Glowing Skin: ग्लोइंग, फ्लोलेस, और चमकदार स्किन कौन नहीं पाना चाहता। इसके लिए ना जाने महिलाएं कितने रुपए भी खर्च कर देती हैं। लेकिन कुछ समय बाद से ही त्वचा डल होने लगती है। क्या आप भी परमानेंट ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो आपको इसका उपचार भी परमानेंट तरीके से ही करना होगा। कहते हैं कि हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर हमारे चेहरे पर पड़ता है। अगर हम हेल्दी खाएंगे तो हमारी स्किन भी हेल्दी रहेगी। इसके अलावा योग करना भी लाभदायक होता है। आज इस लेख के जरिये हम आपको ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और फ्लालेस रख सकेंगी। तो चलिए फिर शुरू करते हैं।
एवोकाडो

एवोकाडो में ल्यूटिन के साथ बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे स्किन काफी सॉफ्ट होती है और हाइड्रेट रहती है। आप एक चम्मच शहद के साथ एवोकाडो के पल्प का मास्क भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको तुरतं फर्क महसूस होगा। आप अपने आहार में हर रोज ऐवोकैडो को शामिल करें।
संतरा

देखा जाए तो संतरे का हर एक हिस्सा सौंदर्यीकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके छिलके के पैक से स्किन शाइन करती है। हर मौसम के लिए संतरा परफेक्ट होता है। शोध के मुताबिक अगर आप हर रोज संतरा खाती हैं तो स्किन अंदर से ग्लोइंग होती है।
कद्दू

कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी समेत कई खनिज तत्व होते हैं। कद्दू जिंक से भी भरपूर होता है। कद्दू से स्किन की नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और इससे स्किन टोन और ओपन पोर्स को ठीक करने में मदद मिलती है। कद्दू से रंगत भी निखरती है।
टमाटर

टमाटर स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें लगभग सारे विटामिन होते हैं। जो नेचुरल होते हैं। टमाटर का इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसमें एंटी एजिंग के गुण भी होते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप टमाटर का पल्प चेहरे पर लगाएं। साथ ही इसे ज्यादा से ज्यादा खाने की भी कोशिश करें। ताकि स्किन अंदर से निखरे।
स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में अल्फ़ा हाइड्रॉक्सिल अच्छी मात्रा में होता है। स्ट्रॉबेरी खाने और स्किन में लगाने दोनों के लिए ही फायदेमंद होती है। इससे डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। स्किन के लिए विटामिन सी काफी जरूरी होती है। जो इसमें अच्छी मात्रा में होती है। स्ट्रॉबेरी में ओमेगा थ्री फैटी एसिड स्किन टोन को निखारने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्किन की झुर्रियों को हल्का करने में भी मदद मिलती है। आप शहद के साथ इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं और हर रोज इसे खाने में शामिल करें, आपको फर्क जरुर नजर आएगा।
चुकंदर

चुकंदर अपने रंग और फायदों के लिए जाना जाता है। चुकंदर में विटामिन के साथ खनिज तत्व कूट-कूटकर भरा होता है। अगर आपकी स्किन में पिम्पल्स की समस्या है तो चुकंदर इसका इलाज बखूबी कर सकता है। आप इसका पैक भी लगा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप एक ग्लास चुकंदर का रस पीती हैं तो खून अंदर से साफ़ होता है। जिसका असर साफ़ दिखता है।
नींबू

नींबू में विटामिन सी और बी के साथ फास्फोरस का अच्छा स्रोत होता है। इससे स्किन चमकदार होती है। नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और दाग धब्बो को भी हल्का करता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप नींबू पानी पीजिये, इसके अलावा नींबू के रस के साथ अंडे का फेस पैक बनाकर भी लगा सकती हैं। इससे आपको काफी अच्छा फायदा तो मिलेगा ही स्किन भी ग्लोइंग होगी।
तो ये थे ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे फूड्स जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। चाहे फिर इनका मास्क बनाकर आप अपने चेहरे पर लगाएं। फायदे दोनों तरह से ही आपको देखने को मिलेंगे। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो हमारे बताए हुए फूड्स को जरुर ट्राई करें।
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
यह भी पढ़ें-
