Red Eye Shadow: अगर आप लाल रंग की आई शैडो लगाना पसंद करती हैं या फिर आपकी ड्रेस ऐसी है जिसमें थोड़ी बोल्ड आई शैडो लगाने की जरूरत पड़ेगी तो आप लाल रंग को ट्राई कर सकती हैं। यह आई शैडो आप को एक हट कर और बोल्ड लुक प्रदान करने में मदद करती हैं। लाल रंग से आपको वह अटेंशन मिलती है जो बाकी के रंगों से नहीं मिल पाती है। इसलिए अगर आप लाल लिपस्टिक या लाल रंग की आई शैडो को चुनती हैं तो लोगों की नजरें आप से हट नहीं पाएंगी। आइए जान लेते हैं लाल रंग की आई शैडो वाले किन किन लुक्स को आप ट्राई कर सकती हैं।
Also read: इस वैलेंटाइन डे पर आप ट्राई करें पिंक ब्लश मेकअप, पार्टनर हो जाएगा फिदा: Pink Blush Makeup
रूबी रैप
अगर आप काफी ज्यादा आकर्षक लगना चाहती हैं और इसके लिए आपने लाल आई शैडो का चुनाव किया है तो आपको रूबी रेड का चुनाव करना चाहिए। एक स्थिर बेस पाने के लिए आप को लाल रंग को आई लिड पर अच्छे से ब्लेंड कर लेना है। गोल्ड शिमर शैडो को बीच में अप्लाई कर सकती हैं।
शिमर सन सेट

पार्टी लुक के लिए यह लुक काफी अच्छा रहने वाला है। इसमें आप का मुख्य रंग लाल रहेगा लेकिन आपको आई शैडो में कुछ अन्य रंग जैसे ब्राउन आदि को भी ब्लेंड करना है ताकि सन सेट लुक मिल सके। इसमें आपको लाल, ब्राउन और पीली आई शैडो को एक दूसरे में ब्लेंड करने के बाद ऊपर से कॉपर शिमर शैडो का भी प्रयोग करना है।
कैंडी पॉप
अगर आप नॉर्मल और कैजुअल डेट पर जा रही हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप लाल और गुलाबी आई शैडो को मिला कर अपनी आई लिड पर बेस बना सकती हैं और उसके साथ ही अपनी लोअर लैश लाइन पर भी यही प्रक्रिया रिपीट करनी है। मस्कारा और लाइनर लगाने के बाद आपका लुक पूरा हो जाएगा।
कोरल क्वीन

अगर किसी हेवी फंक्शन में जा रही हैं जहां आपका लुक थोड़ा हेवी मेकअप वाला होगा तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको सबसे पहले लाल आई शैडो को अपनी आंखों पर ब्लेंड कर लेना है और उसके बाद ऊपर से गोल्ड शिमर भी अप्लाई कर लें। इसके बाद बाहरी कोनों में थोड़ा थोड़ा काला आई शैडो लगा कर आप उसे ब्लेंड कर सकती हैं।
