Peacock Feather Benefits
Peacock Feather Benefits

Overview:घर में किस जगह मोर पंख रखने से खुलती है किस्मत

वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर में रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मोरपंख से खुशहाली आती है। जिस व्यक्ति के घर में मोरपंख होता है उस घर में कभी भी नकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। तो चलिए जानते है कि घर में आखिर किस जगह पर मोर पंख को रखने से हमे जीवन में लाभ मिलता है।

Peacock Feather Benefits: वास्तु के अनुसार घर में रखी हुई चीज़ें अगर सही दिशा में और सही नियम के अनुसार हो तो उससे घर में सकारात्मक वातावरण बनता है और खुशहाली आती है। जो व्यक्ति वास्तु को नहीं मानते है या फिर वास्तु दिशा के अनुसार उनके घर में चीज़ें नहीं होती है तो उन्हें इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते है। वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर में रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मोरपंख से खुशहाली आती है। जिस व्यक्ति के घर में मोरपंख होता है उस घर में कभी भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। तो चलिए जानते है कि घर में आखिर किस जगह पर मोर पंख को रखने से हमें जीवन में लाभ मिलता है।

Also read: कोयले से किचन के इन सामानों को करें साफ, महंगे-महंगे डिटर्जेंट भी हो जाएंगे फेल

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में मोरपंख रखा हुआ है तो ये शुभ है लेकिन अगर आप इसे दक्षिण पूर्व दिशा में रखते है तो ये आपके घर में धन प्राप्ति के द्वार खोल देता है। अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं और आपने मोरपंख को ऐसे ही रखा हुआ है तो आज ही पूजा पाठ कर घर के दक्षिण पूर्व दिशा में मोरपंख को स्थान दे दें। इससे आपके धन के द्वार खोलने लगेंगे।

2. इसके आलावा आप पूर्व दिशा में भी मोरपंख रख सकते है इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और पति पत्नी के बीच में प्यार भी बना रहता है।

3. अगर आपकी कुंडली में राहू दोष है तो मोरपंख को पूर्व या फिर उत्तर पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना गया है।

4. वास्तु दोष को भी दूर करने के लिए आप सोमवार के दिन मोरपंख से उपाय कर सकते है। इसके लिए आपको 8 छोटे मोरपंख को लेकर एक साथ नीचे से बांध लेना है। ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में ऐसी जगह बांधना है जहां लोगों की नज़र इस पर न जाएं।

Morpankh benefits

1. घर में अगर आपके मोरपंख रखा हुआ है तो उसे कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत खराब होती है और घर में कलह भी बना रहता है। बिस्तर के नीचे मोरपंख रखने से बचे बल्कि आप तकिये के नीचे मोरपंख को रख सकते है।

2. घर में साज सजावट वाले समान के साथ कभी भी मोरपंख को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार मोरपंख को घर में अलग स्थान देना चाहिए। अगर हम साज सजावट के साथ इसे रखते है तो इसका सकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाता है।

3. कभी भी किसी को मोरपंख उपहार में नहीं देना चाहिए। मोरपंख को भाग्य से जुड़ा हुआ माना जाता है और अगर आप इसे किसी को गिफ्ट करते है तो आपका भाग्य और सकरात्मकता भी आपके घर से चली जाती है।

4. वास्तु के अनुसार अगर आपको खेत खलियान में या रास्ते में मोरपंख गिरा हुआ मिल जाए तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये आपके भाग्य में आने वाली खुशहाली का संकेत है जो कि बेहद शुभ होने वाला है।                 

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...