करिश्मा कपूर की तरह करेंगी मेकअप तो 50 में भी लगेंगी 30 की, पड़ोसने भी देखकर पूछेंगी जवानी का सीक्रेट: Celebrity Inspired Makeup
how to apply makeup to look younger over 50 inspired by karishma kapoor makeup looks

Overview: जवां दिखने के लिए करिश्मा कपूर के मेकअप लुक्स

how to apply makeup step by step for mature skin: बढ़ती उम्र का सीधा असर चेहरे पर नजर आने लगता है। उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस इतनी उम्र होने के बाद भी इतनी ज्यादा यंग कैसे नजर आती हैं? एक्ट्रेसेस की त्वचा हर उम्र में बहुत ही यूथफुल और यंग लगती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा सीक्रेट है मेकअप।

Celebrity Inspired Makeup: बढ़ती उम्र का सीधा असर चेहरे पर नजर आने लगता है। उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस इतनी उम्र होने के बाद भी इतनी ज्यादा यंग कैसे नजर आती हैं? एक्ट्रेसेस की त्वचा हर उम्र में बहुत ही यूथफुल और यंग लगती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा सीक्रेट है मेकअप।

सही तरह के किया गया मेकअप आपको यंग दिखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी हर उम्र में जवां दिखना चाहती हैं, तो आपको करिश्मा कपूर के मेकअप लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आइए करिश्मा के मेकअप लुक्स से यंग दिखने के कुछ आइडिया लेते हैं-

Also read: इन सीक्रेट तरीकों से करेंगी मेकअप तो 40 में भी दिखेंगी 30 की, जान लीजिए ये खास तरीके: Makeup Tricks To Look Younger

स्मोकी आई विद सटल बेस

अगर आप किसी खास ओकेजन के लिए मेकअप करना चाहती हैं, तो आपको स्मोकी आई मेकअप ट्राई करना चाहिए। इस तरह का आई मेकअप आपकी आंखों को बोल्ड दिखाएगा। इसके साथ सटल बेस आपकी फाइन लाइंस को लाइट करेगा। इससे चेहरे पर ग्लो दिखेगा। साथ में एक न्यूड लिप शेड आपके चेहरे का नूर ही बढ़ा देगा। इसे आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

न्यूड मेकअप विद विंग आई

अगर आप बहुत ही सिंपल और नेचुरल मेकअप करना पसंद करती हैं, तो आपके लिए करिश्मा का ये लुक बेस्ट है। इस तरह से मेकअप करके आप 50 की उम्र में भी 30 नजर आएंगी। इसके लिए एक न्यूड बेस मेकअप करें। साथ में न्यूड लिप्स और विंग आई लाइनर आपके लुक को कंप्लीट करेगा। एक लाइट ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके फेस को लिफ्ट करेगा और झुर्रियों को छुपाएगा।

नोमेकअप लुक विद बोल्ड आइज

अगर आपको काजल लगाना पसंद है, तो आपके लिए एक्ट्रेस का ये बोल्ड आई मेकअप परफेक्ट रहेगा। नोकेअप लुक के लिए एक ग्लोइंग मेकअप बेस तैयार करें। फेस को बहुत ही लाइट शेट से कंटूर करें। न्यूड लिप्स और शार्प आइब्रो आपके फेस पर दिख रही झुर्रियों को छुपा देगी। इससे आप अपनी उम्र से 10 साल तक जवां नजर आ सकती हैं। इस तरह के मेकअप आप अपने डेली वियर के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

बोल्ड मेकअप लुक

अगर आप शादी या किसी नाइट फंक्शन में जा रही हैं, तो आपको इस तरह के बोल्ड मेकअप लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इस तरह का मेकअप करना आपके लिए काफी आसान भी रहेगा। इसमें सबसे जरूरी है एक बोल्ड डार्क लिपस्टिक। ये आपके फेस को बहुत ही अच्छा और प्यारा लुक देगी। इससे स्किन बहुत ही यूथफुल नजर आती है। इसके साथ स्मोकी आई खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

मिनिमल मेकअप लुक

50 की उम्र में महिलाएं बहुत ही लाइट मेकअप करना ही पसंद करती हैं। ऐसे में ये आपके लिए एक आइडल मेकअप लुक हो सकता है। मिनिमल बेस के साथ एक खूबसूरत लिप शेड आपके चेहरे पर शाइन देगा। साथ में फेस कंटूर और ब्लश के साथ लुक कंप्लीट करें। इस मेकअप को करके आप उम्र से 20 साल छोटी दिखेंगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment