एथेनिक आउटफिट्स के लिए बेस्ट रहेंगे जिया शंकर के 6 सुपर इजी हेयर स्टाइल: Hairstyles for Ethnic Outfits
Hairstyles for Ethnic Outfits

Hairstyles For Ethnic Outfits : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर अपने बेहद खूबसूरत एथेनिक लुक्स से सोशल मीडिया छाई रहती हैं। जिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और अक्सर अपने फैंस के बीच स्टाइलिश एथेनिक और वेस्टर्न लुक्स शेयर करती रहती हैं। जिया के एथेनिक लुक्स की बात करें तो उनके बेहद खूबसूरत हेयर स्टाइल्स सारी लाइम लाइट बटोर ले जाते हैं। ऐसे में आप भी अपने एथेनिक आउटफिट्स को स्टाइलिश हेयर स्टाइलिंग के साथ एलिवेट करना चाहती हैं। तो जिया के सुपर ईजी और ट्रेंडी हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

Also read: अंबानी परिवार के गणपति दर्शन में छा गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज, देखें बेस्ट लुक्स: Ambani Ganpati Visarjan 2024

एक्ट्रेस जिया शंकर के एथेनिक लुक्स से लें ट्रेंडी हेयर स्टाइलिंग आइडियाज: Jiya Shankar Hairstyles For Ethnic Outfits

मैसी ब्रेड हेयर स्टाइल

किसी भी एथेनिक आउटफिट को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देने के लिए क्लासिक मैसी ब्रेड से बढ़िया हेयर स्टाइल नही हो सकता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस जिया शंकर का ये मैसी ब्रेड हेयर स्टाइल फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज के साथ ट्राई कर सकती हैं। आजकल इस तरह की फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज काफी ट्रेंडी हैं, जिसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज स्टाइल करती नजर आ रही हैं।

सिंपल ओपन हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस जिया शंकर ने इस लुक में बेहद खूबसूरत येलो सूट को सटल मेकअप और सिंपल ओपन हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। इस तरह का सिंपल ओपन हेयर स्टाइल मिडिल पार्टीशन के साथ काफी किसी भी एथेनिक आउटफिट को सबसे स्टाइलिश और एलिगेंट लुक दे सकता है। एथेनिक आउटफिट के साथ हेयर स्टाइलिंग को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं, तो जिया का ये हेयर स्टाइल बिना सोचे ट्राई कर सकती हैं।

फ्रेंच ब्रेड विद मिडिल पार्टीशन

अधिकतर एथेनिक आउटफिट्स के साथ सेंटर या मिडिल हेयर पार्टीशन ज्यादा खूबसूरत लगता है। आप भी ट्रेडिशनल सूट, साड़ी या लहंगा-चोली जैसे आउटफिट्स को सिंपलीसिटी के साथ स्टाइल करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस जिया शंकर का ये सिंपल और खूबसूरत फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेंडी लो बन हेयर स्टाइल

किसी भी एथेनिक या इंडो वेस्टर्न आउटफिट को क्लासिक बन हेयर स्टाइल में टाय करना चाहती हैं। तो जिया शंकर का ये मैसी लो बन स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के बन हेयर स्टाइल आजकल काफी पॉपुलर और ट्रेंडी हैं। जो किसी भी एथेनिक आउटफिट को टाइमलेस और ग्रेसफुल लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट है। आप जिया के इस हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

सेंटर पार्टीशन विद हाफ टाइड हेयर

एक्ट्रेस जिया शंकर ने इस लुक में बेहद खूबसूरत बनारसी आउटफिट के साथ बालों को सेंटर पार्टीशन में डिवाइड करके लूज वेवी कर्ल्स के साथ क्लासिक हाफ टाइड हेयर स्टाइल में टाय किया है। जिया शंकर का ये बेहद खूबसूरत, आसान और सुपर ट्रेंडी हेयर स्टाइल एवरग्रीन है, जिसे आप किसी भी एथेनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

सिंपल स्ट्रेट हेयर स्टाइल

किसी भी एथेनिक आउटफिट को सिंपल और खूबसूरत तरीके से कैरी करने के लिए बहुत ज्यादा एफर्ट्स डालना जरूरी नहीं होता है। इस लुक में जिया ने बेहद खूबसूरत एथेनिक लहंगे को एकदम सिंपल सोबर स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। आप भी एथेनिक आउटफिट को सटल और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो जिया शंकर का ये स्ट्रेट हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सिंपल स्ट्रेट हेयर स्टाइल आपको जीरो एफर्ट्स के साथ परफेक्ट लुक दे सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...