असल जिंदगी में सीरियल 'दालचीनी' की राजरानी को नहीं आता खाना बनाना: Manini Dey Lifestyle
Manini Dey Lifestyle

Manini Dey Lifestyle: टेलीविजन की दुनिया में नए शुरु हुए सीरियल दालचीनी का प्रमुख पात्र है राजरानी। इस किरदार में मानिनी डे अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा रही हैं। बेशक यह किरदार एक निगेटिव शेड लिए है और कुछ ज्यादा ही डॉमिनेटिंग भी है। लेकिन इस किरदार की खास बात है कि राजरानी खाना बनाने को लेकर बहुत ज्यादा पर्टिकुलर है। इतनी पर्टिकुलर कि अगर उसे दाल में जीरा भी डालना होता है तो वो वह भी एकदम एक्सयूरेट होना चाहिए। या तो दो ग्राम या तीन ग्राम। लेकिन असली जिंदगी में मानिनी डे को खाना बहुत ज्यादा रुचि नहीं है। वो दालचीनी की तरह ही हैं जो मन किया बना लिया। कभी कोई से मसाले के साथ एक्सपरीमेंट तो कभी पैटर्न के साथ।

Also read : जानिए दूरदर्शन के ये 7 कार्यक्रम क्यों देखने चाहिए: Doordarshan Serial

आती है मछली बनानी

मानिनी डे मूलत कोलकाता से हैं। फिलहाल वे मुंबई में रहती हैं और बताती हैं कि तरह-तरह के कुजींस को ट्राई करना उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन खाना बनाने के मामले में वो बिल्कुल भी एक्सपर्ट नहीं है। उन्हें मछली बनानी आती हैं और एक आध सूप वो बना पाती हैं। वो कहती हैं इस किरदार के जरिए मुझे ,खाना बनाने को लेकर बहुत सी चीजें पता चल रही हैं। मुझे तो यह तक नहीं पता था कि किस चीज की तासीर क्या होती है और मसालों का आपस में ताल-मेल कैसे बैठाया जाता है।

एक्सप्लोर करना है पसंद

दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में हम देख रहे हैं कि राजरानी एक बहुत ही रिजिड सी महिला है लेकिन असल जिंदगी में मनानि की बात करें तो एक एक्टर के तौर पर वो खुद को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। वहीं निजी जिंदगी में वो एक मस्त मौला इंसान हैं। साल 2005 में जस्सी जैसी कोई नहीं सीरियल से पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने मल्लिका की सहेली परी का किरदार निभाया था। बाद में वो द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो, नच बलिए, घर की लक्ष्मी बेटियों में भी नजर आ चुकी हैं।