Husband's role during pregnancy, Pregnancy support for wife
Husband's role during pregnancy, Pregnancy support for wife

प्रेगनेंसी में भी ऐसे रहें पति के दिल के करीब

ये बहुत जरूरी है कि प्रेगनेंसी के दौरान पति की भावनाओं का ध्यान रखा जाए ताकि इस खुशनुमा सफर को यादगार बनाया जा सकेI

Relationship During Pregnancy: प्रेगनेंसी का सफर पति-पत्नी दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा खास होता हैI एक तरफ नन्हें मेहमान की आने की खुशी होती है, तो दूसरी तरफ माता-पिता बनने का उत्साहI इस खूबसूरत सफर में हर दिन कुछ ना कुछ खास होता है, कभी पति-पत्नी आने वाले बेबी को लेकर कुछ प्लानिंग करते हैं तो कभी जिम्मेदारियों को लेकर परेशान भी होते हैंI कभी-कभी तो पत्नियाँ अपने मूड स्विंग्स के कारण बिना किसी वजह के भी लड़ाई करने लगती हैंI कई बार तो इस तरह की छोटी-छोटी बातें भी पति-पत्नी के बीच खटास और मनमुटाव का कारण बन जाती हैंI इसलिए ये बहुत जरूरी है कि इस दौरान पति की भावनाओं का ध्यान रखा जाए ताकि इस खुशनुमा सफर को यादगार बनाया जा सकेI

आइए जानते हैं कि आप प्रेगनेंसी के दौरान अपने पति की भावनाओं का किस तरह से ध्यान रख सकती हैं-

Also read : मैटरनिटी फोटोशूट करवाना है, तो इन सेलेब्स से ले इंस्पिरेशन: Maternity Photoshoot

Relationship During Pregnancy
make your husband feel special

प्रेगनेंसी में पति आपको खुश रखने के लिए और स्पेशल फील करवाने के लिए कई चीजें करते होंगे, आपकी हर जरुरत का ध्यान रखते होंगे, ऐसे में यह आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप भी अपने पति को स्पेशल फील करवाएंI यह ठीक है कि आप प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान आप बहुत कुछ नहीं कर सकती हैं, लेकिन आप छोटी-छोटी चीजें जो रोजमर्रा में करती हैं, उन्हीं से अपनी को खुश करने की कोशिश करेंI

Space Time
Take time to talk to your husband

प्रेगनेंसी के दौरान आप अपना और अपने बेबी का ध्यान रखने में बहुत ज्यादा व्यस्त रहती हैं, ऐसे में आप अपने पति के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं और आपको जो भी समय मिलता है, उसमें आप सिर्फ बेबी के बारे में ही बात करती हैंI लेकिन आने वाले बेबी के साथ अपने पति के लिए भी समय निकालें और उनसे प्यार भरी बातें करें, जिससे उन्हें भी अच्छा लगेगा और उन्हें आपके करीब होने एहसास होगाI   

avoid fighting with husband
avoid fighting with husband

प्रेगनेंसी में मूड स्विंग्स के कारण लड़ाई होना आम बात है, लेकिन आप अपनी तरफ से कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पति के साथ लड़ाई ना करेंI अगर आप इस समय भी बिना बात के पति के साथ झगड़ा करेंगी तो अनजाने में ही आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ने लगेंगी, इसलिए जितना हो सके झगड़ा ना करेंI

प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप एक नए अनुभव से गुजर रही हैं तो आपके पति के लिए भी यह अनुभव नया ही है, इसलिए ऐसा बिलकुल न करें कि बात-बात पर पति को ताना मारते रहें कि तुम प्रेगनेंट होते तब तुम्हें पता चलताI

Don't try to keep your husband away from you.
Don’t try to keep your husband away from you.

अगर पति प्यार से कभी आपके करीब आने की कोशिश करें तो उन्हें एक दम अपने पास से ना हटा दें या उन्हें भला बुरा ना सुनाएँ, बल्कि प्यार से उन्हें करीब आने देंI अगर आपको समझ नहीं आता कि इस दौरान जब पति आपके करीब आएं तो आप क्या करें, तो इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद लें और अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाएंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...