शादीशुदा बेटी को कभी ना दें ये 5 सलाह
अगर आप चाहती हैं कि सच में आपकी बेटी शादी के बाद खुश रहे तो अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखकर कभी ये गलतियाँ ना करेंI
Don’t Make These Relationship Mistakes: हर माँ अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैI वह बस यही चाहती है कि शादी के बाद उसकी बेटी को ससुराल में कभी भी किसी तरह की कोई परेशानी ना होI वह मायके की तरह ही अपने ससुराल में भी खुश रहेI इसी वजह से वह बेटी के प्यार में कई बार कुछ ऐसी गलतियाँ भी कर देती हैं, जिसकी वजह से रिश्ते बिगड़ जाते हैं और रिश्तों में मनमुटाव हो जाता हैI आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो सुनने में आपको भले ही ज्यादा बड़े और गंभीर ना लगे, लेकिन वास्तव में यह शादीशुदा बेटी के जीवन में मुश्किलों को बढ़ाने का काम करते हैंI इसलिए अगर आप चाहती हैं कि सच में आपकी बेटी शादी के बाद खुश रहे तो अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखकर कभी ये गलतियाँ ना करेंI
Also read: बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो ना करें ये 5 गलतियां
बेटी को ससुराल में काम करने से मना ना करें

मायके में आप भले ही अपनी बेटी को पलकों पर बिठा कर रखती होंगी, उसे कोई भी काम नहीं करने देती होंगी, लेकिन शादी के बाद ऐसा नहीं होने वाला हैI शादी के बाद आपकी बेटी को ससुराल में काम करना होगा और सबको खुश रखने के लिए अपनी खुशियों की कुर्बानी भी देनी होगीI ऐसे में आप अपनी बेटी को काम करते देख इमोशनल होकर उसे काम ना करने का बहाना ना बताएं और ना ही कोई ऐसी सलाह दें, जिसकी वजह से बेटी ससुराल में काम ना करेI
परिवार से अलग रहने के लिए बेटी पर जोर ना दें

शादी के बाद ससुराल ही बेटी का अपना घर होता हैI ऐसे में आप अपनी बेटी को बार-बार अपने सास-ससुर से अलग रहने के लिए ना कहें, क्योंकि अगर आप ऐसा बार-बार कहती हैं तो आपकी बेटी भी अलग रहने की कोशिश करती है, जिसकी वजह से बेटी-दामाद के बीच लड़ाई होती है, क्योंकि कोई भी बेटा अपने पेरेंट्स को अकेला नहीं छोड़ना चाहता हैI आप कोशिश करें कि अपनी बेटी के घरेलू मामलों में दखलअंदाजी ना करेंI
बेटी को बार-बार मायके ना बुलाएं

शादी के बाद आपको अपनी बेटी की बहुत याद आती है, इसलिए आप कोई ना कोई बहाना बना कर बेटी को मायके बुला लेती हैंI लेकिन आपके ऐसा करने से बेटी के ससुराल वालों को दिक्कत हो सकती है और वे आपकी बेटी को बार-बार मायके जाने से रोक सकते हैंI इसलिए आप सच्चाई को स्वीकार करें और खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंI
ससुरालवालों को कभी तानें ना मारें
अगर आपकी बेटी को ससुराल में थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है तो आप इस बात के कारण उसके ससुरालवालों को ताना ना मारना शुरू कर दें और ना ही इस बात को लेकर शिकायत करते रहेंI आप अपनी बेटी को अपने अनुसार पहले एडजस्ट करने देंI
पैसों से रिश्तों को कंट्रोल ना करें

आपके पास पैसे हैं यह अच्छी बात है, लेकिन बेटी के ससुराल वालों को पैसे के घमंड में कंट्रोल में रखने की बिलकुल कोशिश ना करेंI ऐसा करने से आपकी बेटी कभी खुश नहीं रह पाएगीI
