फ्लेकी स्किन को इन घरेलू चीजों से मिलेगी राहत, बस ऐसे करें उपयोग: Flaky Skin
Home Remedies For Flaky Skin Credit: Istock

Home Remedies For Flaky Skin: सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही शुरू हो जाती है ड्राय स्किन की समस्‍या भी। इस मौसम में ड्राय स्किन होना एक आम बात है, लेकिन जब ड्राई स्किन फ्लेकी हो जाती है तो ये परेशानी का कारण बन सकती है। शरीर में नमी और पानी की कमी की वजह से स्किन पर सफेद लेयर बनने लगती है, जिसे फ्लेकी स्किन कहा जाता है। फ्लेकी स्किन चेहरे, कान और नाक के आसपास अधिक नजर आती है। एक्जिमा होने पर भी ये समस्‍या उभर सकती है जिसका समय रहते सही इलाज करवाना बेहद जरूरी होता है। ऐसा नहीं कि ये समस्‍या सिर्फ ड्राई स्किन वालों को ही होती है, बल्कि इसका शिकार ऑयली स्किन वाले भी हो सकते हैं। कई बार आपके द्वारा लगाए जाने वाला मॉइश्‍चराइजर और लोशन त्‍वचा की समस्‍याओं में मददगार नहीं होते, ऐसी स्थिति में चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं फ्लेकी स्किन से निजात पाने के घरेलू इलाज के बारे में।

Also read : किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra

एलोवेरा जेल

Flaky Skin
Aloe vera gel

एलोवेरा जेल का उपयोग मुख्‍य रूप से ड्राई और पैची स्किन के लिए किया जाता है। मार्केट में मिलने वाले अधिकतर मॉइश्‍चराइजर और लोशन में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में पॉलीसैकराइडेसी होता है जो स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये स्किन की इलास्टि‍सिटी को भी मेंटेन रखता है। फ्लेकी स्किन पर ये जादूई रूप से काम करता है। इसलिए फ्लेकी स्किन की समस्‍या होने पर नियमित रूप से इसे अपने नाइट स्किन केयर रुटीन में शामिल किया जा सकता है।

नारियल तेल

सर्दियों के मौसम में नारियल तेल का उपयोग कई समस्‍याओं से निजात दिला सकता है। ये प्राकृतिक रूप से स्किन को मॉइश्‍चराइज करके फ्लेकी स्किन की समस्‍या का इलाज कर सकता है। चेहरे की त्‍वचा के साथ ही नारियल तेल का उपयोग फटी एडि़यों पर भी किया जा सकता है। नारियल तेल के अलावा फ्लेकी स्किन पर बेबी और वेजिटेबल ऑयल का भी उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। रात के समय फ्लेकी स्किन पर नारियल तेल का इस्‍तेमाल करना अधिक लाभदायक होता है। हालांकि नारियल तेल को दिन में 2-3 बार लगाया जा सकता है।

मिल्‍क पाउडर

milk powder
milk powder

मिल्‍क पाउडर सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि लगाने से भी आपकी स्किन के लिए लाभदायक हो सकता है। मिल्‍क पाउडर के सेवन से ड्राई स्किन की स्थिति में सुधार हो सकता है। इसमें मौजूद फॉस्‍फोलिपिडसी कंपाउंड ड्राई स्किन पर प्रभावी रूप से असरदार होता है। मिल्‍क पाउडर का उपयोग करने के लिए आपको 2 चम्‍मच मिल्‍क पाउडर, 1 चम्‍मच शहद, एक चुटकी हल्‍दी और पानी की आवश्‍यकता होगी। इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं और इस पेस्‍ट को चेहरे या फ्लेकी स्किन पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। सूखने पर चेहरे का पानी से धो लें।

बनाना फेस पैक

बनाना यानी केले में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम, विटामिन बी 6, सी, अमीनो एसिड और नियासिन जिंक होता है, जो स्किन को नमी देने के साथ पोषित करने में भी मदद करते हैं। बनाना फेस पैक बनाने के लिए आपको आधा पका हुआ केला और 1 चम्‍मच नारियल तेल की आवश्‍यकता होगी। एक कटोरी में केला और नारियल तेल को मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्‍ट को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे और प्रभावित स्‍थान पर लगाएं। पैक सूख जाने पर ठंडे पानी से पैक को साफ कर लें।