Traits of February born
Traits of February born

February Personality Traits: किसी भी महीने में जन्म लेने वाले जातकों के मन में उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर उनका भाग्य और स्वभाव किस तरह का है। वहीं कई लोग दूसरों के बारे में भी जानना चाहते हैं कि आखिर वह किस तरह का व्यक्ति है। आज हम फरवरी महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव और उनकी कुछ रोचक बातों के बारे में जानेंगे, जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

यह जातक खुशी और गम दोनों को ही अलग तरीके से व्यक्त करते हैं और अपने आसपास एक अजीबोगरीब रहस्य बनाकर चलते हैं। इसलिए इनको समझ पाना इतना आसान नहीं होता है। इन्हें समझने में काफी समय लग सकता है। उनकी कुछ और खूबियां उनको सबसे स्पेशल बनती है।

Also read: मानसिक रूप से मजबूत होते हैं यह 6 राशियों के जातक, ऐसा होता है इनका व्यक्तित्व: Personality Test

February Personality Traits
Facts About February Born

इस महीने में पैदा होने वाले लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं और ज्योतिष विज्ञान में बताया गया है कि यह प्रसिद्ध होने के लिए जाने जाते हैं। यह जहां भी जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बनना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि जहां भी जाएं लोग उन पर ही अपनी नजर रखें। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ, नेता लेखक या डॉक्टर होते हैं। हालांकि उन्हें किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है और इस मामले में यह थोड़े पिछड़े माने जाते हैं। ‌

फरवरी महीने में जन्म लेने वाले जातक सबसे ज्यादा रोमांटिक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों में एक खासियत होती है कि यह आपकी बुराई पीठ पीछे नहीं करते हैं बल्कि आपके मुंह पर ही आपकी बातें बोल देंगे। भले ही आपको उनकी बात बुरी क्यों ना लगे। ‌

इस महीने में जन्म लेने वाले लोग कभी भी दूसरों की बातों को सुनकर किसी बात को नहीं मानते। बल्कि यह खुद के अनुभव से हर चीज सीखना पसंद करते हैं और यह अन्य लोगों की नकल नहीं करना चाहते।

February Personality Prediction
February Personality Prediction

वैसे तो फरवरी के महीने को प्यार का महीना माना ही जाता है तो इस महीने में जन्म लेने वाले लोग ज्यादातर रोमांटिक स्वभाव के ही होते हैं। इन लोगों में सभी को आकर्षित करने की अद्भुत शक्ति होती है और यह हमेशा किसी न किसी रिश्ते में रहना पसंद करते हैं। ये लोग रोमांटिक प्रकृति के होते हैं लेकिन इनको बैठे-बैठे ही धोखा मिल जाता है, क्योंकि यह सब पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। इन्हें कभी भी गलतियां स्वीकार नहीं होती।

यह जातक भले ही अनुभवी होते हैं और मेहनत के दम पर सफलता की बुलंदियों को छूते हैं लेकिन उनके करियर के रास्ते में काफी रुकावटें आती है। हालांकि, यह इस पर जल्दी जीत हासिल कर पाते हैं। फरवरी महीने वाले पढ़ने लिखने में अच्छे होते हैं और इस क्षेत्र में काफी तरक्की हासिल करते हैं।

दोस्ती के मामले में यह बड़े दिलवाले होते हैं। यह अपने उम्र वालों को ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं। अनजान लोगों के बीच भी जल्दी घुल-मिल जाते हैं क्योंकि लोग इनके नेचर से आकर्षित होते हैं और कुछ ही दिनों में उनके अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...