कोयले की मदद से किचन के इन सामानों को करें साफ, महंगे-महंगे डिटर्जेंट भी हो जाएंगे फेल
Cleaning With Coal : सिंक को साफ करने से लेकर किचन की अन्य कई चीजों को क्लीन करने के लिए कोयले का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें प्रयोग-
Cleaning with Coal: चारकोल यानी कोयले का प्रयोग न सिर्फ भट्टी में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि आज भी गांव में इसका प्रयोग क्लीनिंग के लिए लिए कर सकते हैं। जी हां, कोयले का प्रयोग घर में बर्तन से लेकर किचन की साफ-सफाई में कारगर हो सकता है। इस लेख में हम आपको कोयले से किटन में मौजूद चीजों की साफ-सफाई किस तरह की जा सकती है। इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं कोयले से किचन के किन सामानों को कर सकते हैं साफ?
फ्रिज की कर सकते हैं सफाई

फ्रिज की बदबू या फिर सफाई के लिए आप कोयले का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके फ्रिज में रखी चीजें काफी फ्रेश होंगी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो फ्रिज के अंदर मौजूद बैक्टीरिया नष्ट कर सकता है। इसके अलावा यह नमी को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें साफ
विधि
- एक छोटे से बाउल में थोड़ा सा कोयला लें।
- कुछ देर के लिए इस कटोरी को फ्रिज में रखें। इससे ब्रिज की बदबू कम हो सकती है।
- साथ ही फ्रिज में फ्रेश सी खुशबू आती है।
माइक्रोवेव की करें सफाई
कोयले की मदद से आप माइक्रोवेव की सफाई कर सकते हैं। दरअसल, जब आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करते हैं, तो इसकी वजह से दाग-धब्बे और बदबू रह जाते हैं। ऐसे में इसकी सफाई बहुत ही जरूरी होती है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे माइक्रोवेव बदबूदार हो सकता है।

विधि
- एक बाउल में कोयला का एक टुकड़ा लें।
- इस कटोरी को एक माइक्रोवेव के अंदर रख दें। इसके बाद गेट को बंद कर लें।
- कोयले को माइक्रोवेव में रखने से यह माइक्रोवेव की बदबू को सोख लेगा और माइक्रोवेव को फ्रेश रखता है।
सिंक की गहराई से करता है सफाई

सिंक को साफ करने के लिए आप कोयले का प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। गांव में कई बर्तनों को क्लीन करने के लिए आज भी कोयले का प्रयोग होता है।
विधि
- चारकोल या कोयले को लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को सिंक के दाग-धब्बों पर डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसे अच्छे से रगड़ें, बाद में पानी डालकर इसे साफ कर लें। इसके काफी हद तक सिंक साफ हो सकता है।
किचन के बर्तनों को क्लीन करने के लिए भी आप कोयले का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पास राख है, तो इसका प्रयोग भी किया जा सकता है।
