वॉट्सऐप का 'व्यू वन्स' फीचर है खास, सुनते ही गायब हो जाएगा वॉइस नोट: View Once Feature
View Once Feature in Whatsapp

View Once Feature: मेटा स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप‘ एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है। ये नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को और बढ़ा देगा। वॉट्सऐप ने फोटो और वीडियो वाले ‘व्यू वन्स’ फीचर को वॉइस नोट के लिए भी जारी कर दिया है। यानी कि अब आप अपने वॉइस नोट पर ‘व्यू वन्स’ सिलेक्ट कर भेज सकते हैं, जो एक बार सुनने के बाद गायब हो जाएगा। फोटो और वीडियो के लिए ‘व्यू वन्स’ फीचर साल 2021 में लॉन्च किया गया था। वॉइस नोट के लिए ‘व्यू वन्स’ फीचर किस तरह काम करेगा, आइए जानते हैं।

Also read : Digital Scam: वॉट्सऐप के इस मैसेज से रहें सावधान

क्यों खास है ‘व्यू वन्स’ फीचर वॉट्सऐप

फिलहाल यूजर्स फोटो और वीडियो पर ‘व्यू वन्स’ फीचर का इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन अब ये वॉइस नोट पर अप्लाई होगा। वॉट्सऐप का इसपर कहना है कि ये फीचर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी, जैसे-क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, बैंक डिटेल्स, पैन नंबर या आधार नंबर और किसी खास चीज़ के लिए की गई प्लानिंग जैसी चीजों को निजी रखने में मदद करेगा। ये फीचर वॉइस नोट को सिर्फ एक बार सुनने के लिए अनुमति देगा।

कैसे काम करेगा फीचर

वॉइस नोट प्राप्त करने वाला यूजर्स सिर्फ एक बार ही वॉइस नोट को सुन पायेगा। वॉइस नोट एक बार ओपन होने के बाद गायब हो जाएगा। जब भी आपको वॉइस नोट भेजना है तब-तब आपको ‘व्यू वन्स’ पर क्लिक करना होगा। ये देखने के लिए कि क्या आपका भेजा गया वॉइस नोट सीन हुआ है या नहीं, उसके लिए आपको रीड रेसपिएंट्स ऑन रखना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

View Once Feature Tips
View Once Feature Tips
  • वॉट्सऐप पर भेजे जाने के बाद एन्क्रिप्टेड मीडिया को कुछ समय तक के लिए स्टोर किया जा सकता है।
  • ‘व्यू वन्स’ फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपना मैसेज उन्ही लोगों को भेजे जो भरोसेमंद हो।
  • कुछ तरीकों से आप अपना भेजा गया ‘व्यू वन्स’ वॉइस नोट सेव कर सकते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...