Overview:
पर्सनल हाइजीन के लिए जरूरी टूथपेस्ट आपकी किचन के कई मुश्किल कामों को आसान बना सकता है। यह किचन क्लीनिंग में मददगार है और किचन के साथ ही बर्तनों की चमक भी मात्र 5 मिनट में लौटा सकता है।
Toothpaste Cleaning Hacks: टूथपेस्ट सभी के बाथरूम का अहम हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किचन के लिए भी बहुत ही काम का है। पर्सनल हाइजीन की यह जरूरी चीज आपकी किचन के कई मुश्किल कामों को आसान बना सकती है। यह किचन क्लीनिंग में मददगार है और किचन के साथ ही बर्तनों की चमक भी मात्र 5 मिनट में लौटा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आप टूथपेस्ट को किचन में यूज।
Also read : भूल नहीं पाएंगे आपको लोग, जब इस बॉडी लैंग्वेज के साथ बात करेंगे आप: Body Language Tricks
मिनटों में साफ करें जला हुआ पैन

अगर खाना बनाते समय फ्राई पैन जल गया है तो टूथपेस्ट की मदद से आप उसे आसानी से साफ कर सकते हैं। आप एक स्क्रबर पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और उसे पैन के जले हुए हिस्से पर रगड़ें। फिर 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद इसे फिर से रगड़ें। आपका जला हुआ पैन बिलकुल साफ हो जाएगा।
नए जैसे हो जाएंगे पुराने बर्तन
लगातार यूज करने के कारण स्टील के बर्तनों की चमक फीकी पड़ जाती है। अगर आपके बर्तनों की भी चमक चली गई है तो टूथपेस्ट इसे आसानी से लौटा सकता है। इसके लिए आप एक कपड़े में टूथपेस्ट लें और उसे अपने बर्तनों की सतह पर रगड़ें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से वॉश कर लें। बर्तनों में नई जैसी चमक आ जाएगी।
दूर करें कंटेनर्स का पीलापन
पुराने कंटेनर्स और टिफिन समय के साथ पीले पड़ जाते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी यह पीलापन नहीं जाता। ऐसे में टूथपेस्ट आपके काम आएगा। आप किसी भी ब्रश या स्क्रबर में टूथपेस्ट लगाकर इससे कंटेनर साफ करें। उनका सारा पीलापन चला जाएगा और नई जैसी चमक लौट आएगी।
कटिंग बोर्ड से चली जाएगी बदबू
चॉपिंग और कटिंग बोर्ड रसोई का अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन अक्सर इनमें काटी गई सब्जियों की बदबू आने लगती है। इस स्मेल को दूर करने के लिए आप अपने बोर्ड को टूथपेस्ट से साफ करें। बोर्ड की सतह पर टूथपेस्ट लगाकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से इसे वॉश कर लें, बोर्ड से बदबू दूर हो जाएगी।
मिक्सर जार की डीप क्लीनिंग
जब भी आप मिक्सर में कुछ ग्राइंड करते हैं तो उसके जार को पूरी तरह से साफ करना बहुत ही परेशानी भरा होता है। कई बार साफ करने के बावजूद उसकी ब्लेड में गंदगी जमी रह जाती है। जिनमें कई बैक्टीरिया पनप जाते हैं। इसे साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट की मदद लें। आप मिक्सर के जार में पानी और टूथपेस्ट डालकर उसे चलाएं। अब कुछ देर इस पानी को जार में ही रहने दें। करीब 10 मिनट बाद इसे फिर से चलाएं और जार को साफ पानी से वॉश कर लें। जार बिलकुल साफ हो जाएगा।
साफ हो जाएगी टाइल ग्राउट
रसोई की टाइल्स के साथ ही उनके बीच के गैप यानी ग्राउट में भी काफी गंदगी जम जाती है। लाख कोशिशों के बाद भी ये सफेद ग्राउट पीली नजर आती है। इस पीलेपन को दूर करने का आसान तरीका है टूथपेस्ट। आप एक टूथब्रश में टूथपेस्ट लें और इनसे ग्राउट साफ करें। ये चमक जाएंगी।
नलों के दाग हटाएं
किचन और बाथरूम के नल अक्सर काफी गंदे हो जाते हैं। इनपर जिद्दी सफेद दाग जम जाते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी ये दाग हट नहीं पाते। ऐसे में एक कपड़े या स्क्रबर पर टूथपेस्ट लगाकर इससे नल साफ करें। ये सारे दाग-धब्बे आसानी से हट जाएंगे।
