क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में लाल बाल्टी? यहां जानिए ये शुभ है या अशुभ: Vastu Tips for Bathroom
Vastu Tips for Bathroom

क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में लाल बाल्टी! क्या ये शुभ है या अशुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कोई भी चीज वास्तु के नियमों के अनुसार रखा जाए तो घर में बरकत आती है,क्यूंकि रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही प्रभाव पड़ता है।

Vastu Tips for Bathroom: अगर आप बाथरूम में सही रंग की बाल्टी का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। सुनने में थोड़ा अटपटा लगे कि क्या बाल्टी का रंग आपको नुक़सान और फायदा करा सकता है । जी हां! बाल्टी का रंग भी मायने रखता वास्तु शास्त्र में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी एक एक चीज घर में ऊर्जा का कारक होता है।

इसलिए, वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कोई भी चीज वास्तु के नियमों के अनुसार रखा जाए तो घर में बरकत आती है, क्योंकि रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी जगह के लिए रंगों का चुनाव उस जगह के वास्तु अनुसार ही करना चाहिए,चाहे उसका संबंध बाल्टी के रंगों से ही क्यूं ना हो?

आइए जानते हैं क्यों नहीं रखना चाहिए बाथरूम में लाल बाल्टी:

Also read : यहाँ जानिए बाथरूम से जुड़े 10 वास्तु टिप्स

लाल रंग का संबंध

Vastu Tips for Bathroom
Vastu Tips for Bathroom Bucket Colour

लाल रंग अग्नि का प्रतीक होता है,और बाथरूम में पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर आप बाथरूम में लाल बाल्टी मग का इस्तेमाल करते हैं तो ये वास्तु की दृष्टि में नकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है,जिससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। क्यूंकि जल तत्व के साथ अग्नि तत्व से जुड़े रंग या चीजें वास्तु में नकारात्मकता लाता है। इसलिए बाथरूम में लाल बाल्टी ,मग के इस्तेमाल से परहेज़ करना चाहिए।सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि काले और गहरे रंगों से भी परहेज़ करना चाहिए।

कौन से रंग की बाल्टी का करें इस्तेमाल

Colour Of Bucket for Bathroom
Colour Of Bucket for Bathroom

बाथरूम में पानी का इस्तेमाल होता है। इसलिए यहां जल तत्व से जुड़ी चीजें रखना लाभकारी माना जाता है। जिससे आपको वास्तु दोष भी नहीं लगता और आपका जीवन भी सुखमय रहेगा। इसलिए आप बाथरूम में आप हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। आप नीले या हरे रंग के बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें। क्यूंकि ये रंग जल तत्व से संबंधित है। ऐसा माना जाता है बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने से आर्थिक समस्याएं नहीं आती और धन आगमन के स्रोत खुलते हैं।

बाथरूम से जुड़े अन्य बातें, जिनको अमल करना चाहिए

*बाथरूम के दीवारों के लिए रंगों का चुनाव हमेशा हल्के रंगों का होना चाहिए।जैसे सफेद,नीला या हल्का हरा। वास्तु अनुसार बाथरूम के लिए ये रंग शुभ माना जाता है। गहरा रंग लाल, काला, नारंगी इन सब रंगों से बचना चाहिए।

*बाथरूम बनाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ये किचन के सामने ना हो क्यूंकि इससे गंभीर वास्तु दोष बनता है।इससे घर में अशांति का माहौल बनता है और आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देता है। किचन और बाथरूम आमने सामने होने से नकारात्मक असर होता है और घर के लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है।

*बाथरूम में बाल्टी कभी भी गंदी ना रखें बल्कि इसे साफ सुथरी और चमकाकर रखें।

*बाल्टी कभी भी खाली ना रखें बल्कि इसमें हमेशा साफ पानी भरकर ही रखें।

*बाथरूम में टूटी हुई बाल्टी या मग या कोई अन्य चीजें भी ना रखें। बाथरूम हमेशा साफ,व्यवस्थित और इस्तेमाल के बाद उसे बंद रखें।

*बाथरूम के फर्श साफ और सूखा रखें।