हाथों की झुर्रियां कम करने के लिए आजमाएं ये आसान से तरीके: Hand Wrinkle Remedies
Hand Wrinkle Remedies

हाथों की झुर्रियां कम करने के लिए आजमाएं ये आसान से तरीके

Hand Wrinkle Remedies : हाथों पर होने वाली झुर्रियों को हटाने के लिए कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। यह काफी असरदार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Hand Wrinkle Remedies : आज के समय में लोगों की स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही हैं। इसका मुख्य कारण खानपान सही न होना, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और हार्मोनल बदलाव होते हैं। वहीं, मौसम में बदलाव की वजह से भी स्किन काफी ज्यादा खराब होने लगती है। अधिकतर लोग अपने चेहरे की स्किन का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन हाथों की स्किन की केयर करना भूल जाते हैं। ऐसे में हाथों पर काफी ज्यादा झुर्रियां पड़ने लगती है। अगर आपके हाथों पर भी काफी ज्यादा झुर्रियां होने लगी हैं, तो परेशान न हों। आप इसके लिए कुछ आासान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे हाथों की झुर्रियां काफी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं हाथों की झुर्रियां कम करने के आसान से उपाय क्या हैं?

Also read : ठंडी और शुष्‍क हवाओं से बढ़ रही है सोरायसिस की समस्‍या, ऐसे करें डील

Hand Wrinkle Remedies
Hand Wrinkle Remedies-Create a protective layer

अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ सॉफ्ट और सुंदर दिखे, तो इसके लिए समय समय पर अपने हाथों पर नारियल तेल जरूर लगाएं। नारियल तेल में गहराई से मॉइस्चराइज करने का गुण होता है। इससे न सिर्फ आपके हाथ सॉफ्ट होते हैं, बल्कि यह झुर्रियों को कम करने में भी मददगार हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे हाथों के रिंकल्स को कम करने में मदद मिलती है।

Almond Oil
Almond Oil

रात में सोने से पहले अपने हाथों पर बादाम तेल से मालिश करें। इससे हाथों की झुर्रियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। यह विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे झुर्रियां कम होती है। साथ ही यह हेल्दी फैट और हाइड्रेटिंग गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

हाथों की झुर्रियों को कम करने के लिए समय-समय पर स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही चीनी और शहद की मदद से हाथों को स्क्रब करें। इससे आपके हाथों से डेड स्किन बाहर हो जाएंगी, जो स्किन को एक्सफोलिएट कर सकता है। 

Aloevera gel
Aloevera gel

हाथों की झुर्रियों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल काफी प्रभावी नुस्खों में से एक हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे हाथों के डेड सेल्स को बाहर किया जा सकता है। इससे नई सेल्स बनने में मदद मिलते हैं, जो झुर्रियों को कम कर सकता है। 

lemon
lemon

हाथों की झुर्रियां हटाने के लिए बेसन और नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन को टाइट करने में मदद मिलती है। दरअसल, बेसन में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे हाथों को सॉफ्ट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही झुर्रियां कम हो सकती है।

हाथों पर होने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपके हाथों की झुर्रियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं, तो ऐसे में आप अपने स्किन केयर एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...