अपने एक्टिंग का हुनर दिखाने को साल 2024 में तैयार हैं विद्या बालन: Vidya Balan Upcoming Movie
Vidya Balan Upcoming Movie

Vidya Balan Upcoming Movie: बॉलीवुड में अपने अभिनय के साथ अपनी पर्सनेलिटी की छाप छोड़ने वाली विद्या इस इंडस्ट्री में काम अपनी शर्तों पर करने के लिए जानी जाती हैं। अपने काम के जरिए उन्होंने अपना कद इतना बड़ा कर लिया जहां उन्हें अपना वजन और अपना ड्रेसिंग स्टाइल औरों की वजह से बदलने की जरुरत नहीं होती। हां लेकिन विद्या जब फिल्मों में आती है तो बस छा जाने का जादू अपने साथ लेकर आती हैं। साल 2024 में विद्या की दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें एक दो और दो प्यार है तो दूसरी भूल भुलैय्या 3 है।

Also read : आजकल काफी चलन में हैं ऑक्सीडाइज इयररिंग्स, देखें विद्या बालन का शानदार कलेक्शन: Vidya Balan Styling Tips

बाेल्ड और बिंदास अंदाज

विद्या की फिल्म दो और दो प्यार अप्रैल माह में रिलीज की जाएगी। इसमें विद्या का बोल्ड और सेक्सी अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में वो काव्या नाम के किरदार में नजर आने वाली है। जैसा कि विद्या से उम्मीद है कि चाहे रोल कोई भी हो उनकी एक्टिंग कमाल की रहने वाली है। लेकिन एक्टिंग के साथ उनका लुक भी काफी सिंपल लेकिन अलग देखने को मिलेगा। उनके फैंस उन्हें साड़ी लुक के अलावा एक कॉकेटेल अंदाज में देख पाएंगे। हालांकि उनकी यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 19 अप्रैल को रिलीज की जा रही है। उनकी इस फिल्म की सीधी टक्कर जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज सहाय से होगी।

दीवाली पर भूलभुलैय्या

भूल भुलैया पार्ट 3 बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म इस दीवाली पर रिलीज की जाएगी। हालांकि इसके पार्ट 2 में विद्या नहीं थी। लेकिन तीसरे भाग में अक्षय और विद्याा दोनों ही नजर आने वाले हैं। इसके पार्ट 2 कियारा और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिकाओं में थे। आपको बता दें कि इस फिल्म का पहला भाग 2007 में रिलीज हुआ था। उस समय इसमें अक्षय और विद्या लीड रोल में थे। राजस्थान के आभारनेरी गांव में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। इस गांव में एक चांद बावड़ी है। यह 3500 से ज्यादा सीढि़यों वाली बावड़ी है। कहा जाता है कि इस बावड़ी से जब इंसान नीचे उतरता है तो वह एक साथ ऊपर नहीं आ सकता। वो रास्ता जरुर भटकता है। इस वजह से इस बावड़ी को भुल- भुलैय्या बावड़ी भी कहा जाता है।