इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के वेडिंग लुक्स से लें, ट्रेंडी ब्राइडल हेयर एंड मेकअप आइडियाज: Celebrity Bridal Hair And Makeup Ideas
Wedding Makeup and Hair

Celebrity Bridal Hair And Makeup Ideas: सभी ब्राइड्स के लिए वेडिंग आउटफिट सिलेक्ट करने के बाद सबसे जरूरी होता है। आउटफिट के हिसाब से परफेक्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग चुनना। आजकल इंडियन ब्राइडल लुक्स पहले से काफी बदल चुके हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सुपर ट्रेंडी और वायरल वेडिंग लुक्स से हेयर और मेकअप आइडियाज लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप अपने वेडिंग हेयर स्टाइल और मेकअप लुक को आसानी से चुन सकती हैं। आजकल सभी लड़कियां सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के नए ट्रेंडी लुक्स और मेकओवर से काफी प्रभावित रहती हैं। ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिये नई बॉलीवुड ब्राइड्स से बेस्ट हेयर एंड मेकअप आइडियाज ले सकती हैं।

Also read: इस फेस्टिव सीजन बॉलीवुड ब्यूटीज से लें लुक इंस्पिरेशन, जानें हेयर और मेकअप आइडियाज: Festive Look Inspiration

इन बॉलीवुड ब्राइड्स से लें सुपर ट्रेंडी मेकअप और हेयर स्टाइलिंग आइडियाज: Celebrity Bridal Hair And Makeup Ideas

राधिका मर्चेंट

राधिका के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत गोल्डन आउटफिट कैरी किया है। आप भी अपनी शादी पर गोल्डन आउटफिट कैरी करने वाली हैं। तो राधिका के लुक से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
हेयर स्टाइल : राधिका मरचेंट के वेडिंग हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को सिंपल लो एफर्ट नेचुरल बन में टाय किया है।
मेकअप लुक : राधिका मरचेंट का वेडिंग मेकअप काफी सिंपल और सटल है। जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को बेहद खूबसूरती से बढ़ा रहा है। राधिका ने नेचुरल लाइटवेट, सॉफ्ट ड्युई मेकअप बेस के साथ न्यूड ब्लश, न्यूट्रल आईशैडो और क्लासिक रेड लिप्स से मेकअप कंप्लीट किया है। आप भी राधिका का ये क्लासिक नेचुरल मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

अपने वेडिंग डे के लिए सोनाक्षी ने चिकनकारी एंब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ पोल्की ज्वेलरी सेट को कैरी किया है। आप भी सोनाक्षी की तरह सटल टोंड वेडिंग लुक चाहती हैं। तो सोनाक्षी के लुक से हेयर एंड मेकअप टिप्स ले सकती हैं।
हेयर स्टाइल : एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वेडिंग लुक में बालों को काफी सिंपल और सटल लुक दिया है। सोनाक्षी ने बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ लो स्लीक बन में टाय किया है। आप भी सोनाक्षी की तरह लो स्लीक बन को फ्रेश व्हाइट गुलाबों से सजा सकती हैं।
मेकअप लुक : सोनाक्षी ने अपने वेडिंग मेकअप के लिए हेवी लुक के बजाय म्यूट टोंस के साथ फ्रेश और ड्युई मेकअप क्रिएट किया है। आप भी सोनाक्षी की तरह फ्रेश लुक चाहती हैं, तो नेचुरल बेस के साथ न्यूड लिप्स, स्लीक बन, छोटी बिंदी और मोनोक्रोमैटिक आई लुक क्रिएट कर सकती
हैं।

कृति खरबंद्रा

बेहद खूबसूरत राजस्थानी वर्क के साथ वाइब्रेंट पेस्टल पिंक वेडिंग आउटफिट में एक्ट्रेस कृति खरबंद्रा के वेडिंग लुक ने पूरे सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरी हैं। आप भी कृति की तरह पेस्टल पिंक आउटफिट स्टाइल करने वाली हैं। तो कृति का हेयर स्टाइल और मेकअप डिकोड कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल : कृति ने पेस्टल पिंक आउटफिट के साथ बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ सटल मीडियम हाई बन में टाय करके पिंक फ्लावर्स से बन को कंप्लीट किया है। कृति का हेयर स्टाइल काफी ट्रेंडी है, आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
मेकअप लुक : एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने खूबसूरत पेस्टल पिंक आउटफिट के साथ सटल, फ्रेश और ग्लोइंग पिंक टोन मेकअप लुक क्रिएट किया है। आप भी फ्रेश पिंक ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए नेचुरल लाइट वेट बेस, न्यूड पिंक लिपस्टिक और ब्लश अप्लाई करके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

इरा खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऐक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान के सभी वेडिंग लुक्स मिनिमल और एकदम हटकर थे। इरा ने ट्रेडिशनल लहंगे और साड़ी को छोड़कर पेस्टल पिंक नऊवारी साड़ी को फ्लोरल प्रिंटेड वेलवेट ब्लाउज के साथ कैरी किया है।
हेयर स्टाइल : इरा खान ने अपने खास वेडिंग आउटफिट के साथ बालों को साइड पार्टीशन में डिवाइड कर बालों को फ्रंट से रोल किया है और बाकी बालों को ओपन लुक में कैरी किया है। आप भी इस तरह का ओपन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
मेकअप लुक : इरा ने इस लुक में मिनिमल मेकअप बेस के साथ ग्लिटरी आईशैडो और न्यूड ब्राउन लिपस्टिक लगाई है। आप भी मिनिमल मेकअप लुक चाहती हैं, तो इरा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए विंटेज गोल्ड वर्क के साथ बेहद खूबसूरत लहंगे को चुना है। इस तरह के खास आउटफिट्स आजकल काफी पॉपुलर और ऑन डिमांड हैं। आप भी परी की तरह गोल्ड वर्क आउटफिट स्टाइल करने वाली हैं, तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने हैवी वेडिंग आउटफिट के साथ बालों को काफी सटल और फ्लोई लुक दिया है। आप भी परिणीति का ये लो एफर्ट ओपन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
मेकअप लुक : परिणीति ने अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए सुपर ट्रेंडी नो मेकअप लुक को चुना है। आप भी फ्रेश और लाइट वेट मेकअप बेस के साथ न्यूड लिपस्टिक, पिंक ब्लश, ब्रॉन्ज आई मेकअप क्रिएट करके ये मैटेलिक मेकअप क्रिएट कर सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी के लिए ग्लिटरी फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन पेस्टल पिंक लहंगे को चुना है। आप भी रकुल प्रीत सिंह की तरह ट्रेंडी फ्लोरल प्रिंटेड पेस्टल पिंक वेडिंग आउटफिट सिलेक्ट कर चुकी हैं। तो रकुल से मेकअप और हेयर स्टाइल आइडिया ले सकती हैं।
हेयर स्टाइल : पेस्टल पिंक लहंगे के साथ रकुल ने बालों को हाई नोट हेयर बन में टाय किया है। और इस सिंपल बन को बेहद खूबसूरत पिंक गुलाब के फूलों से कंप्लीट किया है।
मेकअप लुक : रकुल प्रीत सिंह ने अपनी वेडिंग में सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक को चुना है। लाइट ग्लोई मेकअप बेस के साथ थिन आई लाइनर, पिंक ब्लश और न्यूड पिंक लिपस्टिक से मेकअप कंप्लीट किया है। आप भी पिंक आउटफिट के साथ रकुल का सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

सुरभि चंदना

टेलीविजन के सुपर हिट शो इश्कबाज की अनिका यानी एक्टेस सुरभि चंदना ने अपने वेडिंग लुक में काफी खास एक्वा ब्लू और पेस्टल पिंक आउटफिट से सभी का दिल जीता है। आपने भी सुरभि की तरह सबसे अलग और खास वेडिंग आउटफिट चुना है, तो ये टिप्स आजमा सकती हैं।
हेयर स्टाइल : सुरभी चंदना ने खास एक्वा ब्लू आउटफिट के साथ बालों को आलिया भट्ट ओपन हेयर स्टाइल में फ्रंट फ्लिक्स के साथ स्टाइल किया है। आजकल आलिया भट्ट हेयर स्टाइल काफी पॉपुलर है।
मेकअप लुक : सुरभी चंदना के वेडिंग लुक में उनके मेकअप की बात करें तो लाइट वेट फ्लॉलेस बेस के साथ पिंक ब्लशर, न्यूड ब्राउन लिप्स और सटल आई मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

तापसी पन्नू

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने आजकल सुपर ट्रेंडी पेस्टल कलर आउटफिट्स को छोड़ हैवी एंब्रॉयडरी वाले क्लासिक रेड पटियाला सूट को वेडिंग आउटफिट के लिया चुना है। जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी, चूड़ा, माथा पट्टी, कलीरे और परांदे के साथ स्टाइल किया है। आप भी अपनी शादी के लिए तापसी की तरह रेड पटियाला स्टाइल करने वाली हैं, तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल : हैवी रेड पटियाला सूट के साथ तापसी ने लॉन्ग पंजाबी पोनीटेल को गोल्डन परांदे के साथ स्टाइल किया है। आप भी हैवी पटियाला सूट आउटफिट के साथ तापसी का पंजाबी हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
मेकअप लुक : तापसी के वेडिंग लुक में उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने मेकअप को काफी सटल और ग्लोई रखा है। सिंपल सटल मेकअप और हेवी गोल्डन ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...