ब्राइड अपने लम्बे बालों में इस तरह के हेयर स्टाइल बनाकर दिखेंगी खूबसूरत: Bridal Hairstyle for Long Hair
Bridal Hairstyle for Long Hair

Bridal Hairstyle for Long Hair: हेयर स्टाइल यदि परफेक्ट तरीके से बना हो तो उसका असर ओवर ऑल आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। और यदि आपकी शादी है तो आपको खास हेयर स्टाइल को कैरी करना होता है। जिससे लोगों की नजर आप पर ही टिकी रहे। लेकिन हेयर स्टाइल बनवाते समय ये जरूर ध्यान रखना होता है कि आपके चेहरे पर वह हेयर स्टाइल सूट करना चाहिए। साथ ही यदि आपके बाल लम्बे है तो आप बहुत सी तरह के हेयर स्टाइल में से किसी एक को तवज्जो दे सकती है। आइये जानते हैं उन हेयर स्टाइल के बारे में जो आप अपने बालों में बनवा सकती हैं।

Also read: इन हेयर स्टाइल की मदद से दिखें सबसे खास: Stylish Hair Style

ट्रेडिशनल ब्रेड

ब्राइड पर ट्रेडिशनल हेयर स्टाइल काफी अच्छे लगते हैं। चाहें वह साड़ी हो या फिर लहंगा। और ऐसे में आपके बाल काफी लम्बे है तो यह और भी अच्छी बात है। क्योंकि ये हेयर स्टाइल आप पर सूट करेगा। इसके लिए आपको बालों में सुंदर सी ब्रेड बनानी है उसे आप थोड़ा फंकी स्टाइल में बनाएं और उस पर गोल्डन रिबन लगाना है। जिससे ब्रेड अट्रैक्टिव नजर आए। इस हेयर स्टाइल को और भी डिफरेंट बनाने के लिए आप सिर पर फूलों को क्राउन भी पहन सकती है।

हाफ बन हेयर डू

Half Bun Hair Do
Half Bun Hair Do

ये हेयर स्टाइल आप अपनी मेहंदी या फिर हल्दी पर बना सकती हैं। इसमें आधे बालों को लेकर जूड़ा बांध दिया जाता है और आधे बाल नीचे की तरफ खुले रहते है, जो बाल हाफ खुले छोड़े जाते है उनको आप कर्लस करवा लें। क्योंकि कर्लस करवाने से इस हेयरस्टाइल को एक लुक मिलेगा। और यदि आपको और भी स्टाइलिश बनाना है तो आप इस पर हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। जिससे ये हेयर स्टाइल और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा।

स्लीक पोनीटेल

यदि आप कोई इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन रही है या फिर गाउन पहन रही है तो उस पर इस तरह का हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसके लिए आप सारे बालों को लेकर हाई पोनीटेल बना लें। और फिर इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए उस पर बालों की एक लेयर लेकर इस तरह घुमा कर बांधें कि आपके बालों में लगा रबड़ बैंड न दिखे। फिर एक मोतियों की माला लेकर उससे पोनिटल पर लगाएं जिससे आपका हेयर स्टाइल डिफरेंट नजर आए।

हैवी बन

Heavy Bun
Heavy Bun

यदि आपको बाल लम्बे है तो उसमें हैवी बन बनाएं, क्योंकि ये ट्रेडिशनल कपड़ों पर बन बेहद सुंदर नजर आता है। लम्बे बालों में जब आप बन बनाती है तो उसका लुक अलग ही नजर आता है। हैवी बन को आप फंकी लुक में बनवाएंगी तो वह बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसमें आप अलग तरह की एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी करवा सकती है। एक्सेसरीज में फूलों की या फिर नगा वाली एक्सेसरीज का इस्तेमाल करवाएं।

हैवी कर्लस

वैसे तो आजकल छोटे फंक्शन में भी आप कर्लस करके चली जाती है। लेकिन यदि आप ब्राइडल है और आपको कर्लस करने है और आपके बाल लम्बे है तो आप ध्यान दें कि कर्लस थोड़े हैवी करवाएं तभी उनका लुक ज्यादा बेहतर नजर आएगा। साथ ही इस स्टाइल और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आप साइड ब्रेड बनवा सकती है। जिससे ये हेयर स्टाइल और भी अट्रैक्टिव लग उठेगा। एक्सेसरीज में बीडस का इस्तेमाल करवाएं जिससे हेयर स्टाइल और भी उभर कर आए।