Kiss Day Special: चुम्बन में ऐसी चुम्बकीय शक्ति होती है कि सामने वाला कई बार आपके प्यार में इस कदर डूब जाता है कि वो अपने होश खो बैठता है। इसलिए कहते हैं कि पहला चुम्बन, बोसा या फिर किस ऐसा होना चाहिए जो हमेशा यादगार बना रहे।
किस करना यकीनन एक बेहद ही अद्भुत अहसास है। जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो ऐसे में आपको एक अलग ही अहसास होता है। यह आपको अपने पार्टनर से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक जुड़ने का मौका देता है। कई बार एक छोटा सा किस भी बड़ी से बड़ी नाराजगी को आसानी से दूर कर देता है। हो सकता है कि आप भी अभी-अभी एक रिश्ते में जुड़े हों। ऐसे में अपने पार्टनर को किस करने को लेकर आपके मन में कई तरह की उलझनें होंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको किस करने के फायदे और पहली किस को यादगार बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
Kiss Day Special:किस करने से रिश्ता होता है मजबूत
जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो यह आपको उसके साथ भावनात्मक और मानसिक जुड़ने का मौका देता है। एक छोटी सी किस ना केवल आपके बीच की दिक्कत को दूर करने में मदद करती है बल्कि आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाती है। साथ ही, इससे आपको संसर्ग करने में भी आसानी मिलती है। ऐसे कई प्रेमी-प्रेमिका होते हैं, जो एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने में परेशानी का अनुभव करते हैं। ऐसे में वे अगर एक-दूसरे को किस करते हैं तो इस तरह उन्हें करीब आने में मदद मिलती है।
किस करने से तनाव होता है दूर

आपको शायद पता ना हो, लेकिन किस करने का एक फायदा यह भी है कि यह आपके भीतर तनाव के स्तर को दूर करने में सहायक है। दरअसल, जब आप अपने साथी को किस करते हैं तो इससे ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे फील-गुड हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। इस तरह आप खुद को मानसिक रूप से बेहद लाइट और खुश महसूस करते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि अत्यधिक तनाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है और यह अन्य कई बीमारियों की वजह बन सकता है।
किस करने से रिश्ते में मजबूत होता है विश्वास

किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए यह बेहद जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे पर विश्वास करें। आमतौर पर कपल के बीच विश्वास की कमी होती है, जिससे रिश्ते में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। हालांकि, अगर आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो इससे आप दोनों शारीरिक और मानसिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़ते हैं। इस तरह आपके बीच विश्वास की डोर अधिक मजबूत होती है। इतना ही नहीं, किस करना एक प्यार का प्रतीक है। जो कपल्स एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे एक-दूसरे की बेहतर करते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी का ख्याल रखते हैं।
किस करने से खुशी का होता है अहसास
कई बार लोग एक रिश्ते में होते हैं, लेकिन फिर भी वे खुद को तन्हा ही महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि वे अपने पार्टनर से शारीरिक व मानसिक तौर पर जुड़ाव महसूस नहीं करते हैं। लेकिन जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है। इस तरह आप खुद को और अपने पार्टनर को एक खुशनुमा रिश्ते में महसूस करते हैं। पार्टनर को की गई एक छोटी सी किस भी आपको बेहद खुशी प्रदान करती है।
कैसी हो पहली किस
अगर आप अपने पार्टनर को पहली बार किस करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके मन में एक अजीब सी घबराहट होगी। यकीनन आप अपनी इस पहली किस को यादगार बनाना चाहेंगे। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को पहली बार किस कर रहे हैं तो ऐसे में आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप दोनों का रिश्ता इतना करीब आ चुका है कि अब आपके पार्टनर को किस करने से कोई समस्या नहीं होगी। जब आप अपने पार्टनर को किस कर रहे हैं तो ऐसे में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हो सकता है कि आपका पार्टनर अभी किस करने में सहज ना हो। ऐसे में अगर आप उसके करीब आएंगे तो इससे वह खुद को असहज महसूस कर सकते हैं।
किस करने की जगह हो खास

इसके अलावा पार्टनर को किस करते समय जगह का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। भले ही आप अपने पार्टनर के करीब आना चाहते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप उसे कहीं पर भी किस कर लें। आपकी पहली किस ऐसी जगह पर होनी चाहिए, जो आप दोनों के लिए खास हो। कई बार कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों में अपने पार्टनर को किस करने में सहज महसूस नहीं करते हैं।
धीरे-धीरे करीब जाएं
आप अपनी पहली किस को रखने की कोशिश करें। कुछ लोग अपनी पहली किस को यादगार बनाने के लिए कई बार अपने पार्टनर को जोर से पकड़ लेते हैं या फिर बहुत बेरहमी से किस करते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर डर सकता है। हो सकता है कि वह आपसे दूरी बना लें। जब आप अपने पार्टनर को किस करना चाहते हैं तो ऐसे में सीधे ही उसे किस करना शुरू ना करें। शुरुआत बातचीत से करें। इसके बाद धीरे-धीरे उनके करीब आएं और उनका हाथ पकड़ें। ऐसा करने से जब वह सुकून महसूस करते हैं, तब आप उन्हें किस करें। ठ्ठ
अगर आप अपने पार्टनर को पहली बार किस करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके मन में एक अजीब सी घबराहट होगी। यकीनन आप अपनी इस पहली किस को यादगार बनाना चाहेंगे।
