सीरियल 'छोटकी छुटंकी' में नजर आने वाली सुप्रिया कुमारी का 'कुहू' का किरदार भी है खास: Doordarshan Serial Update
Doordarshan Serial Update

Doordarshan Serial Update: ‘बैरी पिया’ फेम सुप्रिया कुमारी फिलहाल दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल छोटकी छुटंकी में नजर आ रही है। इस सीरियल में वह एक ऐसी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जो कि अल्हढ़ और जिंदगी को बेफ्रिकी के अंदाज से जीने वाली एक संवेदनशील लड़की है। बिहार की पृष्टभूमि पर बने इस सीरिसल को प्रयोम झा ने लिखा है। जो खुद भी बिहार से ताल्लुक रखते हैं। इसकी कहानी प्रयोम ने बहुत हटकर लिखी है।

Also read :इरादों में अटल और स्वभाव से नर्म अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी सीरियल ‘अटल’ में आ रही है नज़र: Upcoming Serial Atal

कूहू का किरदार

सुप्रिया को कलर्स के सीरियल ‘बैरी पिया’ से घर-घर में एक पहचान मिली थी। इसमें उनका सशक्त अभिनय आज भी उनके फैंस को याद है। इस सीरियल के बाद अलावा वह दंगल टीवी पर नए प्रसारित शो ‘तोसे नैना मिलाइके’ में नजर आ रही हैं। इसमें उनके किदार का नाम कूहू है। यह सीरयल भी एक अमीर घर की कहानी पर बेस्ड है। इसमें वह बड़ी बहू का किरदान निभा रही हैं।

इन सीरियल में आ चुकी हैं नजर

मूलत बिहार से ताल्लुक रखने वाली सुप्रिया ने अपने करिअर की शुरुआत दूदर्शन में बाल कलाकार और नृत्यांगना के तौर पर की थी। उन्होंने बहुत से एलबम में काम किया। इसके बाद उन्हें साल 2009 में कलर्स पर आने वाले सीरियल ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद बैरी सीरियल मिला। यह एक हिट सीरियल था। इसमें उनके किरदार का नाम अमोली था। बैरी पिया के बाद वह लुटेरी दुल्हन, अनुदामिनी, मेरे सांई श्रृद्धा और सुबूरी में नजर आ चुकी हैं। सीरियल के अलावा वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। इसमें जिंदगी 50-50 और 21 तोपों की सलामी है।