Best Ways To Reuse Leftover Rice Water : क्या आप भी चावल पकाने के बाद बचे हुए चावल के पानी यानी मांड को बेकार समझ कर फेंक देती हैं…? अगर हां, तो आज हम आपके लिए चावल के बचे हुए पानी यानी मांड के कई अलग-अलग इस्तेमाल लेकर आए हैं, जिन्हें जानकर आप ऐसा करना तुरंत छोड़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार चावल पकाने के बाद बचा हुआ पानी न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के साथ-साथ डेली रूटीन में अन्य कई बेहतरीन चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी चावल के बचे हुए पानी यानी मांड को खराब समझकर फेंक देती हैं। तो इसके बेहतरीन फायदे और डेली लाइफ में इस्तेमाल के कुछ आसान टिप्स जानकर रियूज कर सकती हैं।
Also read: घर पर ऐसे बनाएं 1200 रुपए लीटर वाला ब्लैक वाटर, इसे पीने के हैं बहुत फायदे: Homemade Black Water
चावल के बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय ऐसे करें बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल : Best Ways To Reuse Leftover Rice Water

तैयार करें नेचुरल फेशियल टोनर
दुनियाभर में पॉपुलर कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में राइस यानि चावल कई तरीके से शामिल है। ऐसे में चावल के मांड की बात करें तो आप इसे फेशियल टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेशियल टोनर एंटीऑक्सीडेंट और इनोसिटोल से भरपूर होता है। जो स्किन के पीएच को बैलेंस करने के साथ-साथ कांप्लेक्शन को ब्राइट करता है और स्किन हेल्दी, स्मूद और रेडिएंट नजर आती है। आप भी नेचुरल ग्लो के लिए राइस टोनर ट्राई कर सकती हैं।
बालों को बनाएं सिल्की और शाइनी
चावल पकाने के बाद बचा हुआ पानी हेयर केयर रूटीन में भी शामिल किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के साथ-साथ सॉफ्ट, शाइनी और मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी सिल्की, स्मूद और खूबसूरत बाल चाहती हैं, तो मांड को हेयर मास्क या शैंपू करने के बाद कंडीशनर की तरह अप्लाई करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
एक्स्ट्रा न्यूट्रिशंस के लिए करें इस्तेमाल
लेफ्टओवर राइस वाटर यानी चावल का बचा मांड एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। जिसका इस्तेमाल आप अन्य मिल्स जैसे दाल आदि में एक्स्ट्रा न्यूट्रिशंस और फ्लेवर ऐड करने के लिए कर सकती हैं। बचे हुए चावल के पानी में स्टार्च मौजूद होता है जिससे इसका फ्लेवर स्वीट हो जाता है। ऐसे में आप अन्य खाना पकाते समय एक्स्ट्रा न्यूट्रिशंस और टेस्ट ऐड करने के लिए रेगुलर पानी के बजाय मांड इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूप में करें एक्स्ट्रा मिनिरल्स ऐड
बचे हुए चावल के पानी को बच्चों या बड़ों सभी के लिए सूप में क्लियर बेस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। चावल के पानी में स्टार्च, मिनरल्स, विटामिंस और हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो सूप का फ्लेवर और टेस्ट बढ़ाने के साथ साथ उसकी न्यूट्रिशियस वैल्यू को बढ़ाने का करता है। ऐसे में आप भी चावल पकाने के बाद बचे हुए पानी को स्टोर कर रियूज कर सकती हैं।
बढ़ाएं सब्जियों की न्यूट्रीशनल वैल्यू
गाजर, ब्रोकली, पालक और ग्रीन बींस जैसी सुपर हेल्दी सब्जियों को स्टीम करके खाना पसंद करते हैं। तो रेगुलर पानी के बजाय सुपर हेल्दी लेफ्टओवर राइस वाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बचा हुआ चावल का पानी विटामिन मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो आपके खाने में एक्स्ट्रा न्यूट्रिशंस ऐड करने के साथ-साथ उसके फ्लेवर और टेक्सचर को भी बढ़ा सकता है।
