Sunn Mere Dil
Sunn Mere Dil

Sunn Mere Dil: पाकिस्‍तानी शो ‘सुन मेरे दिल’ की लव ट्रायंगल स्‍टोरी शुरू से ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रही है। बिलाल के किरदार का प्‍यार के लिए समपर्ण सभी के दिलों को छू रहा है। हाल ही में शो में बहुत ही रोचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं। सदफ और अमार के तलाक के बाद दर्शकों को उम्‍मीद है कि बिलाल को उसका प्‍यार मिल जाएगा। लेकिन ये इतना आसान नहीं लग रहा। बिलाल खुद ही अपनी मोहब्‍बत को मंजिल तक ले जाने की राह में पत्‍थर है। वो सदफ को प्‍यार तो करता है लेकिन उसके साथ होने से कतरा रहा है। बिलाल, सदफ और अमार के रिश्‍ते को सुधरने का मौका देना चाहता है। वहीं अमार अपने झूठे प्‍यार को साबित करने की एक बार फिर कोशिश कर रहा है।

सदफ और अमार को एक और मौका देने के लिए बिलाल कर रहा कोशिश

‘सुन मेरे दिल’ में सदफ के लिए बिलाल का प्‍यार थोड़ा समझ से परे होता जा रहा है। अब जब सदफ का तलाक हो चुका है और वो भी बिलाल के साथ अपनी जिंदगी को आगे बढाने की तरफ सोच रही है। ऐसे में बिलाल कुछ और ही कर रहा है। वो सदफ और अमार को मिलाने के लिए हम्‍जा के साथ प्‍लान करता है। अमार को सदफ के पास भेजने के लिए वो टिकट कराता है। हम्‍जा भी अमार को समझाती है कि अपनी गलती मानकर वो कुछ भी करे। बिलाल सदफ को इग्‍नोर कर उसे खुद से दूर करने की कोशिश कर रहा है। सदफ इस बात से परेशान है कि बिलाल उसे इग्‍नोर क्‍यों कर रहा है।

अमार पर उल्टी पड़ गई उसकी चाल

अमार ,सदफ से मिलने कर उसे पहले जैसे अपनी मोहब्‍बत का सबूत देने की बात करता है। अमार की सुसाइड वाले प्‍लान की वजह से सदफ एक बार उसके जाल में फंस चुकी है। अब वो उसे सबक सिखाने के लिए कहती है कि वो फिर से दवाइयां खाए। अमार इस बात को मजाक समझता है। वो तैयार हो जाता है। सदफ उससे एक लेटर साइन करने को कहती है। जिसमें लिखा है कि उसकी सुसाइड के पीछे कोई जिम्‍मेदार नहीं है। सदफ उसे कहती है कि ये गोलियां खकर 15 मिनट तक वो मरेगा नहीं। उसके बाद 50 परसेंट चांस हैं कि वो बच जाए। अमार वहां से बिना बताए चला जाता है। सदफ दूसरे दिन अमार को बताती है कि वो चॉकलेट थीं दवाई नहीं। अगर वो खा कर थोड़ी देर भी इंतजार करता तो वो उसे माफ कर देती।
सदफ अपनी जिंदगी के इन दो रिश्‍तों में फंस गई है। एक जो उसे पाना चाहता है लेकिन प्‍यार नहीं करता। दूसरा जो प्‍यार करता है लेकिन साथ नहीं आना चाहता।

YouTube video

सदफ देगी इस्‍तीफा

सदफ को पता चलता है कि बिलाल उससे झूठ बोल रहा है। वो उसे घंटों इंतजार कराकर नजर चुराकर बिना मिले चले जाता है। सिंगापुर जाने का बहाना कर सदफ को मिलने से इंकार कर रहा है। ये जानने के बाद सदफ उससे मिलने जाती है। बिलाल हम्‍जा को कहता है सिचुएशन संभालने के लिए। हम्‍जा इंकार कर देती है और कहती है सदफ बिना मिले जाएगी नहीं। बिलाल का हारकर सदफ से मिलने जाना पड़ता है। उसे देख सदफ खूब खरी खोटी सुनाती है। उससे कहती है कि वो यहां काम करने आई थी। उसके पीछे नहीं आई।
उसे इग्‍नोर करने की क्‍या वजह है। वो बिलाल के रोकने पर कहती है अब वो नहीं रूकेगी। बिलाल की बेरूखी सदफ को इस हद तक परेशान कर देती है कि वो अब उसके साथ काम भी नहीं करना चाहती। वो अपना इस्‍तीफा भेज देती है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सदफ कहती नजर आ रही है कि मेरे हिस्‍से तनहाई का सेटअप आया है। तो क्‍या बिलाल क्‍या दोबारा भी अपनी मोहब्‍बत को दुनिया की रिवायतों की वजह से कुर्बान होते देखता रह जाएगा। सदफ और बिलाल की राहें एक होंगी या उनके बीच दूरियां बढेंगी ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...