Chandelier For Living Room: घर एक ऐसी जगह है जहां हम एक-दूसरे के साथ सिर्फ स्पेस शेयर नहीं करते बल्कि खुशियां और भावनाएं भी शेयर करते हैं। इसलिए हमें इस जगह को सुंदर और साफ-सुथरा बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। घर के जिस स्थान पर आप सबसे ज्यादा समय बिताते हैं वह है आपका लिविंग रूम। जिसका सिर्फ कोना या दिवारे ही नहीं बल्कि छत भी आकर्षक होनी चाहिए। छत को खूबसूरत लुक देने के लिए आप शैंडलेयर यानी झूमर का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि शैंडलेयर का इस्तेमाल तो बरसों से किया जा रहा है लेकिन वर्तमान में कुछ ऐसे यूनिक डिजाइंस आने लगे हैं जो आपके लिविंग रूम के स्टाइल को पलभर में बदल देंगे। तो इस दिवाली इन डिजाइंस के शैंडलेयर को अपनाकर मेहमानों से खूब तारीफ पाएं।
Also read : ‘काली-पीली’ के लिए सड़कों पर उमड़ा नागपुर, 140 साल पुरानी है ये परंपरा: Kali Pili Marbat Nagpur
के9 क्रिस्टल शैंडलेयर

लिविंग रूम की लाइटिंग के लिए आप के9 क्रिस्टल शैंडलेयर का चुनाव कर सकते हैं। ये आधुनिक डिजाइन के क्रिस्टल शैंडलेयर आपके लिविंग रूम की सजावट में ग्लैमरस लुक को जोड़ता है। इन शैंडलेयर की खासियत है कि इनकी एडजस्टेबल हैंगिंग लेंथ होती है जिसे आप अपनी पसंद अनुसार छोटा-बड़ा कर सकते हैं। साथ ही ये स्पेस और एनर्जी सेविंग भी होते हैं। ये शैंडलेयर स्टील और क्रिस्टल के बने होते हैं, जो आपके कमरे को वॉर्म लाइट दे सकते हैं।
6 लाइट्स मॉर्डन पेंडेंट शैंडलेयर
6 लाइट्स वाले ये मॉर्डन शैंडलेयर पेंडेंट फॉर्म में होते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यदि आप अपने लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो इस प्रकार के शैंडलेयर का चुनाव कर सकते हैं। पीतल के बने ये शैंडलेयर हैंडमेड होते हैं जो आपके लिविंग रूम को आर्टिस्टिक लुक प्रदान कर सकता है। इनमें एलईडी, सीएफएल और इनकैनडिसेंट बल्ब आते हैं। इन शैंडलेयर में 6 बल्ब होने की वजह से ये आपके लिविंग रूम को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
कंटेम्प्रेरी शैंडलेयर
कंटेम्प्रेरी शैंडलेयर का उपयोग केवल बड़े हॉल और ऊंची छत में ही किया जा सकता है। ये शैंडलेयर मॉर्डन इंटीरियर के साथ अधिक फबते हैं। ये फिक्स्चर अपने ट्रेडिशनल शैंडलेयर की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट होते हैं। ये वर्तमान में अधिक फिट बैठते हैं क्योंकि वे कम चौड़े होते हैं। इसमें आपको कई रेंज मिल जाएगी जिसे आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।
इंडस्ट्रियल ब्यूटी

इस प्रकार के शैंडलेयर आपने अधिकतर मॉल और बड़े शो रूम में देखे होंगे। लेकिन अब इंडस्ट्रियल ब्यूटी शैंडलेयर से आप अपने घर को भी रोशन कर सकते हैं। इस शैंडलेयर की खासियत है इसके न्यूड बल्ब और विशिष्ट प्रकार की वायर्स। ये आधुनिक शैंडलेयर स्टार्क, एडिसन बल्ब, रस्सियों और खुले तारों का उपयोग करके बनाए जाते हैं। इस प्रकार के शैंडलेयर घर को मॉर्डन लुक दे सकते हैं।
बोहेमियन चार्म
बोहेमियन शब्द आपको रंगों और आरामदायक इंटीरियर की याद दिलाता है। इस प्रकार के अनोखे डिजाइन और स्टाइल के शैंडलेयर आजकल रेस्टोरेंट, होटल्स और दुकानों में आराम से देखे जा सकते हैं। इन शैंडलेयर में 6-8 बल्ब होते हैं जो कमरे को पर्याप्त रोशनी दे सकते हैं। इनमें न्यूड बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है और इसका डिजाइन काफी उलझा हुआ होता है। लेकिन ये शैंडलेयर आपके लिविंग रूम का लुक बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
