Hiten Tejwani New Show “Pashmina”: टीवी जगत में कई जोड़ियाँ ऐसी बनी जो स्‍क्रीन पर हिट तो रही हीं साथ ही असल जिंदगी में भी जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ हो गए। ऐसा ही एक मशहूर कपल हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन हितेन और गौरी लम्‍बे समय से एक दूसरे के साथ टीवी पर नजर नहीं आए है। उनकी जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही ये कपल अपकमिंग शो ‘पश्‍मीना’ में एक साथ नजर आने वाला है। हो सकता है लम्‍बे समय बाद दोनों स्‍टार्स  कपल के रूप में स्‍क्रीन पर साथ नजर आने वाले हों। शो की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। हालांकि शो की ऑनएअर सम्बंधित जानकारी अब तक मेकर्स ने शेअर नहीं की है।

क्‍या है ‘पश्‍मीना’ कहानी

शो की कहानी मुंबई और कश्‍मीर दो पृष्‍ठभूमि के बीच रची गई है। हितेन तेजवानी इस शो में लीड एक्‍टर का किरदार निभाने वाले हैं। वे एक शादीशुदा इंसान का किरदार निभाने वाले हैं। वे मुंबई में रहते हैं। हितेन को काम के सिलसिले में मुंबई जाना पड़ता है। वहां उन्‍हें कोई और पसंद आ जाता है। वे उससे प्‍यार करने लगते हैं। शो में एक्‍सट्रामैटिल अफेयर की कहानी दिखाई जाने वाली है। कहानी में ट्विस्‍ट तब आता है जब हितेन को पता चलता है कि कश्‍मीर में उनकी एक बेटी भी है। कहानी में रिश्‍तों में नए मोड़ आने और उनके बीच उलझते हितेन की कहानी दर्शाई जाएगी। हालांकि शो में गौरी के किरदार के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। गौरी और हितेन को लम्‍बे समय बाद पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं।

कुटुम्‍ब से शुरू हुआ था हितेन और गौरी का जादू

गौरी और हितेन तेजवानी ने टीवी जगत में जब साथ में काम किया उस समय से ही उनकी जोड़ी के काफी फैंस बन गए थे। कुटुम्‍ब सीरियल में इन दोनों ने साथ काम किया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्‍होंने कई शोज साथ में किए। टीवी जगत के बहुचर्चित पारिवारिक शो ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहु थी’ के बाद दोनों को और भी पॉपुलैरिटी मिली।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...