्हीं में से एक है घरचोला की साड़ी। एक फंक्शन में सोनम ने अपनी मम्मी की 35 साल पुरानी रेड कलर की घरचोला की साड़ी वियर की। इस तरह की साड़ियां आपको भी अपनी मम्मी के कलेक्शन में जरूर मिल जाएंगी। आप भी सोनम की तरह इसे एक स्टाइलिश पफ ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। अपने लुक को बढ़ाने के लिए इसे गुजराती पैटर्न में पहनें और हैवी ज्वेलरी वियर करें। यकीन मानें आपका यह लुक सबके दिल को भा जाएगा।

फेस्टिव सीजन में रेड कलर हमेशा ही बहुत अट्रैक्टिव लगता है। आप भी सोनम कपूर की तरह रेड कलर का अनारकली सूट खास मौकों के लिए चुन सकती हैं। सोनम के इस सूट पर बहुत ही सुंदर फ्लावर प्रिंट है। डिजाइनर रोहित बाल के इस आउटफिट का लुक बढ़ा रहा है इसके नेक पर हुआ एंब्रॉयडरी वर्क। किसी भी आउटफिट का पूरा लुक तभी आता है जब आप उसके साथ एक प्रॉपर हेयर स्टाइल और मेकअप करें। साथ ही ज्वेलरी भी वियर करें। सोनम ने सिंपल मेकअप के साथ हैवी कुंदन पोलकी इयररिंग्स वियर किए हैं। हेयर बन के साथ बालों में लगाए गए गुलाब के फूल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...