Patriotic Bollywood Movies
Movies for Republic Day 2025

Patriotic Bollywood Movies: भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर देशभक्ति की भावना को उजागर करने वाली महिला प्रधान फिल्मों का जश्न मनाना राष्ट्र के मूल्यों का सम्मान करने का एक शानदार तरीका है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जहां महिला किरदारों ने साहस, बलिदान और समर्पण का परिचय दिया है। “राजी” (2018) में आलिया भट्ट ने एक जासूस की भूमिका निभाई, जो अपने कर्तव्य के लिए अपने जीवन तक की परवाह नहीं करती। “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी” (2019) में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।

“गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” (2020) में जान्हवी कपूर ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलटों में से एक की प्रेरणादायक कहानी पेश की। वहीं, “मैरी कॉम” (2014) में प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर की भूमिका निभाई, जो खेल के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाती हैं। “चक दे! इंडिया” (2007) में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों की संघर्ष और देश के लिए खेलने की भावना को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया। ये सभी फिल्में महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसालें हैं, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर देखने और प्रेरणा लेने के लिए शानदार हैं।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

इस फिल्म में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ बहादुरी से लड़ती हैं। फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के साहस, देशभक्ति और बलिदान को दर्शाती है, जो अपने राज्य और देश की स्वतंत्रता के लिए अंत तक संघर्ष करती हैं।

Patriotic Bollywood Movies
Manikarnika

उनका किरदार एक सशक्त महिला योद्धा की मिसाल पेश करता है, जो न केवल तलवार चलाने में माहिर होती है बल्कि रणनीतिक रूप से अपने दुश्मनों का सामना भी करती है। “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी” जैसे उनके संवाद और युद्ध के दृश्यों में उनका आत्मविश्वास दर्शकों में जोश और गर्व की भावना भर देता है। यह फिल्म भारतीय इतिहास की एक वीरांगना को श्रद्धांजलि है, जिसने नारी शक्ति और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

मैरी कॉम

यह फिल्म भारत की महान बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म एक ऐसी महिला की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाती है, जो कठिनाइयों और सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए विश्व चैंपियन बनती है और देश का नाम रोशन करती है। मैरी कॉम की कहानी केवल खेल में उत्कृष्टता की नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भी है। फिल्म में उनके संघर्ष, त्याग और सफलता को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे यह न केवल एक खेल-आधारित फिल्म बनती है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र के लिए समर्पण की गहरी भावना को भी उजागर करती है।

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक फिल्म है, जो देशभक्ति और युवाओं की सोच में बदलाव को दर्शाती है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, सोहा अली खान, शरमन जोशी, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्म बनाने की कोशिश से शुरू होती है, जिसमें भारतीय युवाओं को कास्ट किया जाता है।

Rang De Basanti
Rang De Basanti

लेकिन जब उनके अपने दोस्त की मौत भ्रष्टाचार और राजनीतिक लापरवाही के कारण हो जाती है, तो वे खुद को उन्हीं क्रांतिकारियों की भूमिका में पाते हैं, जिनका किरदार वे निभा रहे थे। फिल्म यह संदेश देती है कि बदलाव लाने के लिए केवल अतीत को याद करना ही नहीं, बल्कि वर्तमान में कदम उठाना भी जरूरी है। बेहतरीन अभिनय, दमदार डायलॉग्स और ए. आर. रहमान के शानदार संगीत के साथ, यह फिल्म आज भी युवाओं को प्रेरित करती है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुए उरी आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित एक देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि देशभर में देशभक्ति की भावना भी जागरूक की। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।

URI
URI

फिल्म की कहानी भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान को दर्शाती है, जहां मेजर विहान शेरगिल (विक्की कौशल) अपने साथियों के साथ दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। दमदार डायलॉग्स, शानदार एक्शन सीक्वेंस और जोश से भरपूर “हाउज़ द जोश?” जैसा डायलॉग फिल्म की पहचान बन गया। एतिहासिक घटनाओं को रोमांचक तरीके से पेश करने वाली यह फिल्म भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कौशल का बेहतरीन चित्रण करती है।

लगान

लगान एक ऐतिहासिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो 1893 के ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथ्रोन और राचेल शैली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी चंपानेर नामक गांव के किसानों के संघर्ष को दर्शाती है, जो अंग्रेजों द्वारा लगाए गए भारी लगान (कर) से मुक्ति पाने के लिए उन्हें क्रिकेट मैच की चुनौती देते हैं।

Lagaan
Lagaan

अनुभवहीन ग्रामीणों का यह संघर्ष सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह उनके आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की लड़ाई बन जाता है। शानदार निर्देशन, दमदार अभिनय, ए. आर. रहमान का अविस्मरणीय संगीत और रोमांचक कहानी ने इस फिल्म को कालजयी बना दिया। 2001 में रिलीज़ हुई यह फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

राज़ी

राज़ी एक रोमांचक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है, जो एक सच्ची घटना से प्रेरित है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले की है, जहां एक युवा और तेज-तर्रार भारतीय लड़की, सहमत (आलिया भट्ट), अपने देश के लिए जासूस बनने का फैसला करती है। वह पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करके वहां की गोपनीय जानकारियाँ भारत तक पहुँचाने का जोखिम उठाती है।

Raazi
Raazi

सहमत का यह साहसिक सफर न केवल रोमांचक है, बल्कि इसमें भावनात्मक गहराई भी है, जहां उसे अपने कर्तव्य और भावनाओं के बीच संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म के दमदार संवाद, आलिया भट्ट की बेहतरीन अदाकारी और शानदार निर्देशन ने इसे 2018 की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में से एक बना दिया। “ऐ वतन” जैसे देशभक्ति गीतों ने फिल्म को और अधिक भावनात्मक बना दिया, जिससे यह दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गई।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...