फर्श
Tips To Remove Stain From Tiles Credit: Istock

Floor Stain Remover: हम अपने घर का हर कोना साफ-सुधरा और सिमटा हुआ रखना पसंद करते हैं लेकिन कई बार फर्श पर पड़े जिद्दी दाग कमरे की रौनक को प्रभावित कर सकते हैं। आमतौर पर टाइल्‍स पर लगे दाग प्रतिरोधी होते हैं, लेकिन कई बार खून, गोंद, ग्रीस, स्‍याही और नेल पॉलिश जैसी चीजों के दाग फर्श पर स्‍थाई रूप से जम जाते हैं। कई बार पोंछा लगाने के बाद भी ये दाग साफ नहीं होते। इसके अलावा पोंछा लगाने के बाद घर में एक अजीब सी बदबू आने लगती है। जो आपको इरिटेट कर सकती है। इन तमाम समस्‍याओं को सुलझाने में ये आसान से घरेलू नुस्‍खे आपके काम आ सकते हैं। बस अपने पोंछे के पानी में सफाई करते समय ऐसी चीजों को मिला सकते हैं जिससे फर्श पहले से अधिक साफ और चमकदार बन जाए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: तेजी से बाल झड़ रहे है, तो आप इन चीजों को खाना करें बंद

व्‍हाइट विनेगर

Floor Stain Remover
white vinegar

फर्श की चमक को बढ़ाने के लिए आप किचन में उपलब्‍ध व्‍हाइट विनेगर यानी सफेद सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। ये पोंछे के पानी को क्‍लीनिंग लिक्विड में बदल सकता है। इसके लिए आपको आधी बाल्‍टी गुनगुने पानी में दो चम्‍मच डिश सोप, 1 कप व्‍हाइट विनेगर और 2 चम्‍मच बेकिंग सोडा डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करना है। इसके बाद इस लिक्विड से पूरे घर की सफाई करें। कुछ ही दिनों में आपके घर का फर्श नए जैसा चमक उठेगा।

नींबू और ऑलिव ऑयल

यदि आपके घर में वुडन फ्लोर है तो इसका विशेष ध्‍यान रखने की आवश्‍यकता है। कई बार हार्ष और कैमिकलयुक्‍त फ्लोर क्‍लीनर फ्लोर को डैमेज कर सकते हैं। वुडन फ्लोर पर लगे स्‍क्रैच और दागों को मिटाने के लिए आप घर पर ही लिक्विड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा कप नींबू का रस, तीन चौथाई कप ऑलिव ऑयल और एक बाल्‍टी गुनगुने पानी की आवश्‍यकता है। इन सभी सामग्रियों को अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें और सॉफ्ट कपड़े से पोंछा लगाएं। पोंछे के पानी में ऑलिव ऑयल मिलाने से फ्लोर में चमक आ जाएगी। आपका पुराना फ्लोर नए जैसा लगने लगेगा।

रबिंग अल्‍कोहल

rubbing alcohol
rubbing alcohol

यदि आपके घर की फ्लोरिंग स्‍टोन या मुजायक की है तो इसे साफ करने में थोड़ी मेहनत लग सकती है। स्‍टोन वाली फ्लोरिंग में पत्‍थरों के बीच में गैप होता है जिसमें गंदगी फंस जाती है। इस प्रकार की फ्लोरिंग को साफ करने के लिए आप घर में ही क्‍लींजर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा कप नींबू का रस, 1 चम्‍मच डिश वॉश, आधा कप रबिंग अल्‍कोहल और आधी बाल्‍टी गुनगुने पानी की आवश्‍यकता है। इस सभी सामग्रियों को अच्‍छी तरह मिलाकर पूरे घर में पोंछा लगाएं। आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करने लगेंगे। फर्श पहले से कहीं अधिक साफ और चमकदार बन जाएगा।

ब्‍लीच

किसी भी सफेद चीज को साफ करने में ब्‍लीच अहम भूमिका निभा सकता है। फर्श पर पड़े गहरे और जमे दागों को साफ करने के लिए आप ब्‍लीच का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ब्‍लीच क्‍लींजर बनाने के लिए आपको आधी बाल्‍टी पानी में लगभग एक ढक्‍कन ब्‍लीच मिलानी है। फिर इस लिक्विड से फर्श को साफ करें। इस प्रक्रिया को आप तब तक दोहरा सकते हैं जब तक कि फर्श पर पड़े जिद्दी दाग साफ न हो जाएं।