Habits for Smart Students: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक स्मार्ट स्टूडेंट बने। इसके लिए वे प्रयास भी करते हैं। लेकिन माता-पिता के प्रयास से इतर बच्चों के भी कई फर्ज बनते हैं जो उन्हें बतौर स्टूडेंट उनका पालन करना चाहिए। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको टॉपर्स की उन हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं जो हर स्टूडेंट को जरूर अपनानी चाहिए। क्योंकि टॉपर्स सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि अपनी कुछ आदतों में भी बदलाव करते हैं जो उन्हें टॉपर्स बनाने में मदद करती है। आईए जानिए टॉपर्स की इन हैबिट्स के बारे में-
Also read: कुछ ख़ास है टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता
सुबह जल्दी उठना

टॉपर्स अक्सर सुबह जल्दी उठतेहैं। क्योंकि यह वह टाइम होता है जब आप बेहद फ्रेश महसूस करते है। साथ ही आपकी जो भी प्लानिंग आगे की होती है, जैसे-आपके पूरे दिन का क्या प्लान रहेगा और कैसे आपको पढ़ाई से सम्बन्धित सभी कार्यो को पूरा करना है आदि। और जल्दी उठकर आप जो पढ़ाई करते है वह आपके दिमाग में एकदम बैठ जाती है। क्योंकि सुबह का वातावरण शांत होता है। और इसी समय हम पढ़ाई को अच्छी तरह कर पाते है। तो ध्यान रखें कि सुबह देर से उठकर अपना पूरा दिन खराब न करें। बल्कि जल्दी उठने की हैबिट डालें।
हेल्दी ब्रेकफास्ट
जो भी आप सुबह ब्रेकफास्ट करते है उसका असर आपकी पूरी दिनचर्या पर रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप ब्रेकफास्ट जो भी करें वह हेल्दी हो। आपको अपने ब्रेकफास्ट में उन चीजों को शामिल करना है जो आपको पूरे दिन उर्जावान बनाएं रखें। ताकि आप अपनी पढ़ाई के साथ अन्य चीज़ों पर पूरी तरह फोकस कर सकें। यदि आपका ब्रेकफास्ट विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर होगा तो आपका दिमाग और शरीर दोनों पर इसका असर पड़ेगा आप सही से पढ़ाई कर सकेंगे।
रूटीन से वर्कआउट करना

कोई भी टॉपर सिर्फ पढ़ाई करने की हैबिट से ही टॉपर नहीं बनता है। उसमें कुछ ऐसी आदतें होती है, जो उसे पढ़ाई करते हुए एकाग्रता बनाने में सहायक होती है। जैसे कि यदि आप वर्कआउट करते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही से घूूमता है। और आपको सुस्ती कम आती है साथ ही आपका पढ़ाई करने का मन भी करता है। सारा दिन तो आप एक ही जगह पर बैठ कर पढ़ाई नहीं कर सकते। साथ ही आपको जो तनाव महसूस होता है वह वर्कआउट करने से खत्म हो जाता है। और आप पढ़ाई भी सही तरह से कर पाते हैं।
पढ़ाई के लिए सही टाइम
सुबह का समय पढ़ाई के लिए बेहतर समय होता है क्योंकि इस समय आप बेहद शांत माहौल में पढ़ाई कर पाते है। क्योंकि सुबह का समय शांत होता है और आपको कोई परेशान भी नहीं करता है। ऐसे में आप जो भी पढ़ेगें वह आपको पूरा दिन याद रहता है। साथ ही आप अपना लक्ष्य भी तय कर पाते है।
मेडिटेशन करना

बहुत से टॉपर्स सुबह के समय मेडिटेशन करते है क्योंकि इससे दिमाग फ्रेश महसूस करता है। साथ ही आप पूरा दिन बिना स्ट्रेस के पढ़ाई कर पाते है। मेडिटेशन आपके पूरे शरीर को रिलेक्स करता है। जिससे आप ज्यादा तनाव में न आ सके। क्योंकि जब आप तनाव में पढ़ाई करते है तो आपको कुछ भी ध्यान में नहीं रहता है। इसलिए आप तनाव दूर करने के लिए मेेडिटेशन जरूर करें।
