Hairstyle for Broad Forehead
Hairstyle for Broad Forehead

Best And Trendy Haircuts For Thin Hair : बालों का प्रॉपर हेयर कट आपके पूरे लुक को इंस्टेंटली ट्रांसफॉर्म कर सकता है। खासकर अगर आपके बाल पतले हैं, तो आप बालों में थोड़ा वॉल्यूम ऐड करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ ट्रेंडी हेयर कट भी ट्राई कर सकती हैं। कई बार बाल कई वजहों से अपना बाउंस और टेक्सचर खो देते हैं जिससे बाल बेजान और फ्लैट नजर आने लगते हैं। ऐसे में ड्रैमेज्ड बालों को तुरंत वॉल्यूम, टेक्सचर और स्टाइलिश लुक देने के लिए आप हेयर कट ले सकती हैं। अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो न्यूट्रिशियस डाइट के साथ रेगुलर कटिंग और ट्रिमिंग करवाना बेहद जरूरी है। सही हेयर कट आपके लुक को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट कर सकता है। और आपको स्मार्ट लुक दे सकता है, आइए पतले बालों के लिए बेस्ट हेयर कट जानते हैं।

Also read: एथेनिक आउटफिट्स के लिए बेस्ट रहेंगे जिया शंकर के 6 सुपर इजी हेयर स्टाइल: Hairstyles for Ethnic Outfits

पतले और डैमेज्ड बालों को तुरंत ट्रांसफॉर्म कर देंगे ये बेस्ट ट्रेंडी हेयर कट : Best And Trendy Haircuts For Thin Hair

बॉक्स बॉब हेयर कट

आजकल सुपर ट्रेंडी बॉक्स बॉब हेयर कट में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैशन इनफ्लुएंसर्स नजर आते हैं। आप भी बालों को फुलनेस और स्टाइलिश लुक देने के लिए ये हेयर कट ट्राई कर सकती हैं। ये बेहद आसान और सिंपल ब्लंट शैप्ड हेयर कट पतले बालों को तुरंत वेट और थिकनेस दे सकता है। आप भी शॉर्ट हेयर गर्ल हैं, तो ही हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

क्लासिक ब्लंट हेयर कट

पतले और कमजोर बालों को हेल्दी और फ्रेश लुक देने के लिए क्लासिक हेयर कट चाहती हैं, तो सिंपल ब्लंट हेयर कट सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। अगर आपके बालों की लेंथ लंबी है और आप लेंथ के साथ छेड़छाड़ न करते हुए क्लीन हेयर कट चाहती हैं। तो ब्लंट हेयर कट ले सकती हैं, इससे बालों को फुलर और बल्की लुक मिलता है। लॉन्ग हेयर गर्ल्स इसे ट्राई कर सकती हैं।

सुपर स्टाइलिश ग्रेजुएटेड हेयर कट

पतले कमजोर और डैमेज्ड बालों में तुरंत वॉल्यूम ऐड करने के लिए एक सुपर स्टाइलिश हेयर कट की तलाश में हैं, तो ये बेहतरीन ग्रेजुएटेड हेयर कट ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल फैशन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है, क्योंकि ये बालों में वेट और थिकनेस ऐड करने पर फोकस करता है। इस हेयर कट की खासियत ये है, के आप किसी भी हेयर लेंथ के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं।

सुपर स्टाइलिश ट्राइएंगुलर बॉब कट

सुपर स्टाइलिश ट्राइएंगुलर बॉब कट आजकल मार्केट में काफी ट्रेंडी और पॉपुलर है। ये हेयर कट काफी स्टाइलिश और चिक है, जिसे आप सुपर मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए शॉर्ट हेयर लेंथ पर ट्राई कर सकती हैं। ट्राइएंगुलर बॉब कट से आपको तुरंत फेमिनिन और सुपर मॉडर्न लुक मिलता है। जिससे आप अपने पुराने लुक को तुरंत बदल सकती हैं। ट्राइएंगुलर बॉब कट किसी भी लेंथ के बालों पर स्टाइल किया जा सकता है।

सुपर ब्लंट क्लावी हेयर कट

पतले कमजोर और मीडियम लेंथ बालों के लिए एकदम बढ़िया हेयर कट की तलाश में हैं, तो ये सुपर स्टाइलिश और ट्रेंडी ब्लंट क्लावी हेयर कट बिना सोचे ट्राई कर सकती हैं। ये हेयर कट मीडियम लेंथ से कॉलरबोन तक फ्री लेयर्स में कट किया जाता है। और इससे आपको इंस्टेंटली सुपर ब्लंट फिनिश के साथ क्लीन और मॉडर्न लुक मिलता है। आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...