जीवन में सफलता के लिए घर में रखें अशोक स्तंभ: Vastu Tips
Ashok Stambh Vastu Tips

जीवन में सफलता के लिए घर में रखे अशोक स्तंभ

इसे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में हर सरकारी न्यायालय में देख सकते हैं। यह वीरता का प्रतीक है। 

Vastu Tips: अशोक स्तंभ हमारे भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है, जिसे सम्राट अशोक ने बनवाया था। इसकी आकृति में चारों तरफ से चार शेर हैं जो गर्जना करते हुए दिखाई पड़ते हैं। असल में इसके गोल आकृति की वजह से चार शेर में सिर्फ तीन शेर ही दिखाई देते हैं। इसी प्रतीक में अशोक चक्र भी बना हुआ है। इसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में भी शामिल किया गया है, जो निरंतर प्रगति का प्रतीक है।

अशोक स्तंभ राष्ट्र की शान है ये भारत का गौरव है और प्रतिष्ठा भी। इसे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में हर सरकारी न्यायालय में देख सकते हैं। यह वीरता का प्रतीक है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के इस वीरता प्रतीक का वास्तु और ज्योतिष में भी महत्व है और बहुत सारे लोग इसे अपने घरों में रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे घर में रखकर अपनी देशभक्ति के भाव का प्रदर्शन करते हैं तो कुछ इसे सजावट के रूप में रखते हैं।

Also read : वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन: Kitchen Vastu Tips

वास्तु अनुसार कहां रखें अशोक स्तंभ

Vastu Tips
Right place to keep ashok stambh

अशोक स्तंभ सूर्य ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है।  इसको रखने से आपके अंदर सूर्य सा शासन करने की प्रतिभा निखर सकती है। 

आप घर में सजावट के तौर पर या देश प्रेम के प्रतीक के रूप में लेकिन इसको रखने का स्थान और दिशा वास्तु अनुसार ही चयन करना चाहिए। क्यूंकि इससे आपके घर को शाही सुंदरता के साथ साथ इसके सकारात्मक प्रभाव भी आपको मिल सकेंगे। जिससे आपके जीवन में संपन्नता,प्रतिष्ठा आएगी।

उत्तर पश्चिम दिशा अशोक स्तंभ को रखने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा है। इस दिशा में रखने से आपको सरकारी मदद मिल पाएगी या सरकारी क्षेत्र के कामकाज में सफलता निश्चित मिलेगी। आप इसे लिविंग रूम में भी नॉर्थ वेस्ट में ही रखें, तो इसके आपको अधिकाधिक लाभ मिलेगा और आपके करियर में ग्रोथ मिलेगा।

अशोक स्तंभ कहां ना रखें

south Direction
not to keep in south Direction

अशोक स्तंभ को कभी भी दक्षिण दिशा या घर के दक्षिण पूर्व दिशा में ना रखें। अन्यथा ये शुभ परिणाम नहीं देते हैं। या उत्तर पश्चिम दिशा के विपरीत परिणाम देते हैं। जहां उत्तर पश्चिम में रखने से करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे वहीं अगर आपने दक्षिण दिशा की तरफ रखा तो आपको इसके उलट प्रभाव देखने को मिल सकेंगे।

अशोक स्तंभ को घर में रखने से लाभ

Benifits to keep ashok stambh
Benifits to keep ashok stambh

अशोक स्तंभ को घर या कार्यालय के उत्तर पश्चिम में रखने से आपके करियर में ग्रोथ होगा। 

आपको उच्च स्तरीय सरकारी सहायता मिलती है। यहां तक कि उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से आपको विदेश जाने का सुअवसर भी मिलता है। वहां से धन कमाने के भी अवसर मिलते हैं।

आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है। आप प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। आपके व्यवहार में उदारता आती है। साथ ही आपके नौकरी में उन्नति या प्रमोशन भी होते हैं।

अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आप इसे कार्यस्थल पर उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ रखें। इससे आपके व्यापार को लाभ मिलेगा और आमदनी में भी इजाफा होगा।

अगर आप पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं तो आपके पार्टनर के साथ संबंध मजबूत करेगा।

वास्तु के इन छोटी मोटी बातों को ध्यान में रखकर कार्य करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।