'जानकी' सीरियल में अमृता का किरदार निभाने वाली सुप्रिया से सीखें सादगी में भी कैसे लग सकते हैं स्टाइलिश: Supriya Tatkar Styling Tips
Supriya Tatkar Styling Tips

Supriya Tatkar Styling Tips: सीरियल जानकी में अमृता का किरदार निभाने वाली सुप्रिया तातकर अपने पॉइंटेड लुक्स, बेहतरीन एक्टिंग की वजह से हर सीरियल में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ती नजर आती हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली सीरियल जानकी की बात करें तो इसमें वो साड़ी के अपने र्गार्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो अक्सर उनके लुक्स सादा लेकिन स्टाइलिश होते हैं। वो एक वर्सेटाइल एक्टर हैं और उनके फैशन में भी यह वर्सेलिटी नजर आती है। जानकी से पहले उन्हें कथा अनकही में देखा गया था। इस शो को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था। तो देखते हैं वो कौन से लुक्स हैं जो सादगी के बावजूद सुप्रिया को बनाते हैं स्टाइलिश।

Also read : सीरियल किलिंग पर आधारित बॉलीवुड की 5 बेहतरीन फिल्में: Serial Killer Films

येलो मेलो

अगर येलो कलर आपका फेवरेट है तो आप भी सुप्रिया की तरह येलो को अपना आउटफिट ऑफ द डे बना सकते हैं। यह एक सिंपल सी प्लेन कुर्ती है। इसका उन्होंने एक छोटा सा नेकपीस पहना है और उसी की मैचिंग ग्रीन बिंदी है। वहीं बैंग्ल्स को देखें तो यह भी ट्रेडिशनल से नजर आ रहे हैं। आंखों में काजल और बालों की सिंपल सी स्टाइलिंग परफैक्ट है।

पुरानी जींस और गिटार

आउटफिट का यह कॉम्बिनेशन लगभग हर लड़की के वॉर्डरोब में मौजूद होगा। इसमें उन्होंने बॉटम में क्रीम पैंट पहनी है। वहीं उनके शर्ट फ्लवार प्रिंट का है। बालों को उन्होंने थोड़ा कर्ल देकर ओपन रखा है। इस लुक की खास बात है कि वो इसमें बहुत बिंदास और खुश नजर आ रही हैं। गिटार उनके लुक में एक एड ऑन का काम कर रहा है।

पिंक और वाइट

वाइट एक ऐसा कलर है जिसके साथ कोई भी रंग हो फबता ही है। लेकिन अगर सौम्यता की बात करें तो वाइट और पिंक का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप आने वाले समय में गोआ या किसी और बीच पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सुप्रिया का यह लुक आपके लिए भी परफैक्ट है। वो अपनी पिंक पेंट में बहुत क्यूट नजर आ रही हैं।

पोलका डॉट्स

जमाना चाहे कितना भी आगे क्यों न बढ जाए लेकिन पोलका डॉट्स का फैशन सदाबाहर है। अगर आप भी पोलका डॉट्स को पसंद करती हैं तो इस तरह का फुल स्लीव्ज अपरवियर आप भी कैरी कर सकते हैं। यह एक अच्छा ऑफिस वियर भी है। यह आपके कॉरपोरेट लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाएगा।