Winter Beauty Tips
Winter Skin Care Regime

Winter Natural Beauty Tips: नवंबर महीने की हल्की-हल्की ठंडी हवाओं के साथ अब सर्दियों का मौसम पूरी तरह शुरू हो चुका है। ऐसे में आजकल अधिकतर लोग स्किन ड्राइनेस और डलनेस जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जिसका कारण सर्दी के मौसम में चलने वाली तेज ठंडी हवाएं हैं। जो स्किन से मॉइश्चर खत्म कर चेहरे को ड्राई और बेजान बना देती हैं। तेज हवाओं के अलावा सर्दी के मौसम में लंबे हॉट शावर भी स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। क्योंकि गर्म पानी स्किन सेल्स को डैमेज कर चेहरे के नेचुरल ग्लो को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स की राय लें तो सर्दियों का मौसम स्किन के लिए थोड़ा चैलेंजिंग होता है। जिसमें स्किन को सॉफ्ट, प्लंप और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है।

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार विंटर सीजन में भी स्किन पर स्पेशल ग्लो बनाए रखने के लिए आपको केवल कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स फॉलो करने और सही रूटीन फॉलो करने की जरूरत होती है। आपको बता दें सर्दियों के मौसम में मॉइश्चराइजेशन स्किन के लिए सुपर हेल्दी फ्यूल का काम करता है। जिसे सही समय और सही मात्रा में इस्तेमाल करके आप स्पेशल विंटर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ विंटर स्पेशल स्किन केयर टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकती हैं।

Also read: कोरियन ग्लास स्किन कैसे पाएं? फॉलो करें ये 3 आसान स्टेप्स, मिलेगी शीशे जैसी चमकती त्वचा: Korean Glass Skin

विंटर सीजन में स्किन को हेल्दी बनाएं रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

winter season mein skin ko healthy  banaen rakhane ke liye follow karen ye aasaan tips
winter season mein skin ko healthy banaen rakhane ke liye follow karen ye aasaan tips

क्लींजिंग के लिए फॉलो करें जेंटल रूटीन

सर्दी के मौसम में स्किन ड्राई और फ्लैकी महसूस होने लगती है। जिसके लिए आप अपने रेगुलर क्लींजर को माइल्ड हाइड्रेटिंग क्लींजर से रिप्लेस कर सकते हैं। और विंटर सीजन के लिए ओटमील, ग्लिसरीन, शिया बटर और नेचुरल ऑयल युक्त क्लींजर चुन सकते हैं। इसके अलावा हर मौसम में स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने के लिए जरूरी डबल क्लींजिंग रूटीन फॉलो करना न भूलें। क्योंकि डबल क्लींजिंग स्किन को क्लियर रखने के साथ साथ हाइड्रेशन को भी बूस्ट करती है।

मॉइश्चराइजेशन करेगा हेल्दी फ्यूल का काम

विंटर सीजन में हेल्दी स्किन के लिए सबसे जरूरी स्किन केयर स्टेप मॉइश्चराइजेशन होता है। जो सर्दी के मौसम में स्किन को एनवायरमेंट से प्रोटेक्ट कर सॉफ्ट और हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है। विंटर सीजन की ठंडी हवाओं से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए लाइट मॉइश्चराइजर के बजाय हाइड्रेटिंग सीरम, फेस ऑयल, रिच फेस क्रीम और कभी-कभी हाइड्रेटिंग शीट मास्क आदि इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुनहरी धूप में भी जरूरी है सन प्रोटेक्शन

विंटर सीजन की हल्की सुनहरी धूप सभी को बहुत पसंद होती है। और अक्सर लोग सर्दियों में कुछ समय धूप में बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों की धूप पसंद करते हैं तो सन प्रोटेक्शन यानी सनस्क्रीन अप्लाई करना न भूलें। कई लोग सर्दी की धूप को अच्छा समझकर सनस्क्रीन इग्नोर करते हैं। जो सन बर्न स्किन के साथ-साथ पिगमेंटेशन, डिहाइड्रेशन और प्रीमेच्योर एजिंग का कारण बन सकता है।

लिमिट कर दें हॉट शावर का समय

विंटर सीजन के ठंडे मौसम में लंबा हॉट शावर लेना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हॉट वॉटर यानी गर्म पानी स्किन को बुरी तरह डैमेज कर स्किन के नेचुरल मॉइश्चर को खत्म कर चेहरे को डल, ड्राई और बेजान बना सकता है। ऐसे में इस विंटर सीजन स्किन को ड्राई होने से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें और रिच हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज अप्लाई करें।

सर्दियों में लें बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट

सर्दियों के मौसम में स्किन को हेल्दी बनने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के साथ हेल्दी बैलेंस्ड डाइट लेना भी जरूरी है। ऐसे में विंटर सीजन स्पेशल ग्लो पाने के लिए डेली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स और वॉटर कंटेंट से भरपूर सीजनल फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा आप ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच फूड्स भी डाइट में ले सकते हैं।

विंटर्स में स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए आसान रेमेडीज

winters mein skin ko naturally glowing aur khoobasoorat banaane ke lie aasaan remedies
winters mein skin ko naturally glowing aur khoobasoorat banaane ke lie aasaan remedies

कोकोनट ऑयल मसाज

एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज से भरपूर नेचुरल कोकोनट ऑयल डल और ड्राई स्किन को डिप्ली मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करने के साथ प्लंप और स्मूद बनाए रखने में मददगार होता है। ऐसे में इस विंटर सीजन नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विंटर स्किन केयर रूटीन में कोकोनट ऑयल मसाज जरूर शामिल करें।

रॉ मिल्क यानी फ्रेश दूध

सर्दियों के मौसम में केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स स्किन को ड्राई करने के साथ-साथ पिगमेंटेशन का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर में आसानी से मौजूद साधारण दूध को क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन से डर्ट हटाने के साथ पोर्स को क्लीन करता है और स्किन हेल्दी नजर आती है।

विंटर्स में बेहतरीन है ओटमील

सर्दियों के मौसम में डैमेज्ड, डल और ड्राई स्किन को नेचुरली रिपेयर करने के लिए ओटमील बेहतरीन ऑप्शन होता है। जो स्किन ड्राइनेस के साथ-साथ, इन्फ्लेमेशन, एग्जिमा और इरिटेटेड स्किन जैसी समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। ऐसे में हेल्दी हाइड्रेटेड स्किन पाने के लिए ओटमील और दूध का फेस मास्क बनाकर हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

DIY क्रीमी एवोकाडो फेस मास्क

विंटर सीजन में डल और ड्राई स्किन के लिए नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से बने होममेड फेस मास्क स्किन पर बेहतरीन साबित होते हैं। इसके लिए आप एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर अवोकेडो फेस मास्क ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप आधे एवोकाडो के पल्प में 3 से 4 चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज युक्त हल्दी मिलाकर मास्क तैयार कर सकते हैं।

एक्सफोलिएशन के लिए नेचुरल स्क्रब

हर मौसम में स्किन को क्लीन, हेल्दी और रेडिएंट बनाए रखने के लिए चेहरे को थोड़े-थोड़े समय में एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। ऐसे में इस विंटर सीजन स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए स्पेशल हाइड्रेटिंग स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप ब्राउन शुगर लेकर उसे दरदरी पीस लेना है। और शुगर पाउडर में कोकोनट ऑयल मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करना है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...