Pashminna Serial Update: हम सभी जानते हैं कि जिंदगी की हकीकत कुछ और होती है और फिल्मों वाला प्यार कुछ अलग होता है। लेकिन पश्मीना वो सीरियल है जो एक आम कश्मीरी लड़की पश्मीना को सपनों वाला प्यार उसके जीवन में लाकर खड़ा कर देता है। कश्मीर की वादियों में पश्मीना राघव से एक टूरिस्ट गाइड के तौर पर मिलती है। उस एक दिन की मुलाकात में कहीं न कहीं उन दोनों को कुछ अलग ही इशारे मिलने लगते हैं। मुंबई से आए राघव को पश्मीना उसके उस पुराने घर में ले जाती है जिसे राघव ने हमेशा अपनी दादी की यादों और आंखों में देखा है। वहीं राघव को शिकारा रेस के बारे में पता चलता है। पश्मीना के लिए यह रेस जीतनी जरुरी थी क्योंकि उसे पैसे की जरुरत थी। राघन ने रेस में उसका साथ दिया और वो रेस जीती भी।
Also Read: एयरपोर्ट पर हुआ प्यार और फिर सजा लिया दोनों ने अपना सुनहरा संसार: Hiten-Gauri Love Story
और जीत लिया दिल भी
सीरियल में अब हम आगे देखेंगे कि रेस देखने के बाद दोनों एक- दूसरे से दूर हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे के ख्यालों में गुम हैं। पश्मीना तो खैर एक इमोशनल लड़की है उसके लिए यह सभी बातें सोचना बड़ी बात नहीं है लेकिन राघव वो अपने अहसासों को समझ ही नहीं पा रहा। मुंबई में उसकी अपनी गर्लफ्रैंड आयशा रहती है जो उसे बेइंतेहा प्यार करती है। हम आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि राघव आयशा को अपने और पश्मीना को लेकर अपने अहसासों के बारे में बताएगा। उसका मानना है कि सच चाहे कितना भी कड़वा क्यों न हो उसे बताना जरुरी होता है।
पिता कश्मीरी हैं
राघव की गर्लफ्रैंड आयशा एक बहुत प्यारी सी लड़की है। वो राघव के पापा के दोस्त की बेटी है और राघव के साथ-साथ उसके पूरे परिवार से प्रेम करती है। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि वो कुछ कागज ढूंढ रही है। इसी बीच उसे अपने पिता की तस्वीर मिलती है जिसमें वो पूरी तरह कश्मीरी पहनावे में नजर आते हैं। अब देखते हैं कि वो क्या अपने पिता से इस बारे में बात करेगी क्योंकि उसके पिता ने उसे बताया था कि वो कभी कश्मीर गए ही नहीं। पश्मीना और आयशा में भी कुछ संबंध है यह हम आने एपिसोड में देखेंगे।
