External Self Talk Techniques
External Self Talk Techniques

Solo Trip Importance: आपको सोलो ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए क्योंकि इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा और सारा भार या बोझ कम होता महसूस होगा। कुछ लोग सोचते हैं की सोलो ट्रिप पर केवल वही लोग जाते हैं जो सिंगल रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जिन लोगों के पार्टनर या यहां तक की बच्चे भी हैं उन्हें भी सोलो ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। इसके बहुत से लाभ होते हैं जिससे आप पर्सनल ग्रोथ करते हैं। जब लोग शादी कर लेते है और फैमिली आगे बढ़ जाती है तो वह अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं और हमेशा उनका समय उनके पार्टनर या बच्चे के लिए ही होता है। इसलिए आपको कुछ समय खुद के साथ भी एंजॉय करना चाहिए और इसके लिए सोलो ट्रिप एक बेस्ट आइडिया है।

Also read: अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो जरूर होनी चाहिए ये जानकारियां: Solo Traveling Tips

सोलो ट्रैवल करना क्यों है जरूरी?

जब कोई लड़की कुंवारी होती है तब वह पेरेंट्स और सामाजिक दबाव के कारण कहीं घूमने नहीं जा पाती है और जब उसकी शादी हो जाती है तब वह अपने पति के साथ जाए, ऐसा सब उम्मीद करते हैं लेकिन उसके अकेले दुनिया घूमने के सपनों का क्या? सोलो ट्रैवल करने से आप अपने बारे में अच्छे से जान सकते है कि आपको कहां घूमना ज्यादा पसंद है, किस तरह का खाना आपको ज्यादा पसंद है और आप कैसे अकेले ही दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सकती है। इससे आप का कॉन्फिडेंस बहुत अधिक बढ़ जाता है और आप पर्सनल ग्रोथ करती हैं। सोलो ट्रैवल करना सेल्फ केयर का एक तरीका होता है । हालांकि यह हमेशा ही काफी आसान नहीं रहेगा। हो सकता है आपके ससुराल वाले या रिश्तेदार ऐसा करने से आपको रोकें लेकिन आप को दुनिया की परवाह किए बिना ही अपने सपनों को उड़ान देनी है। ऐसा करने से आपके पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा होगा क्योंकि आप हमेशा फ्रस्ट्रेट या चिड़चिड़ा महसूस नहीं करेंगी।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...