Mascara
Mascara

Mascara: यदि आप मेकअप करने जा रही हैं तो आपको मेकअप में हर प्रोडक्ट के बारे में सही से जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि बिना प्रोडक्ट की जानकारी के आप मेकअप अच्छी तरह से नहीं कर सकती। इसी तरह यदि आप मस्कारा की बात करें तो आपको मस्कारा के बारे में सभी जानकारी, जैसे मस्कारा कैसे लगाया जाए कि आपका मेकअप और खासकर आंखों का मेकअप परफेक्ट नजर आए। मार्केट में आजकल मस्कारा के ढेरों रंग और क्वालिटी मौजूद हैं। लेकिन यहां आपको उसके इस्तेमाल के बारे में पता होना बेहद आवश्यक है। आईए जानिए मस्कारा के बारे में-

क्रीम मस्कारा

Mascara
Mascara

मस्कारा में क्रीम बेस्ड मस्कारा भी आता है। ये अन्य मस्कारा से डिफरेंट लुक देता है। क्योंकि इससे आपकी पलके हाइलाइट तो होती है साथ ही चमक भी आती है। यह मस्कारा खासकर जेल के रूप में होता है। जिससे आपको ब्रश की सहायता से पलकों पर लगाना होता है। लेकिन ये मस्कारा वाटरप्रूफ नहीं होने के कारण पसीना आने पर बह भी सकता है। इसलिए आप इसको बहुत ज्यादा गर्म मौसम में लगाने से बचें।

Read Also: आई-मेकअप: Eye Makeup Tips

पाउडर मस्कारा

आपको ध्यान रखना होगा कि कभी भी मेकअप में एक जैसा लुक अच्छा नहीं लगता है। यदि आप अट्रैक्टिव और डिफरेंट नजर आना चाहती है तो ऐसे में आपको मेकअप में एक्सपेरिमेंट जरूर करने चाहिए। मस्कारा में पाउडर मस्कारा भी काफी पसंद किया जाता है। इसको लगाने में पर आपकी पलके हैवी लुक देती है। ये मस्कारा काजल या सुरमे की तरह डिब्बी में आता है। जिससे आप अपने अनुसार इसे लगा सकती है। यदि आपको थोड़ी हैवी लुक देना है तो पलकों पर इसे थोड़ा ज्यादा लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे सही तरीके से लगाएं क्योंकि ये फैलता भी जल्दी है।

वाटरप्रूफ मस्कारा

आजकल सबसे ज्यादा ट्रेन्ड में ये मस्कारा है। क्योंकि ये फैलता नहीं है और इसे आप आसानी से पलकों पर लगा लेती है। इनमें लॉन्ग लास्टिंग मस्कारा भी काफी चलन में है। क्योंकि यदि आपको किसी पार्टी में जाना है तो वहां आपको काफी समय रूकना होता है ऐसे में मेकअप बिगड़े नहीं आपको चेहरे पर ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में वॉटरपू्रफ मस्कारा बेस्ट होता है। ये जल्दी से फैलता भी नहीं है और जब तक आप हटाती नहीं है तब तक टिका रहता है।

लिक्विड मस्कारा

मस्कारा में लिक्विड मस्कारा भी काफी इन है। क्योंकि ये मस्कारा लिक्विड में आता है जो ब्रश की सहायता से पलकों पर आसानी से लगाया जा सकता है। महिलाओं को यह काफी पसंद है क्योंकि इसे आप कई कोट में लगा सकती है। साथ ही इससे पलके काफी हैवी नजर आती है। इनमें आपको काफी सारी वैरायटी देखने को मिल जाएगी।

मौजूद हैं कई कलर

Mascara
Mascara

आजकल मस्कारा में भी बहुत सारे कलर आ रहे है जिनमे ब्लैक तो आपको पता ही है हमेशा से ही ब्लैक कलर महिलाओं की पहली पसंद रही है। क्योंकि इससे आपकी पलके नेचुरल लुक देती है। इनमे ब्लू कलर भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। और यदि आपको मेकअप को स्टाइलिश लुक देना है तो कलरफुल मस्कारा का भी इस्तेमाल आप कर सकती है।